CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में नमाज कांड…हिन्दूवादी संगठनों का प्रदर्शन:कहा- अब तक नहीं हुई कार्रवाई, कुलपति को हटाकर NSS कोआर्डिनेटर को करें बर्खास्त

सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में नमाज कांड…हिन्दूवादी संगठनों का प्रदर्शन:कहा- अब तक नहीं हुई कार्रवाई, कुलपति को हटाकर NSS कोआर्डिनेटर को करें बर्खास्त

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में नमाज कांड का मुद्दा एक बार फिर से गरमाने लगा है। NSS कैम्प में छात्र- छात्राओं को नमाज पढ़ाने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर दिया। यहां विरोध-प्रदर्शन कर कुलपति को हटाने और NSS के कोआर्डिनेटर को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि 31 मार्च को ईद पर्व के दौरान विश्वविद्यालय के NSS इकाई ने कोटा क्षेत्र के शिवतराई में कैंप लगाया था, जहां ईद के दिन मुस्लिम समाज के साथ-साथ हिंदू समाज के विद्यार्थियों को भी नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने का आरोप है।

छात्रों ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। मामला सामने आने के बाद इस कथित ‘नमाज कांड’ को लेकर शहर के बिलासपुर सामाजिक धार्मिक संगठनों में आक्रोश है। हिंदूवादी संगठनों ने इससे पहले भी धरना-प्रदर्शन किया था, तब कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल ने जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाकर 48 घंटे में रिपोर्ट सार्वजनिक करने का दावा किया था। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विद्यार्थियों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान सभी को एक साथ नमाज पढ़ने को कहा गया, जो धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार की जबरदस्ती पहली बार नहीं हो रही है। बल्कि, पहले भी इस तरह का दबाव बनाया जा चुका है।

मुख्य गेट पर प्रदर्शनकारियों की सभा

विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने का दावा किया गया है। यहां सभा आयोजित की गई है, जिसमें पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर जवाबदेही तय कर कुलपति को हटाने के साथ ही NSS कोआर्डिनेटर को बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाबदेही तय करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग कर रहे हैं।

भगवा जैकेट में नजर आए कार्यकर्ता

विरोध-प्रदर्शन के दौरान वंदे मातरम मित्र मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता केसरिया जैकेट में नजर आए। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू संगठन के लोग एकजूट हैं, अगर इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं होगी तो हिंदू आक्रोश रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
​BMC bulldozer on illegal plotting: बाबादीप सिंह नगर में ढहाया गया निर्माण
Passenger bus overturned on National Highway : शिक्षिका की मौत, 15 यात्री घायल
Massive fire in Bilaspur apartment late night : लाखों का सामान जलकर खाक
बिजली बिल हाफ योजना में कटौती पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ फूंका गुस्सा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?