CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nainital News: जमरानी बांध निर्माण के लिए ब्लास्ट से दरक रहा नैनीताल, कई घरों में आईं दरारें, ग्रामीणों में दहशत

Nainital News: जमरानी बांध निर्माण के लिए ब्लास्ट से दरक रहा नैनीताल, कई घरों में आईं दरारें, ग्रामीणों में दहशत

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

नैनीताल , 30 अप्रैल 2025 :

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल में भीमताल ब्लॉक स्थित पनिया मेहता तोक के खत्री खाड़ गांव में जमरानी बांध निर्माण के लिए की जा रही ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है. गांव के 10 से अधिक मकानों में दरारें पड़ गई हैं. जिससे लोगों का रात में घरों में सोना तक मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि बांध निर्माण के तहत टनल और सड़क कटिंग के लिए हो रही तीव्र ब्लास्टिंग के बाद ही मकानों और खेतों में दरारें दिखने लगीं.

ब्लास्ट की वजह से यहां रहने वाले ग्रामीण तुलसी देवी, गोविंद बल्लभ, हरीश चंद्र पलड़िया, महेश चंद्र, देवकी नंदन और शिवदत्त के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं. इनका कहना है कि शुरुआत में दरारें बहुत छोटी थीं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. लेकिन, बीते कुछ दिनों में दरारें तेजी से बढ़ती जा रही हैं. अब मकानों की दीवारों से लेकर आंगन और खेतों तक में गहरी दरारें दिखाई दे रही हैं. इससे न केवल संपत्ति को नुकसान हो रहा है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है.

ब्लास्टिंग की वजह से घरों में आईं दरारें

इस गांव में रहने वाले जगदीश चंद्र पलड़िया ने कहा कि जमरानी बांध बनाने के लिए क्षेत्र में ब्लास्टिंग की जा रही है. इससे हमारे मकान और आंगन में दरारें पड़ गई हैं. लोगों में डर बना हुआ है. प्रशासन को तुरंत ब्लास्टिंग बंद कर जांच करानी चाहिए. स्थानीय लोगों का कहना है कि बांध निर्माण के बाद से ही दरारें बढ़ गई हैं. उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

लोगों के घरों में आ रही दरारों की वजह से ग्रामीण परेशान हैं. प्रशासन से मांग की गई है कि सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल जांच की जाए और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए. वहीं इस पूरे मामले पर संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने कहा अगर मकानों में दरारें आ रही हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी. प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी एहतियात बरते जाएं.

विशेषज्ञों की टीम करेगी मुआयना

जमरानी बांध परियोजना इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पंत ने कहा कि मकानों में दरारें किन कारणों से आई हैं. इसका पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम मौके पर जाकर मुआयना करेगी. इसके बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा. गांव के लोग इस स्थिति से बेहद डरे हुए हैं. लगातार बढ़ती दरारों के कारण वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. कई परिवारों ने तो घरों से बाहर खुले में रात बितानी शुरू कर दी है. उन्हें डर है कि कहीं मकान गिर न जाएं.

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द जांच कराई जाए और अगर ब्लास्टिंग ही दरारों की वजह है तो इसे रोक कर वैकल्पिक उपाय किए जाएं. साथ ही उन्हें आर्थिक मदद और अस्थायी पुनर्वास की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए.

Election Result : बंगाल चुनाव परिणाम में पीड़िता की मां को बढ़त, पानीहाटी सीट पर क्या बन रही स्थिति
मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत की उम्मीद पर विराम, रॉबर्ट वाड्रा बोले – “सच के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी”
Stock Market Today: सेंसेक्स 182 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; PSU बैंक और Zomato में दिखी तेजी
Bulandshahr Viral Video: शादी में रोटियों पर थूक लगाने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप
लालू परिवार की लड़ाई जाएगी सुप्रीम कोर्ट! तेज प्रताप यादव की चेतावनी, ‘शुरुआत तुमने किया है और…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?