CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MPPSC Result: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और 25 के परिणाम घोषित, कट ऑफ नहीं किया जारी..

MPPSC Result: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और 25 के परिणाम घोषित, कट ऑफ नहीं किया जारी..

By Newsdesk Admin 05/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मार्च |

Contents
आयोग ने इन पदों का वर्गवार विभाजन भी किया हैअगस्त में होगा साक्षात्कार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने बुधवार को दो भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित किए हैं। इनमें राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और 2025 शामिल हैं। परीक्षा-2025 में कुल 4704 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

आयोग ने इस बार कट ऑफ सूची जारी नहीं की है, जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। वहीं परीक्षा-2024 में निर्धारित पदों की अपेक्षा तीन गुना अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है यानी 110 पदों के लिए 339 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया है। इनमें 306 मुख्य सूची और 33 उम्मीदवारों को प्रावधिक सूची में रखा गया है।

अब चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।18 विभागों में 158 पद रिक्त31 दिसंबर 2024 को आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की अधिसूचना जारी की थी। 16 फरवरी को प्रदेशभर में 342 केंद्रों पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें एक लाख 18 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

आयोग ने इन पदों का वर्गवार विभाजन भी किया है

  • 38 सीटें अनारक्षित, 24 अनुसूचित जाति (एससी), 48 अनुसूचित जनजाति (एसटी), 35 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 13 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित हैं।
  • 28 फरवरी को आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। इसके बाद मात्र पांच दिनों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित कर दिया गया।
  • इस परीक्षा में 4704 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जिनमें 3866 मुख्य सूची में और 828 प्रावधिक सूची में शामिल हैं।
  • एमपीपीएससी के ओएसडी रविंद्र पंचभाई ने स्पष्ट किया कि इस बार कटआफ को लेकर नई व्यवस्था अपनाई गई है।
  • अधिसूचना में पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि साक्षात्कार के परिणाम के साथ ही कटआफ सूची जारी की जाएगी।

अगस्त में होगा साक्षात्कार

  • राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत एक दर्जन विभागों में 110 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें एसडीएम, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, वाणिज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक सहित अन्य पद शामिल हैं।
  • प्रारंभिक परीक्षा जुलाई में और मुख्य परीक्षा अक्टूबर में हुई थी। छह महीने के इंतजार के बाद अब आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
  • मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर 339 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 306 मुख्य सूची और 33 उम्मीदवार प्रावधिक सूची में शामिल हैं।
  • आयोग ने साक्षात्कार अगस्त में आयोजित करने का निर्णय लिया है। साक्षात्कार की तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी और इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Newsdesk Admin 05/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?