CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद नसीर की हुंकार, बोले- ‘मुकाबला करने का…’

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद नसीर की हुंकार, बोले- ‘मुकाबला करने का…’

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने दावा किया है कि पार्टी अपने बड़े नेताओं के खिलाफ बीजेपी की फिर से शुरू की गई बदले की राजनीति का सामना करेगी।

वह प्रभारी बनने के बाद पहली बार जम्मू पहुंचे थे। अपने पहले दौरे पर करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचने के बावजूद हवाई अड्डे और रास्ते में गर्मजोशी से स्वागत के बाद जम्मू में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर सांप्रदायिक, विभाजनकारी और खासकर प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया।

नसीर हुसैन ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष और उसके नेतृत्व को धमकाने के लिए बीजेपी और RSS द्वारा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने के प्रयासों का मुकाबला करने का समय आ गया है।

कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वह BJP की प्रतिशोधात्मक कार्रवाइयों से नहीं डरेगी और देश में लोकतंत्र, लोकतांत्रिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी, जो बीजेपी शासन में खतरे में हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और विविधता में एकता के सभी मुद्दों पर स्पष्ट है। संविधान पर किसी भी हमले का विरोध सभी समान विचारधारा वाली धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ मिलकर किया जाएगा।

जैसे कि हाल ही में वक्फ अधिनियम में हुए संशोधन. साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अहमदाबाद में एआईसीसी अधिवेशन आयोजित करके गुजरात में चुनौती देना शुरू कर दिया है और बीजेपी अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

कांग्रेस में अनुशासनहीनता की अनुमति नहीं दी जाएगी- नसीर हुसैन

गुरुवार शाम को जम्मू में वरिष्ठ नेताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अनुशासनहीनता की अनुमति नहीं दी जाएगी। कांग्रेस को सभी वर्गों के लोगों की एक मजबूत धर्मनिरपेक्ष आवाज के रूप में उभरना होगा क्योंकि केंद्र जम्मू-कश्मीर को दिए गए राज्य के दर्जे के वायदे को नजरअंदाज कर रहा है।

इस अवसर पर जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, एआईसीसी महासचिव सीएलपी नेता जी ए मीर, कार्यकारी अध्यक्ष तारा चंद, रमन भल्ला, चौधरी लाल सिंह, एआईसीसी सचिव मनोज यादव, शाह नवाज, नीरज कुंदन, सभी विधायक, पूर्व मंत्री और विधायक तथा फ्रंटल संगठनों के अन्य वरिष्ठ नेता और डीसीसी अध्यक्ष बैठकों में शामिल हुए।

बिलासपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन से 50 दुकानें हटाईं, चौक होगा विकसित..
NITI Aayog Meeting : PM मोदी के नेतृत्व में आज नीति आयोग की बैठक, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल, जानें कौन-सा मुद्दा रहेगा हावी
BCCI President : मिथुन मन्हास निर्विरोध चुने गए बीसीसीआई के 37वें अध्यक्ष, कई अहम नियुक्तियां भी हुईं
Sehore Fire Accident : रात में कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, बिजली विभाग की डीपी को बताया कारण
Untold Story : स्टेट बैंक में रूपये जमा कराने पहुंचे शख्स ने ऐसी भरी पर्ची…..कि लोग नहीं रोक पाए हंसी, पढ़िए आप भी हंसी के साथ पर्ची के पीछे छिपा “अनकहा दर्द”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने…

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?