▶️ नसों एवं मूत्र रोग से संबंधित गंभीर बीमारियों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिया जाएगा निःशुल्क परामर्श
▶️ शिविर में शामिल मरीजों को MRI, CT स्कैन और अन्य जांचों पर मिलेगी विशेष छूट : Navratri Health Camp India
सीजी भास्कर, 18 मार्च। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकीय संस्थान बी.एम. शाह हॉस्पिटल भिलाई द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनहित में एक विशेष कदम (Navratri Health Camp India) उठाया गया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा 19 मार्च से 26 मार्च तक निःशुल्क न्यूरोलॉजी (नसों से संबंधित) एवं यूरोलॉजी (मूत्र रोग से संबंधित) चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन
शिविर के दौरान न्यूरोलॉजी विभाग के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. सुशांत कानडे (न्यूरोलॉजिस्ट) द्वारा सिर दर्द, माइग्रेन, लकवा (पैरालिसिस), मिर्गी, पार्किंसन, अल्जाइमर (भूलने की बीमारी), गर्दन व पैरों के दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। डॉ. कानडे से मिलने का समय सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

वहीं, यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अरिजीत शाहा (यूरोलॉजिस्ट) द्वारा किडनी, प्रोस्टेट एवं मूत्र रोग से संबंधित विकारों का निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। डॉ. शाहा सोमवार से शनिवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Navratri Health Camp India : जांचों में भारी रियायत
अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. जय तिवारी ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य नवरात्रि के इस पावन समय में नर सेवा को नारायण सेवा मानकर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य (Navratri Health Camp India) सुविधा पहुँचाना है।
उन्होंने घोषणा की है कि –
शिविर में आने वाले मरीजों को केवल परामर्श ही निःशुल्क नहीं मिलेगा बल्कि उनकी सुविधा के लिए MRI, CT स्कैन, 2-डी इको, एंडोस्कोपी, सोनोग्राफी एवं सभी प्रकार की रक्त जांचों (Blood Tests) पर 30 प्रतिशत की भारी छूट दी जाएगी।
पंजीयन की अपील
हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक (Navratri Health Camp India) लाभ उठाएं। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी या अग्रिम पंजीयन के लिए मरीज बी. एम. शाह हॉस्पिटल, भिलाई के रिसेप्शन पर संपर्क कर सकते हैं।





