CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मेरी बेटी ने पार्टी के लिए दांव पर लगा दी जान, मुझे इंसाफ…’ सूटकेस में लाश देख टूट गईं कांग्रेस नेता हिमानी की मां

‘मेरी बेटी ने पार्टी के लिए दांव पर लगा दी जान, मुझे इंसाफ…’ सूटकेस में लाश देख टूट गईं कांग्रेस नेता हिमानी की मां

By Newsdesk Admin 02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। हरियाणा में रोहतक के सांपला कस्बा के बस स्टैंड के पास 1 मार्च की सुबह नीले रंग का लावारिस सूटकेस रखा हुआ था. राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी तो किसी ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती का शव था. ये शव किसी और का नहीं, बल्कि कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल (Himani Narwal) का था.

ये वही हिमानी नरवाल थीं, जिनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. हिमानी भारत जोड़ो यात्रा से रोहतक में जुड़ीं थीं और श्रीनगर तक गई थीं.

बेटी से कई लोग रखते थे रंजिश

अब तक जांच में ये जानकारी सामने आई है कि हिमानी की हत्या कर शव को सूटकेस भरकर फेंक दिया गया. हालांकि, अभी तक पुलिस हत्यारों की तलाश नहीं कर पाई है. अब इस पूरे मामले को लेकर आजतक की टीम ने हिमानी की मां से बात की. उनकी मां ने हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंकने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी से लोग रंजिश रखते थे. लोगों को लगता था कि ये इतनी छोटी सी उम्र में कैसे इतनी आगे निकल गई. उन्होंने बेटी की हत्या के पीछे पार्टी के किसी सदस्य के ऊपर भी शक जताया है.

हिमानी की मां ने आज तक से बात करने के दौरान हाथ जोड़कर कहा, ‘मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए. क्योंकि मेरी बेटी ने छोटी सी उम्र में बहुत कुछ दांव पर लगाया था’. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि हत्या के पीछे कौन हो सकता है? इस पर हिमानी की मां ने कहा कि मैं तो किसी को जानती नहीं हूं. लेकिन पार्टी के बहुत से लोग मेरे घर आते थे. ऐसे में इसके पीछे किसी का भी हाथ हो सकता है. मेरी सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि वो मेरी बेटी को न्याय दिलवाएं.

28 फरवरी से बंद आ रहा था फोन

हिमानी की मां ने कहा, ‘मैं बेटी के साथ 27 फरवरी की शाम 4 बजे तक थी. इसके बाद मैं घर से गई हूं. 28 को फोन किया तो फोन बंद आ रहा था. काठमंडी में एक प्रोग्राम था, जिसमें हुड्डा साहब आने वाले थे. उस प्रोग्राम में उसे जाना भी था. मेरी बेटी पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी थी. मेरी बेटी साफ-सुथरी राजनीति करना चाहती थी. कई बार कांग्रेस के बड़े कार्यकर्ताओं से उसकी बहस भी हुई थी. उसको कंप्रोमाइज करने को भी कहा जाता था. लेकिन मेरी बेटी कहती थी कि जो सही होगा, वही मैं करूंगी. इसके चलते कई लोग उसके विरोध में थे.’

जब हिमानी की मां से पूछा कि क्या आपकी कांग्रेस के बड़े नेताओं से बात हुई है. इस पर उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब से मेरी बात हुई है. मैं उन्हें जानती हूं. मेरा बस यही कहना है कि मेरी बेटी को न्याय मिले. मैं यही चाहती हूं कि हत्यारों को मौत की सजा मिले. मेरी बेटी की हत्या में कोई भी शामिल हो सकता है, क्योंकि उसका बहुत बड़ा सर्कल था.

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने बनाई 5 टीम

कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने पांच टीम गठित की हैं. जांच के तहत हिमानी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके. इसके साथ ही साइबर टीम उनके सोशल मीडिया अकाउंट की गहन पड़ताल कर रही है, जिससे किसी संदिग्ध संपर्क या हालिया गतिविधियों का पता चल सके. हालांकि, जहां पर सूटकेस में उनका शव बरामद हुआ, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने के कारण जांच टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

कौन थीं हिमानी नरवाल?

हिमानी नरवाल कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं. पार्टी के हर बड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहती थी. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से भी वह जुड़ी हुई थीं. विधायक बीबी बत्रा ने उनकी हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि हिमानी कांग्रेस की मेहनती कार्यकर्ता थीं. हिमानी की हत्या एक गंभीर मामला है और इसकी जांच SIT से करवाई जानी चाहिए.

You Might Also Like

Gas Cylinder Raid : होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 7 सिलेंडर जब्त

Rajgarh Dharm Parivartan Case : निजाम ने ‘सोनू’ बनकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; मतांतरण के दबाव के आरोप में गिरफ्तार

NDPS Court Verdict Raipur: गांजा तस्करी पर अदालत का सख्त फैसला, दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा; नशीली टैबलेट बेचने वाले युवक को 3 साल की कैद

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

Newsdesk Admin 02/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium Smuggling Network: झारखंड से जुड़ा अफीम तस्करी नेटवर्क बेनकाब, सरहदी गांवों में कराई जा रही थी अवैध खेती

Opium Smuggling Network : छत्तीसगढ़ के उत्तरी सरहदी…

Gaudham Yojana Controversy: गौधाम योजना पर कांग्रेस का हमला, कहा—घोषणाएं ज्यादा, सड़कों पर अब भी भटक रहा पशुधन

Gaudham Yojana Controversy : छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना…

Gaudham Yojana Chhattisgarh: सड़कों पर घूमते मवेशियों की समस्या से निपटने की पहल, सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे गौधाम योजना का शुभारंभ

Gaudham Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों…

Durg Opium Farming Case: समोदा गांव में अफीम खेती का खुलासा, कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड, पटवारी और सर्वेयर को नोटिस

Durg Opium Farming Case : छत्तीसगढ़ के Durg…

Opium Farming Case Durg: समोदा में अफीम खेती का खुलासा, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, पटवारी-सर्वेयर को नोटिस

Opium Farming Case Durg : Durg जिले के…

You Might Also Like

Gas Cylinder Raid
अपराधछत्तीसगढ़

Gas Cylinder Raid : होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 7 सिलेंडर जब्त

13/03/2026
Rajgarh Dharm Parivartan Case
अपराधदेश-दुनिया

Rajgarh Dharm Parivartan Case : निजाम ने ‘सोनू’ बनकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; मतांतरण के दबाव के आरोप में गिरफ्तार

13/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

NDPS Court Verdict Raipur: गांजा तस्करी पर अदालत का सख्त फैसला, दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा; नशीली टैबलेट बेचने वाले युवक को 3 साल की कैद

12/03/2026
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?