CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुकमा के धनिकोर्ता में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, सीने में दर्द और खांसी के बाद 13 की मौत…

सुकमा के धनिकोर्ता में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, सीने में दर्द और खांसी के बाद 13 की मौत…

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मार्च |

Contents
  • जांच शुरू कर दी गई
  • पुरानी घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
  • इधर… गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
  • हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण करें
  • सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के निर्देश

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के धनिकोर्ता गांव में पिछले एक महीने के भीतर 13 ग्रामीणों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। इन मौतों का कारण सीने में दर्द और खांसी की शिकायत बताया जा रहा है।

इसके बाद ग्रामीणों की हालत तेजी से बिगड़ रही है और उनकी जान जा रही है। गांव में लगभग हर घर से मौत की खबर आ रही है, जिससे वहां भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के बताया कि मृतकों में ज्यादातर वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने शुरुआत में सीने में दर्द और खांसी की शिकायत की थी।

जांच शुरू कर दी गई

इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निगरानी शुरू की है और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए नमूने एकत्र किए हैं। हालांकि, अभी तक मौतों के सटीक कारण का खुलासा नहीं हो सका है।

पुरानी घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

सुकमा जिले में इस तरह की रहस्यमयी मौतों का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2020-22 के दौरान कोंटा ब्लाक के रेगड़गट्टा गांव में 61 ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

वहीं, वर्ष 2024 में छिंदगढ़ ब्लाक के चितलनार गांव में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद 15 दिनों के भीतर सात लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही इतकल व अन्य गांवों में वर्ष 2020-24 के बीच 44 मौतें हुई थी। इन घटनाओं ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और बीमारियों की रोकथाम को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

इधर… गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की लंबित योजनाओं और प्रकरणों की समीक्षा की गई। ध्रुव ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जिले के दूरस्थ अंदरूनी क्षेत्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, आश्रम-शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में समुचित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, बिगड़े हुए हैंडपंपों को तत्काल सुधारने और पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीर कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से पोषण एवं पुनर्वास केंद्र लेकर जाएं जिससे ग़रीब बच्चों को शासन की योजना का लाभ मिल सके।

हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण करें

कलेक्टर ध्रुव ने अधिकारियों से कहा कि आचार संहिता समाप्त हो चुकी है, इसलिए शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य करें और हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के निर्देश

उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, संविदा भर्ती कार्य, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य, बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषक पंजीयन शिविर के संबंध में कलेक्टर ने जानकारी ली और अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के निर्देश दिए।

एग्रीस्टैक परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर किसानों का कृषक पंजीयन किया जा रहा है। उन्होंने स्कूलों, आश्रम शालाओं, स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाड़ी का निरीक्षण करने अधिकारियों को निर्देश दिया।

Bike Theft Mastermind Case: कोरबा में 10 साल से लापता युवक निकला बाइक चोरी गिरोह का सरगना, जंगल में बना रखी थी गुप्त पनाहगाह
Police Misconduct Action : व्यापारी से बदसलूकी पर थाना प्रभारी लाइन अटैच, एसपी ने दिखाई सख्ती
पंचायत चुनाव के बीच दर्दनाक खबर : बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत, दर्जन भर लोग गंभीर, बढ़ सकते हैं आंकड़े
Religious Pamphlet : दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म पर धर्म विशेष के प्रचार से यात्रियों में नाराजगी, रेल प्रशासन पर उठे सवाल
भिलाई टाउनशिप से दिनदहाड़े 45 मिनट में बाईक चोरी, शहीद पार्क घूमने गए कैम्प के युवक ने पीट लिया सिर, कहा – “अभी तो लाक कर खड़ी की थी बाईक”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि

सीजी भास्कर, 1 जून। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव…

Open conflict in Karni Sena : 220 पदाधिकारियों के इस्तीफे के दावे पर डॉ. राज शेखावत का बड़ा जवाब

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज…

Bastar Monsoon 2026 : बस्तर में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

सीजी भास्कर, 1 जून। भीषण गर्मी और उमस…

Strict action by the Mineral Department : रेत और बोल्डर से भरे 8 हाइवा जब्त, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 1 जून। जिले में अवैध खनिज…

You Might Also Like

School Farewell Party Rules
छत्तीसगढ़

School Farewell Party Rules : फेयरवेल पार्टियों में स्टंटबाजी पर सख्ती, स्कूलों के लिए नया सुरक्षा ढांचा प्रस्तावित

12/02/2026
Amit Shah Praises Hemant Soren
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

झारखंड की सियासत में हलचल, शाह ने CM सोरेन की तारीफ कर चौंकाया

25/08/2025
Nitesh Rane Controversy
छत्तीसगढ़

Nitesh Rane Controversy : सियासी बयान से भड़की तकरार – आजमी की टिप्पणी पर गरमाया महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल

11/01/2026
छत्तीसगढ़

Government Plane Controversy : सरकारी विमान, बाबा बागेश्वर और विवाद

27/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?