CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुस्लिमों दाढ़ी-टोपी-कब्रिस्तान बचाओ… AIMIM नेता के बोल- मोदी देश को गृहयुद्ध की ओर धकेल रहे

मुस्लिमों दाढ़ी-टोपी-कब्रिस्तान बचाओ… AIMIM नेता के बोल- मोदी देश को गृहयुद्ध की ओर धकेल रहे

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

बिहार में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ AIMIM 29 जून को पटना में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने मुस्लिम समुदाय से इसमें शामिल होने की अपील की है. उन्होंने इस कानून को मोदी सरकार की नाकामी छिपाने की कोशिश और संविधान विरोधी बताया है.

केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है. अब एक बार फिर बिहार की राजधानी पटना में AIMIM 29 जून को विरोध प्रदर्शन करने वाली है. प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पटना में 29 जून को वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ होने वाली रैली में मुस्लिम समुदाय से भाग लेने की अपील की है.

उन्होंने वक्फ कानून को मोदी सरकार की नाकामी छुपाने की कोशिश बताया और इसे संविधान विरोधी करार दिया. ईमान ने ईरान-इजरायल संघर्ष पर भी चिंता व्यक्त की और ईरान के समर्थन का आह्वान किया.

नाकामी छुपाने लाए ये कानून- AIMIM

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पटना में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ 29 जून को आयोजित होने वाले रैली में मुस्लिम समुदाय के लोगों से शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इमारतें सरिया के द्वारा वक्फ कानून के खिलाफ सभा का आयोजन किया जा रहा है और इसमें उलेमाओं के साथ साथ मुस्लिम बुद्धिजीवी शामिल होंगे.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए यह कानून लाई है, जिसका हम लोग पुरजोर विरोध करते है. उन्होंने कहां की नरेंद्र मोदी देश में गृह युद्ध जैसे हालत उत्पन्न करना चाहते है और इसी वजह से वक्फ कानून लाया गया है .

दाढ़ी और टोपी बचाना तो आ जाओ- ईमान

ईमान ने कहा कि यह कानून संविधान के खिलाफ है और इसे लागू होने नहीं देंगे. ईमान ने कहा कि यदि लोग चाहते है कि उनकी दाढ़ी टोपी और कब्रिस्तान बचे तो इस रैली में जरूर शामिल हो. इससे पहले भी वक्फ कानून को लेकर राजधानी पटना समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है.

ईमान ने बोला लालू पर हमला

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध पर भी उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इजरायल की वजह से आज अशांति फैली है. दुनिया के शांति पसंद मुल्कों को ईरान का साथ देना चाहिए. वहीं राजद नेता लालू प्रसाद यादव को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी और चुटकी लेते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव पार्टी के संस्थापक है और उनके संविधान में शायद होगा कि वो जब तक जीवित रहेंगे पार्टी के अध्यक्ष वही रहेंगे.

Political Rally Aftermath India : रामलीला मैदान की रैली के बाद सियासी तकरार तेज, बीजेपी का कांग्रेस पर करारा वार
Girlfriend ने तुड़वाए शादी शुदा प्रेमी के हाथ-पैर, आए 15 फ्रैक्चर, 7 साल से थे साथ
Janta Raja Shivaji Natya Raipur: रायपुर में ‘जाणता राजा’ का भव्य मंचन, सीएम Vishnu Deo Sai बोले— Chhatrapati Shivaji Maharaj का जीवन युवाओं के लिए दिशासूचक
‘आंध्र प्रदेश के सद्दाम हुसैन हैं जगन मोहन रेड्डी’, किसने कर दी इराक के तानाशाह से तुलना?
Anna Hazare Reaction : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया !
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?