CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान को बेनकाब करने चले सांसद, लेकिन विदेश में दिखा ‘हिंदुस्तानी रंग’: पढ़ें मजेदार किस्से

पाकिस्तान को बेनकाब करने चले सांसद, लेकिन विदेश में दिखा ‘हिंदुस्तानी रंग’: पढ़ें मजेदार किस्से

By Newsdesk Admin 12/06/2025
Share

सीजी भास्कर 12 जून पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए अलग-अलग देशों में 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे. प्रतिनिधिमंडल में देश के कई वरिष्ठ सांसद भी गए और उन्होंने जोरदार अंदाज में आतंकवाद को लेकर भारत के संघर्ष की बात कही. इस सफर के दौरान कई उतार-चढ़ाव भी दिखे लेकिन इन सबके बीच हिंदुस्तान के योद्धा सांसदों का एक ही लक्ष्य रहा और वह था पाकिस्तान की पोल खोलना और उसे बेपर्दा करना.

हिंदुस्तानी सरकार ने आतंकी मसलों पर आपसी मतभेदों को भुलाकर पक्ष और विपक्ष के सांसदों के 7 दल बनाकर दुनियाभर के कई देशों में अपने प्रतिनिधिमंडल भेजे थे. अपने इस अनोखे सफर के दौरान कई ऐसे मौके आए जब हमारे इन महानुभावों को खुद को संभालना पड़ा, लेकिन सबके बावजूद अर्जुन की तरह सबने मछली की आंख पर निशाना बनाए रखा. इस दौरे के दौरान कई खट्टी-मीठी यादें भी साथ आईं.राफेल पर सवाल, सांसदों ने दिया एक जैसा जवाबजब एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल फ्रांस के दौरे पर गया तो इनका सामना उस एक असहज सवाल से हो गया जो देश में नेता विपक्ष राहुल गांधी उठाते आए हैं.

फ्रांस के लिए गर्व का विषय है राफेल विमान, जब दल से पूछा गया कि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या कोई राफेल गिरा?लेकिन दल के सभी लोगों ने देश के भीतर की राजनीति से परे जाते हुए वही जवाब दिया जो भारत में डीजीएमओ ने इस सवाल के जवाब में कहा था. कुछ इस तरह हमारे लोकतंत्र का रंग देश की खातिर और चोखा हो गया.वैसे वक्त की पाबंदी और लेटलतीफी की हिंदुस्तानी आदत का शिकार हमारे ये योद्धा सांसद भी हुए. फैशन की दुनिया के बेताज देश इटली में डिप्टी पीएम, जो वहां के विदेश मंत्री भी हैं, उनसे मिलने का वक्त तय हुआ. लेकिन चलते-चलते, घूमते-फिरते, बाजार में वक्त बिताने के चलते महज चंद मिनटों की देरी हो गई. फिर क्या था, इटली के मंत्री साहब ने खुद मिलने की बजाए अपने एक अधिकारी को भेजकर मुलाकात की औपचारिकता पूरी कर दी.

चंद मिनट की देरी और नहीं मिले मंत्रीअधिकारी ने भी साफ कर दिया कि मंत्री महोदय का लगातार व्यस्त कार्यक्रम है. अब दिल में किरिकिरी का समंदर लिए दल के महानुभाव अधिकारी से ही अपना पक्ष रखकर उनको कोसते दिखे जो देरी का कारण बने.वक्त की पाबंदी का हिंदुस्तानी स्टाइल सिर्फ इटली में ही नहीं बल्कि जर्मनी में भी दिखा. अब यहां भी काउंटरपार्ट से मुलाकात का वक्त तय था, लेकिन विदेश की चकाचौंध और बाजार घूमने निकलने के चलते बस चंद मिनटों की देरी यहां भी हुई. बस, गनीमत रही कि, यहां काउंटर पार्ट ने वक्त पर नहीं आने को लेकर नाराजगी जाहिर कर दी, लेकिन मुलाकात हो गई. फिर जब मुलाकात हुई तो हमारे योद्धा सांसदों ने अपने तरकश के तीरों से पाकिस्तान को छलनी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.पार्क में ही सिगरेट पीने लग गए महोदयहिंदुस्तानी सांसद हों या आम हिंदुस्तानी, उसके लिए शौक बड़ी चीज है. इसका एक नजारा यूरोप के दौरे पर गए योद्धा सांसद ने भी दिखा दिया.

दरअसल, एक हिंदुस्तान के बड़े महापुरुष की मूर्ति के दर्शन करने दल गया, अपनी सद्भावना जताई. वो एक काफी बड़ा पार्क भी था, तो एक महोदय किनारे जाकर सुहाने मौसम में अपनी सिगरेट की तलब मिटाने लगे.अचानक सुरक्षाकर्मियों ने आकर ऐतराज जताया, फिर चूंकि मामला हिंदुस्तान के विशिष्ट दल का था और महोदय ने खुद ही खेद जता दिया, तो बात खत्म हो गई. तय हो गया कि, सिगरेट के धुएं में नहीं सेना के हमलों के धुएं में पाक कैसे धुंआ-धुंआ हुआ है और क्यों ये हिंदुस्तान को करना पड़ा, उसी लक्ष्य पर टिके रहना है.आम हिंदुस्तानी की तरह हमारे हिंदुस्तानी सांसदों ने यूरोप में पाकिस्तानी हरकतों का पर्दाफाश किया, बस कई जगह हिंदुस्तानी अक्स वहां भी दिख ही गया. आखिर ये सांसद भी तो हैं हिंदुस्तानी.

You Might Also Like

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Newsdesk Admin 12/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Health Initiative
MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Missing Girls Recovered Safely : अर्जुन नगर क्षेत्र…

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Raipur West Development Projects : रायपुर पश्चिम विधानसभा…

Vijay Sharma Chhattisgarh
Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। बस्तर में अब बदलाव…

Road Safety Campaign Chhattisgarh
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सड़क पर की गई…

You Might Also Like

PWD Corruption Case
अपराधदेश-दुनिया

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?