CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नाग पंचमी पर निकली नागिन, 15 दिन पहले गलती से मारा गया था नाग – गांव में फैली दहशत…

नाग पंचमी पर निकली नागिन, 15 दिन पहले गलती से मारा गया था नाग – गांव में फैली दहशत…

By Newsdesk Admin 31/07/2025
Share
Snakebite Tragedy
Snakebite Tragedy

उत्तर प्रदेश, एटा – नाग पंचमी के दिन एटा जिले के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में अचानक एक विशाल नागिन निकल आई। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले उसी घर के पास गलती से एक नाग की मौत हो गई थी। अब नाग पंचमी के दिन नागिन के अचानक प्रकट होने से पूरे गांव में यह चर्चा चल पड़ी कि वह अपने नाग की मौत का बदला लेने आई है।

Contents
पूरी रात डर के साये में बीता गांववन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यूबारिश में क्यों ज्यादा निकलते हैं सांप?

पूरा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सरौतिया गांव का है। गांववाले बताते हैं कि नाग पंचमी की रात प्रवेश दीक्षित के घर के भीतर अचानक नागिन निकल आई। जिसने न सिर्फ पूरे घर को दहशत में डाल दिया, बल्कि गांवभर में चर्चा का विषय बन गई। कई ग्रामीणों ने दावा किया कि 15 दिन पहले एक सांप की मौत हो गई थी, जो शायद इसी नागिन का साथी था।

पूरी रात डर के साये में बीता गांव

नागिन के निकलने के बाद पूरे परिवार ने डर के मारे घर से निकलकर बाहर समय बिताया। गांव के कई लोगों ने यह मान लिया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि सांप की मौत का ‘बदला’ लेने आई नागिन है। डर का आलम ऐसा था कि ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

अगली सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद नागिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया गया। रेस्क्यू के दौरान नागिन ने कई बार फन फैलाकर टीम को डराने की कोशिश की, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी आक्रामक थी।

बारिश में क्यों ज्यादा निकलते हैं सांप?

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरसात के मौसम में सांपों का बाहर निकलना आम बात है। खेतों और घरों में चूहे ढूंढते हुए ये सांप अक्सर रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ऐसे समय सतर्क रहें और किसी भी सांप को न मारें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें।

You Might Also Like

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

Indian Embassy Dubai : पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वापसी की कोशिशें तेज

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

Newsdesk Admin 31/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gangwar Attempted Murder Verdict: Bilaspur में गैंगवार के हाफ मर्डर केस में 13 दोषियों को 7-7 साल की सजा, हिस्ट्रीशीटर ‘मैडी’ भी दोषी

तीन साल पहले शहर को दहला देने वाले…

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

जिला अध्यक्ष Mukesh Chandrakar द्वारा तैयार कार्यकारिणी को…

Tea And Acidity Problem : दिनभर में कितनी चाय पीनी चाहिए? जानें कब हो जाता है इसका सेवन नुकसानदायक

सीजी भास्कर, 1 मार्च। भारत में चाय सिर्फ…

Salil Ankola Biography : सचिन संग डेब्यू, फिर बना बॉलीवुड स्टार, शराब की लत ने किया तबाह… अब ऐसी जिंदगी जी रहा ‘श्श्श्श… कोई है’ एक्टर

सीजी भास्कर, 1 मार्च। क्रिकेट की दुनिया से…

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

राजधानी और आसपास के औद्योगिक इलाकों में (Industrial…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

01/03/2026
देश-दुनिया

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

01/03/2026
देश-दुनिया

Indian Embassy Dubai : पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वापसी की कोशिशें तेज

01/03/2026
देश-दुनिया

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?