CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फंसा मैसूर दशहरा! लेखिका बानू पर भड़की बीजेपी बोली- क्या उन्हें देवी चामुंडेश्वरी में विश्वास है…

फंसा मैसूर दशहरा! लेखिका बानू पर भड़की बीजेपी बोली- क्या उन्हें देवी चामुंडेश्वरी में विश्वास है…

By Newsdesk Admin 26/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 26 अगस्त​। बुकर प्राइज से सम्मानित लेखिका बानू मुश्ताक को विश्व विख्यात मैसूर के दशहरा पूजा में आमंत्रित करने पर कर्नाटक की राजनीति में हलचल पैदा हो गया है।

Contents
12 हाथियों के साथ देवी चामुंडेश्वरी की मूर्तिकर्नाटक सरकार ने पूजा में बतौर मुख्य अतिथि बुलायाबानू मुश्ताक सम्मानीय, लेकिन दशहरा पूजा में आना…दशहरा सभी के लिए है- कांग्रेस

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 की विजेता बानू मुश्ताक 22 सितंबर 2025 को विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

सीएम सिद्धारमैया की इस घोषणा से राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने गहरी नाराजगी जताई है।
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि दशहरा हिंदू धर्म और भक्ति का पर्व है। इसे तुष्टिकरण की राजनीति का मंच नहीं बनाया जा सकता। हिंदू अपनी परंपराओं पर इस तरह के बार-बार होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति से देवी चामुंडेश्वरी की पहली पूजा करवाना जिसका देवी में कोई विश्वास नहीं है, देवी और प्रत्येक भक्त का सीधा अपमान है।

12 हाथियों के साथ देवी चामुंडेश्वरी की मूर्ति

भव्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए प्रसिद्ध हैं मैसूर का दशहरा हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है।

इस दौरान हाथियों के साथ देवी चामुंडेश्वरी की यात्रा को लोग धार्मिक भक्ति और उत्साह के साथ देखने आते हैं। 

इसे स्थानीय भाषा में जंबू सवारी कहा जाता है। इस दौरान इस अवसर के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित 12 हाथी, देवी चामुंडेश्वरी की मूर्ति को मैसूर महल से बन्नीमंतप तक ले जाते हैं।

यह जुलूस इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें नृत्य, संगीत, मशाल जुलूस जैसे अन्य प्रदर्शन भी शामिल होते हैं और इसके साथ पैदल सैनिक भी चलते हैं।

कर्नाटक सरकार ने पूजा में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया

कन्नड़ लेखिका और कार्यकर्ता बानू मुश्ताक को राज्य सरकार ने दशहरा पूजा के लिए बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है।

कर्नाटक के हासन की रहने वाली 77 वर्षीय बुकर पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक 22 सितंबर, 2025 को इस उत्सव की शुरुआत करेंगी। विजयादशमी कार्यक्रम 2 अक्तूबर को निर्धारित है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार ने मुश्ताक को उनकी साहित्यिक उपलब्धि को मान्यता देते हुए उन्हें मुख्य अतिथि घोषित किया है।

दीपा भाष्थी द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित उनके लघु कहानी संग्रह "हार्ट लैंप" ने तीन दशकों में कर्नाटक में मुस्लिम महिलाओं के संघर्षों का मार्मिक चित्रण किया है। इस पुरस्कार के लिए उन्हें प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बानू मुश्ताक सम्मानीय, लेकिन दशहरा पूजा में आना…

बीजेपी ने इस बानू मुश्ताक को इस न्यौते पर दिखी प्रतिक्रिया दी है।

मैसूर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता प्रताप सिम्हा ने इस निमंत्रण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह परंपरा हमेशा से देवी चामुंडी की भक्ति से जुड़ी रही है।

उन्होंने पूछा, “आपने बानू मुश्ताक को दशहरा उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। मैं सिर्फ़ इसलिए विरोध नहीं कर रहा क्योंकि वह मुस्लिम हैं।

हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है और उन्होंने साहित्य में बहुत योगदान दिया है।

लेकिन क्या भानु मुश्ताक देवी चामुंडी में विश्वास करती हैं? क्या उन्होंने कभी हमारे रीति-रिवाजों का पालन किया है? क्या उन्होंने कभी कहा है कि वह देवी चामुंडेश्वरी की भक्त हैं? फिर उन्हें क्यों आमंत्रित किया गया?”

बीजेपी नेता ने कहा कि यह परंपरा मैसूर के राजाओं ने शुरू की थी। इसे हमेशा से भक्ति भाव से निभाया जाता रहा है। यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है, यह एक अनुष्ठान है जो देवी चामुंडी में अटूट आस्था व्यक्त करता है। क्या बानू मुश्ताक इसके लिए सही व्यक्ति हैं? 

यही सवाल है। उन्हें आमंत्रित करने का धार्मिक अनुष्ठान से क्या संबंध है? आप इस परंपरा को क्यों खत्म कर रहे हैं?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, "हम बानू मुश्ताक का सम्मान करते हैं. अगर वह हिंदू धर्म और मान्यताओं को स्वीकार करती हैं और फिर उद्घाटन करने आती हैं, तो मैं समझ सकता हूं। 

दीपा भाष्थी ने उनकी कृतियों का अनुवाद किया और दोनों को बुकर पुरस्कार मिला, लेकिन सिद्धारमैया ने केवल बानू मुश्ताक को ही आमंत्रित किया।”

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मैसूर दशहरा देवी चामुंडेश्वरी का एक पवित्र त्योहार है, जो आस्था और परंपरा पर आधारित है, न कि कोई सांस्कृतिक उत्सव। हर अनुष्ठान शास्त्रों के अनुसार किया जाता है, जो इसके विशुद्ध धार्मिक स्वरूप को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि फिर इंडी गठबंधन बार-बार हिंदू भावनाओं का अपमान करता है।

उन्होंने एम.के. स्टालिन को सबरीमाला में आमंत्रित किया, और अब बानू मुश्ताक को, जिन्होंने देवी भुवनेश्वरी को खुले तौर पर अस्वीकार कर दिया था, दशहरा का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया है। 

हमारी देवी में आस्था न रखने वाले किसी व्यक्ति से पहली पूजा करने के लिए कहना देवी और प्रत्येक भक्त का सीधा अपमान है। दशहरा हिंदू धर्म और भक्ति का त्योहार है, इसे तुष्टिकरण की राजनीति का मंच नहीं बनाया जा सकता।

दशहरा सभी के लिए है- कांग्रेस

वहीं कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का बचाव किया है और इसे कर्नाटक की संस्कृति से जोड़ा है।

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बानू मुश्ताक को आमंत्रित करने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि दशहरा को सिर्फ धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “अतीत में निसार अहमद ने दशहरा का उद्घाटन किया था।

मिर्ज़ा इस्माइल मैसूर के दीवान थे। इसका विरोध करना सही नहीं है। यह एक राजकीय उत्सव है, हमें इसमें धर्म को शामिल करने की ज़रूरत नहीं है। वे इसे एक धार्मिक आयोजन मान सकते हैं, लेकिन यह एक राजकीय उत्सव है।

आप इसमें धर्म को क्यों मिला रहे हैं? क्या इसे किसी एक समुदाय को छोड़कर आयोजित किया जाना चाहिए? चाहे वह किसी चीज में विश्वास करती हो या नहीं, यह एक राजकीय उत्सव है, और हम सभी को आमंत्रित करेंगे।”

कर्नाटक सरकार के मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि "दशहरा सभी के लिए है। यह एक राजकीय उत्सव है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं... किसी को भी इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

यह सरकार द्वारा लिए गए अच्छे फैसलों में से एक है। मुझे लगता है कि भाजपा को अपनी सोच पर पुनर्विचार करना चाहिए।”

बता दें कि मैसुर का दशहरा महोत्सव पारंपरिक रूप से चामुंडी पहाड़ियों में देवी चामुंडेश्वरी की पूजा के साथ शुरू होता है, जिसके बाद दस दिनों तक सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, जिनका समापन विजयादशमी पर होता है।

You Might Also Like

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स कानून, 64 साल पुराने एक्ट की होगी छुट्टी

India 4G Network Expansion : खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, जून 2026 तक भारत के हर गांव में पहुंचेगा 4G इंटरनेट : सिंधिया

Newsdesk Admin 26/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Rice Mill Fire
Surajpur Rice Mill Fire : दो साल से बंद राइस मिल में भीषण आग, ढाई लाख बारदाना जलकर खाक

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। सूरजपुर जिले के कोतवाली…

Siddh Baba Dham MCB
Siddh Baba Dham MCB : आस्था की पहाड़ी पर शिव का वास, मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। घने जंगलों, ऊंची-नीची पहाड़ियों…

Jashpur Road Accident : टमाटर से भरी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, खेत में बिखरा पूरा टमाटर

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले…

Coal Levy Scam
Coal Levy Scam : सौम्या चौरसिया व निखिल चंद्राकर पर शिकंजा, ईडी ने 2.66 करोड़ की 8 संपत्तियां कुर्क कीं

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल…

Swami Atmanand Yojana
Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। बिलासपुर के पूर्व विधायक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़बजट

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

12/01/2026
Deputy CM Program Disrupted
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

12/01/2026
National Youth Day Raipur
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

12/01/2026
Income Tax Act 2025
देश-दुनियाराज्यरोजगार

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स कानून, 64 साल पुराने एक्ट की होगी छुट्टी

12/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?