सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले (National Unity Day Celebration) युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी।
स्कूली बच्चों व जनप्रतिनिधियों संग शामिल हुए ‘एकता दौड़’ में
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ रायपुर के शास्त्री चौक से शारदा चौक तक आयोजित ‘एकता दौड़ (National Unity Day Celebration)’ में शामिल होकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह दौड़ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है, जो सरदार पटेल के आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रतीकात्मक माध्यम है।
विविधता में एकता हमारी पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विविधताओं से परिपूर्ण देश है और ‘विविधता में एकता (National Unity Day Celebration)’ की भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह जोश सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया और उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, तथा छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।





