CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रात होते ही मंडराते रहस्यमयी ड्रोन, ग्रामीणों में डर का माहौल – क्या है इसकी असलियत?

रात होते ही मंडराते रहस्यमयी ड्रोन, ग्रामीणों में डर का माहौल – क्या है इसकी असलियत?

By Newsdesk Admin 21/07/2025
Share

बिजनौर, उत्तर प्रदेश:
बिजनौर जिले के करीब 20 गांवों में बीते कुछ दिनों से रात के वक्त आसमान में उड़ते रहस्यमयी ड्रोन ने हड़कंप मचा रखा है। ये ड्रोन देर रात 11 बजे से लेकर तड़के 2 बजे तक दिखाई दे रहे हैं, जिनसे तेज फ्लैश लाइट निकलती है। स्थानीय लोगों में डर इस कदर है कि कई गांवों में लोग रात में पहरा देने लगे हैं। कुछ इसे जासूसी मान रहे हैं, तो कुछ चोरी की साजिश की आशंका जता रहे हैं।

Contents
स्कूल के ऊपर चमकी ड्रोन की लाइट, लोगों में मचा हड़कंपग्रामीणों ने फेंके पत्थर, वीडियो भी बनाएगलतफहमी में युवक से मारपीटक्या ये जासूसी है या कोई गुप्त सर्वे?पुलिस की जांच तेज, बनी स्पेशल टीमएसएसपी की अपील – अफवाहों से बचें, दिखे ड्रोन तो 112 पर कॉल करें

स्कूल के ऊपर चमकी ड्रोन की लाइट, लोगों में मचा हड़कंप

नूरपुर थाने के अंतर्गत आने वाले राजा का ताजपुर कस्बे में शनिवार रात एक सरकारी स्कूल के ऊपर एक ड्रोन को काफी देर तक उड़ते देखा गया। चश्मदीद अलीशा के मुताबिक, ड्रोन की चमकती लाइट देखकर ऐसा लगा जैसे कोई स्कूल की तस्वीरें खींच रहा हो। यह नजारा देखकर लोग सड़कों पर उतर आए। सूचना पर फैंटम पुलिस पहुंची, लेकिन ड्रोन तब तक ओझल हो चुका था।

ग्रामीणों ने फेंके पत्थर, वीडियो भी बनाए

हीमपुर थाना क्षेत्र के धीवरपुरा गांव में पशु चिकित्सक डॉ. गुड्डू सिंह ने बताया कि उन्होंने और गांव के अन्य लोगों ने ड्रोन को रात में कई जगह उड़ते देखा। डर के मारे लोगों ने पत्थर भी फेंके, लेकिन ड्रोन की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि कोई असर नहीं हुआ। कई ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गलतफहमी में युवक से मारपीट

शिवाला कलां थाना क्षेत्र के मुराहट गांव में मध्य प्रदेश से आए एक युवक को ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ाने वाला समझकर पीट दिया। बाद में पता चला कि वह सिर्फ मांगने-खाने वाला है। इस घटना ने ड्रोन के डर को और गहरा कर दिया है।

क्या ये जासूसी है या कोई गुप्त सर्वे?

गांव माहूं गंधोर के निवासी संजय यादव का मानना है कि यह कोई गुप्त सरकारी सर्वे या जासूसी हो सकती है। उनका कहना है कि ड्रोन को गिराकर इसकी असलियत सामने लानी चाहिए, ताकि लोगों में फैले डर को खत्म किया जा सके।

पुलिस की जांच तेज, बनी स्पेशल टीम

बिजनौर पुलिस को अब तक 20 से अधिक गांवों से ड्रोन देखे जाने की शिकायतें मिल चुकी हैं। चांदपुर सर्किल के सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि चार दिनों में करीब 10 से 12 लोकेशनों से ड्रोन जैसी वस्तु की रिपोर्ट मिली है। हालांकि, कुछ मामलों में यह सिर्फ हवाई जहाज की लाइट भी हो सकती है। जांच के लिए पुलिस गंभीरता से काम कर रही है।

एसएसपी की अपील – अफवाहों से बचें, दिखे ड्रोन तो 112 पर कॉल करें

एसएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ड्रोन मामलों की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। यदि कोई असामाजिक तत्व ऐसी हरकतों में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह में न आएं और ड्रोन जैसी गतिविधि दिखने पर तत्काल 112 नंबर पर सूचित करें।

You Might Also Like

Middle East Flight Fare Surge: खाड़ी संकट के बीच दुबई-अबूधाबी से भारत लौटना महंगा, टिकट का किराया एक लाख के पार

LPG Production India 2026 : देश में LPG उत्पादन 10% बढ़ा, गैस की कमी की खबरों को बताया निराधार

Karni Sena Protest Lucknow : सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR, आज लखनऊ में करणी सेना का प्रदर्शन

ESMA Gas Supply India : गैस संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, ESMA लागू; जरूरी सेक्टरों को प्राथमिकता से मिलेगी गैस

Gold Rate Per Gram India : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

Newsdesk Admin 21/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East Flight Fare Surge: खाड़ी संकट के बीच दुबई-अबूधाबी से भारत लौटना महंगा, टिकट का किराया एक लाख के पार

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर…

LPG Cylinder Supply Delay: बुकिंग के बाद भी 5–6 दिन इंतजार, रसोई गैस की डिलीवरी में देरी से उपभोक्ता परेशान

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur समेत कई शहरों में…

LPG Production India 2026
LPG Production India 2026 : देश में LPG उत्पादन 10% बढ़ा, गैस की कमी की खबरों को बताया निराधार

सीजी भास्कर, 10 मार्च। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते…

Kumhari Flyover Closed: मरम्मत के चलते 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर, सर्विस लेन से गुजरेंगे वाहन

छत्तीसगढ़ के Kumhari क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर को…

Samsung Flagship Phone Discount
Samsung Flagship Phone Discount : Flipkart सेल में सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 FE, ₹22,000 तक की कटौती; अब इतने में खरीदें फ्लैगशिप फोन

सीजी भास्कर, 10 मार्च। सैमसंग के लोकप्रिय फ्लैगशिप…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Middle East Flight Fare Surge: खाड़ी संकट के बीच दुबई-अबूधाबी से भारत लौटना महंगा, टिकट का किराया एक लाख के पार

10/03/2026
LPG Production India 2026
देश-दुनिया

LPG Production India 2026 : देश में LPG उत्पादन 10% बढ़ा, गैस की कमी की खबरों को बताया निराधार

10/03/2026
Karni Sena Protest Lucknow
देश-दुनियारोजगार

Karni Sena Protest Lucknow : सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR, आज लखनऊ में करणी सेना का प्रदर्शन

10/03/2026
ESMA Gas Supply India
देश-दुनिया

ESMA Gas Supply India : गैस संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, ESMA लागू; जरूरी सेक्टरों को प्राथमिकता से मिलेगी गैस

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?