CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मेरा सिंदूर मेरे देश के नाम’, शादी के 3 दिन बाद दुल्हन ने फौजी पति को भेजा सरहद पर, नम हुईं आंखें

‘मेरा सिंदूर मेरे देश के नाम’, शादी के 3 दिन बाद दुल्हन ने फौजी पति को भेजा सरहद पर, नम हुईं आंखें

By Newsdesk Admin 10/05/2025
Share

10 मई 2025 :

India-Pakistan Tension: भारत सरकार ने पिछले सप्ताह कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. इसमें आतंकियों के 9 ट्रेनिंग कैंप्स को तबाह कर दिया गया और कई आतंकवादियों का खात्मा किया गया. इस बीच छुट्टी पर घर आए सभी सैनिकों को सीमा पर वापस आने के आदेश मिले हैं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ सकता है.

इसमें जलगांव जिले के पाचोरा तहसील के खेड़गांव नंदिचे गांव के निवासी मनोज ज्ञानेश्वर पाटिल का किस्सा भी है. हाल ही में 5 मई को उनकी शादी यामिनी से हुई, लेकिन शादी के बाद उन्हें तुरंत सेवा में शामिल होने का आदेश दिया गया. मनोज ने अपनी पत्नी को लौटने का भरोसा दिलाकर देश सेवा का मार्ग चुना. वे देश सेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने निर्धारित स्थान पर वापस आ गए हैं. इस साहसिक निर्णय के लिए मनोज पाटिल को क्षेत्र में हर जगह प्रशंसा मिल रही है.

लोगों की आंखों में थे आंसू

देश की सुरक्षा के लिए जवान मनोज पाटिल को उस परिस्थिति में फोन आया, जब उनकी मेहंदी भी फीकी नहीं पड़ी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे सैनिक एक नहीं बल्कि दस दुश्मनों को मार गिराकर विजय प्राप्त करेंगे. इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी विजय सिंह पाटिल का भी अभिनंदन किया गया. पचोरा रेलवे स्टेशन पर सैनिक मनोज पाटिल को देश की सीमा पर रवाना करते समय उनके माता-पिता, पत्नी, भाई और अन्य लोगों की आंखों में आंसू थे.

पति को देश की रक्षा के लिए निकलना पड़ा

रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने कहा कि सेना की वर्दी पहने एक शख्स को स्टेशन पर परिवार और रिश्तेदार छोड़ने आए थे. इनके बीच एक नई नवेली दुल्हन भी नजर आ रहा थी. उसके हाथों पर मेहंदी लगी थी. मांग में फेरों के समय भरा गया सिंदूर था. उसकी आंखों में आंसू थे लेकिन चेहरे पर गर्व झलक रहा था. यह वह नवविवाहित थी जिसकी शादी तीन दिन पहले हुई थी. घर के रिश्तेदार वापस नहीं हो सके और पति को देश की रक्षा के लिए निकलना पड़ा. पत्नी यामिनी ने कहा- मेरा सिंदूर मेरे देश के नाम. उन्होंने कहा कि वह अपने देश को अपना सिंदूर भेज रही हैं.

You Might Also Like

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

Newsdesk Admin 10/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

सीजी भास्कर, 17 मार्च। भिलाई में आयोजित एक…

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी के Dr. Bhimrao…

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी रायपुर में मंगलवार…

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एसईसीएल…

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ में मनरेगा, महंगाई…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

16/03/2026
MGNREGA Bachao Sangram
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?