CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Monsoon Withdrawal : मानसून की विदाई के साथ झमाझम बारिश, आठ प्रतिशत ज्यादा बरसे बदरा

Monsoon Withdrawal : मानसून की विदाई के साथ झमाझम बारिश, आठ प्रतिशत ज्यादा बरसे बदरा

By Newsdesk Admin 30/09/2025
Share
Monsoon Withdrawal
Monsoon Withdrawal

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। चार महीने से पूरे देश को झमाझम बारिश से भिगोकर राहत देनेवाले मानसून ने अंतत: विदा ले ली। मौसम विभाग ने (Monsoon Withdrawal) मानसून की विदाई की आधिकारिक घोषणा की। हालांकि, बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को सोमवार को हुई झमाझम बारिश से फिर राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई। देश में 868.6 एमएम बारिश को सामान्य माना जाता है, जबकि इस साल 937.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इस वजह से बीच-बीच में लोगों को बाढ़ और भूस्खलन के चलते आफत भी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस साल देश ने बेहद सफल (Monsoon Withdrawal) देखा। हालांकि, इस दौरान बादल फटने, भूस्खलन और कीचड़ की बाढ़ जैसी आपदाएं भी देखने को मिलीं। पूर्व और उत्तरपूर्व में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इन इलाकों में 1367.3 एमएम बारिश को सामान्य माना जाता है, जबकि इस बार 1089.9 एमएम बारिश ही रिकार्ड की गई। बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में काफी कम बारिश हुई। महापात्रा ने बताया कि 1901 के बाद से ये दूसरी बार है जब इस इलाके में कम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 2013 के (Monsoon Withdrawal) सीजन में 1065.7 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से पूर्वी और उत्तरपूर्वी राज्यों में बारिश की मात्रा कम देखी जा रही है, लेकिन साल 2020 के बाद से ही इस क्षेत्र में गिरावट तेज हुई है। उन्होंने बताया कि साल 2001 में इस इलाके में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी, जो 1901 के बाद से छठवीं बार था।

महापात्रा ने उत्तरपश्चिम भारत में मानसून के असर पर बात करते हुए बताया कि जून, अगस्त और सितंबर में इस क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मध्य भारत में सामान्य से 15.1 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां सामान्य 978 एमएम की तुलना में 1125.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो सामान्य 716.2 एमएम से 9.9 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। (Monsoon Withdrawal)

अक्टूबर में ज्यादा बारिश, लेकिन गर्मी भी

मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान पूर्वी, उत्तरपूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है। बारिश का क्रम मानसून सीजन के उपरांत दिसंबर तक बना रह सकता है। (Monsoon Withdrawal) उत्तरपश्चिम हिस्से को छोड़कर अन्य राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत के तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में दीर्घावधि औसत (एलपीए) 112 प्रतिशत से अधिक बारिश होने की संभावना है। 1971 से 2020 के दौरान अक्टूबर से दिसंबर अवधि में बारिश का एलपीए 334.13 एमएम है। वहीं पूरे देश में इस अवधि में एलपीए 75.4 की तुलना में 115 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है। (Monsoon Withdrawal)

You Might Also Like

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Newsdesk Admin 30/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग…

Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून…

Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृह…

CSPDCL Bribery Case : जांजगीर में ACB की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के 3 कर्मचारी 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

You Might Also Like

देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?