CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Narayanpur Encounter : नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए बसवराजू समेत 8 नक्सलियों का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, परिजन नाराज

Narayanpur Encounter : नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए बसवराजू समेत 8 नक्सलियों का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, परिजन नाराज

By Newsdesk Admin 27/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मई। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बीते सप्ताह मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात माओवादी नेता बसवराजू समेत 8 नक्सलियों का अंतिम संस्कार सोमवार (26 मई) को प्रशासन की देखरेख में पुलिस सुरक्षा के बीच कराया गया।

Contents
संबंध साबित करने में विफल होने पर नहीं सौंपा शवपुलिस निगरानी में 8 नक्सलियों का अंतिम संस्कार

पुलिस के अनुसार, 21 मई को बीजापुर-नारायणपुर सीमा के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई भीषण मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव बसव राजू सहित कुल 27 नक्सली मारे गए थे। इस दौरान जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 2 जवान भी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ के बाद प्रशासन ने 19 शव परिजनों को सौंप दिए, जबकि शेष 8 शवों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया।

संबंध साबित करने में विफल होने पर नहीं सौंपा शव

इन शवों को लेकर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें बसवराजू और एक अन्य नक्सली नवीन के शव मांगे गए थे. पीटीआई के अनुसार कोर्ट ने 24 मई को याचिकाकर्ताओं को छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क करने को कहा, लेकिन शव सौंपने का निर्देश नहीं दिया। नारायणपुर में पांच समूह शवों का दावा करने पहुंचे, जिनमें से दो वही थे जिन्होंने कोर्ट में याचिका दी थी. हालांकि, ये समूह मारे गए नक्सलियों से संबंध साबित करने में विफल रहे और शवों को ले जाने हेतु आवश्यक कानूनी दस्तावेज भी नहीं दिखा सके।

पुलिस निगरानी में 8 नक्सलियों का अंतिम संस्कार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादी कोसी उर्फ हुंगी के परिजनों ने उचित दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिसके बाद उन्हें शव सौंपा गया. संक्रमण के डर से परिजनों ने नारायणपुर में ही अंतिम संस्कार की अनुमति मांगी, जिसे स्वीकार कर प्रशासन ने पूरी मानवीय गरिमा और वैधानिक प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार कराया. शेष दो शवों पर कोई दावा नहीं किया गया, जिसके चलते कुल 8 शवों का 26 मई को प्रशासनिक देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया.

वहीं, मारे गए नक्सली बसवराजू के कथित भतीजे नंबाला जनार्दन राव ने आरोप लगाया कि उन्हें शव सौंपने से इनकार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले नाम नोट किए, फिर शव की हालत का हवाला देकर शव न सौंपने की बात कही और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए तैयार रहने को कहा गया। शव को देखने भी नहीं दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए जबरन अंतिम संस्कार कराया. उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 21 और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन बताया, जो शव और परिजनों को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार का अधिकार देता है.

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Newsdesk Admin 27/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?