CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में ढाई-साल की भांजी की गला काटकर हत्या:बहन की दूसरी शादी से था नाराज, सालभर के भांजे का भी ब्लेड से गला चीरा

रायपुर में ढाई-साल की भांजी की गला काटकर हत्या:बहन की दूसरी शादी से था नाराज, सालभर के भांजे का भी ब्लेड से गला चीरा

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

रायपुर , 19 मार्च 2025 :

रायपुर में खौफनाक वारदात हो गई है। एक भाई ने अपनी बहन की दूसरी शादी करने से नाराज होकर ढाई साल की भांजी की गला काटकर हत्या कर दी है। वह इतने में नहीं रुका उसने सोते हुए भांजे के भी गले में भी ब्लेड चलाकर उसे चीर दिया। इस बात की भनक जैसे ही घर में मौजूद बहन को लगी उसने दौड़कर रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरी घटना रायपुर से सटे गोबरा नवापारा के दम्मानी कॉलोनी की है। नावापारा थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया ने बताया कि घटना 10 मार्च की है। जितेश ताती अपनी पत्नी सोनी कुमारी और दो बच्चों के साथ दमानी कॉलोनी के किराया के मकान में रहता है। सोनी कुमारी ने पहले पति के मारपीट से तंग आकर 2 साल पहले दूसरी शादी जितेश से की थी। सोनी की एक ढाई साल की बेटी सुरुचि उसके पहले पति की है, जबकि 1 साल का बेटा शिवम कुमार, दूसरे पति जितेश का है।

बिहार से मायका ले जाने के बहाने आया भाई

10 मार्च को जितेश अपने ट्रक ड्राइवरी काम में गया था। इस दौरान सोनी कुमारी ने अपने पति जीतेश ताती को फोन करके बताया कि बिहार से उसका भाई साहेब कुमार ताती आया है। उसे मायके ले जाना चाहता है। वह हमारी दूसरी शादी से नाराज है और झगड़ा भी कर रहा था। फिलहाल उसे और बच्चों को खाना खिलाकर वह बर्तन मांज रही है। बच्चे सो रहे हैं। तभी अचानक भीतर से जोरदार बच्चों के रोने की आवाज आई। वह दौड़कर भीतर गई।

ब्लेड से दोनों बच्चों का गला काटा

भीतर में साहेब ताती के हाथों में ब्लेड था। उसने ढाई और 1 साल के बच्चे सुरुचि और शिवम के गले में ब्लेड से वार कर बेरहमी से काट दिया था। बिस्तर के चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। सोनी यह देखकर डर गई। उसने भाई को रोकने की कोशिश की तो वह उसे भी जान से मारने के लिए ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लड सोनी के पीठ में लगा जिससे लंबा चीरा लग गया।

अस्पताल में बच्ची की मौत, मां-बेटे बुरी तरह घायल

इस वारदात के बाद आरोपी साहेब मौके से फरार हो गया। शोरगुल की आवाज सुनकर पड़ोसी जब घर के भीतर पहुंचे। तो दोनों बच्चे और मां बुरी तरह घायल थे। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। जबकि सालभर के शिवम और मां का इलाज जारी है। इस मामले की शिकायत सोनी के पति जीतेश ताती ने थाने में की।

बिहार से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच और गोबरा नवापारा थाने की टीम जमुई जिला बिहार के लिए रवाना हुई। आरोपी इतना शातिर था कि वह लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साहेब कुमार ताती पिता सुरेश ताती को पुलिस ने हत्या के मामले में जेल भेज दिया है।मार्च

CM Sai on Budget 2026-27 : विकसित भारत की नींव रखने वाला बजट, छत्तीसगढ़ को मिलेगा सीधा लाभ
Youth Employment Chhattisgarh: 18 हजार युवाओं को ट्रेनिंग, 9 हजार सरकारी पदों पर भर्ती शुरू
Public Event Permission Rules : नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल लगाने के लिए अब अनिवार्य होगी अनुमति
Charandas Mahant Statement : सरकार को दी चेतावनी, कहा- जनता के मुद्दों पर जवाब देना होगा
हाईवे किनारे ढाबों के बाहर खड़ी गाड़ियों से बढ़े हादसे, जनहित याचिका पर हाई कोर्ट सख्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?