CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बुजुर्ग को एंबुलेंस नहीं मिली, ठेले पर लेकर पहुंचे अस्पताल, थार की टक्कर बाद चालक फरार

बुजुर्ग को एंबुलेंस नहीं मिली, ठेले पर लेकर पहुंचे अस्पताल, थार की टक्कर बाद चालक फरार

By Newsdesk Admin 11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। आज रविवार सुबह 10 बजे एक थार कार ने 60 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घायल लक्ष्मीचंद साहू गणेश मंदिर के सामने सड़क पार कर रहे थे। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। घटना बैतूल जिले के मुलताई में जयस्तंभ चौक की है।

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। स्थानीय निवासी उमेश खंडेलवाल और अन्य लोगों ने ठेले का इंतजाम किया। घायल बुजुर्ग को ठेले पर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार लक्ष्मीचंद साहू की हालत स्थिर है। हादसे के बाद थार कार का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फरार वाहन और चालक की तलाश जारी है।

थार चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शी उमेश खंडेलवाल ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे और उन्होंने पूरी घटना देखी है। उन्होंने बताया कि कार सवार तेजी में था और उन्होंने लक्ष्मी साहू को टक्कर मारी और तुरंत ही मौके से फरार हो गया। लोगों ने लक्ष्मी चंद साहू की मदद की और फिर ठेले का इंतजाम किया।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा की अनुपलब्धता पर नाराजगी जताई है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि जयस्तंभ चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के उपाय किए जाएं। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता में सुधार किया जाए।

You Might Also Like

गुजरात में तेंदुए का कहर: रात में झोपड़ी से उठा ले गया 2 साल का मासूम, आम के बाग में मिला क्षत-विक्षत शव

रेशने आवास जलभराव प्रभावितों को अब मिलेगा 6500 का चेक, MLA रिकेश ने कहा – रक्षाबंधन की मिठाई….., देखिए सूची

रिसर्च छात्रा ब्लैकमेल केस: छात्राओं की तस्वीरों से बनाता था अश्लील कंटेंट, लैपटॉप से खुला राज

धीरेंद्र शास्त्री को ‘महिला तस्कर’ कहने पर बवाल, प्रोफेसर रविकांत पर FIR दर्ज, बागेश्वर धाम से जुड़ा नया विवाद

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख खान को शशि थरूर ने दी बधाई…

TAGGED: Breaking news, Chhattisgarh, Chhattisgarh news, india, Madhya Pradesh betul news, Madhya Pradesh News, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 11/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भोपाल रेल मंडल ने शुरू की देश की पहली ऑप्टिकल फाइबर सिग्नल तकनीक, मिलेंगे साफ संकेत..
Next Article युवक का शव नोच कर खा गए कुत्ते, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, गार्ड भी नदारद

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाराज्य

गुजरात में तेंदुए का कहर: रात में झोपड़ी से उठा ले गया 2 साल का मासूम, आम के बाग में मिला क्षत-विक्षत शव

04/08/2025
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यसामाजिक

रेशने आवास जलभराव प्रभावितों को अब मिलेगा 6500 का चेक, MLA रिकेश ने कहा – रक्षाबंधन की मिठाई….., देखिए सूची

04/08/2025
अपराधदेश-दुनिया

रिसर्च छात्रा ब्लैकमेल केस: छात्राओं की तस्वीरों से बनाता था अश्लील कंटेंट, लैपटॉप से खुला राज

04/08/2025
धर्मराज्य

धीरेंद्र शास्त्री को ‘महिला तस्कर’ कहने पर बवाल, प्रोफेसर रविकांत पर FIR दर्ज, बागेश्वर धाम से जुड़ा नया विवाद

04/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?