CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चारधाम यात्रा में अब तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, 83 की मौत, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़

चारधाम यात्रा में अब तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, 83 की मौत, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़

By Newsdesk Admin 06/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 मई |

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. 5 जून तक चारधाम के तीर्थ स्थलों केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब पर कुल 22,20,042 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. वहीं, अब तक यात्रा के दौरान 83 श्रद्धालुओं की मौत की भी पुष्टि हुई है, जिनमें से अधिकतर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट और ऊंचाई जनित बीमारियां (हाई एल्टीट्यूड सिकनेस) बताई जा रही हैं.

जानकारी के अनुसार, 5 जून को एक दिन में कुल 78,786 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए. इनमें सबसे अधिक 24,871 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे, जबकि बदरीनाथ में 23,729, गंगोत्री में 13,117, यमुनोत्री में 9,880 और हेमकुंड साहिब में 7,189 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.

अब तक यात्रा के दौरान कुल 83 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जिनमें से सबसे ज्यादा 38 मौतें केदारनाथ मार्ग पर दर्ज की गई हैं. बदरीनाथ में 17, गंगोत्री में 15 और यमुनोत्री में 13 श्रद्धालुओं ने जान गंवाई है. डॉक्टरों के अनुसार, अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी, लंबा चलना और शरीर में अचानक बदलाव के कारण हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिससे श्रद्धालुओं की जान जोखिम में पड़ती है.

तीर्थयात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है. राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं और ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य जांच शिविरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और सभी पड़ावों पर डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है.

वाहनों और भीड़ का प्रबंधन भी चुनौती

अब तक चारधाम यात्रा मार्गों पर 4.8 लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही हो चुकी है. औसतन प्रतिदिन 70,000 से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर रहे हैं, जिससे मार्गों पर भीड़ और ट्रैफिक की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पहाड़ी यात्रा के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, नियमित जांच कराएं और मौसम और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए यात्रा करें.

You Might Also Like

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप

Newsdesk Admin 06/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amit Shah Bastar Pandum
Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम…

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…

Placement Camp Mahasamund
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। जिले के बेरोजगार युवाओं…

Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा

रायगढ़। Raigarh Night Temperature Drop : जिले में…

Amit Shah LWE Review Meeting: नक्सल प्रभावित राज्यों को लेकर हाईलेवल मंथन, बस्तर पर रहा खास फोकस

सीजी भास्कर 8 फरवरी रायपुर। Amit Shah LWE…

You Might Also Like

Bike Petrol Tank Blast
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

09/02/2026
Sukma Tribal Drama
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

09/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

09/02/2026
NDPS Act Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?