CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Encounter : नक्सली कमांडर से मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

Naxal Encounter : नक्सली कमांडर से मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

By Newsdesk Admin 04/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 सितम्बर।‌ झारखंड को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं।

Contents
गुप्त सूचना पर की गई छापेमारीदो जवान शहीद, एक गंभीर घायलइलाके में सर्च अभियान तेजअप्रैल में मारा गया था 1 करोड़ का इनामी नक्सली

इसी कड़ी में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

यह कार्रवाई तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के कुख्यात नक्सली और 10 लाख रुपये के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू को पकड़ने के लिए की गई थी।

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

पलामू पुलिस को इनपुट मिला था कि नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू अपने घर करमा पर्व मनाने आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने केदल गांव में उसके घर की घेराबंदी की। लेकिन इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी और मुठभेड़ छिड़ गई।

दो जवान शहीद, एक गंभीर घायल

नक्सलियों की गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए। इनमें से संतन कुमार मेहता और सुनील राम ने शहादत दी, जबकि जवान रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दोनों शहीद जवान पलामू जिले के ही निवासी थे। संतन कुमार मेहता हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोवा बरेवा गांव से थे, जबकि सुनील राम हैदरनगर के ही परता गांव के रहने वाले थे। घायल रोहित कुमार रेहला थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

इलाके में सर्च अभियान तेज

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। भारी संख्या में जवान इलाके में तैनात किए गए हैं और नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अप्रैल में मारा गया था 1 करोड़ का इनामी नक्सली

इससे पहले 21 अप्रैल 2025 को बोकारो जिले के लुगूबुरु पहाड़ में भीषण एनकाउंटर हुआ था। उस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया था। वहां से हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया था।

You Might Also Like

Mysterious Kidney Disease in Andhra Pradesh: 5 महीने में 30 मौतें, 1000 से ज्यादा किडनी फेल मरीज

Raigarh Murder Case : गड्ढे में मिले एक ही परिवार के 4 शव, ऊपर से डाला पैरा, मुआवजा विवाद से जुड़ रहा हत्या का मामला

Manipur Visit 2025 : पीएम मोदी के दौरे पर कुकी और मैतेई समुदाय की अलग-अलग मांगें, NRC और अलग राज्य का मुद्दा गर्माया

School Attack with Glue: ओडिशा के स्कूल में आठ बच्चों की आंखों पर चिपकने वाला केमिकल डालने का सनसनीखेज मामला

Maoist Surrender Telangana : 43 साल का आतंकी जीवन छोड़ माओवादी रणनीतिकार सुजाता ने छोड़ा संगठन

TAGGED: Jharkhand Naxal Encounter, Palamu Police Encounter, TSPC नक्सली, झारखंड क्राइम न्यूज़, नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू
Newsdesk Admin 04/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Raigarh JSW Plant Accident Raigarh JSW Plant Accident : डिप्टी मैनेजर रविन्द्र डनसेना की दर्दनाक मौत, कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Next Article ठगी और ब्लैकमेल का खुलासा: पति लाता तलाकशुदा महिलाएं, पत्नी बनाती MMS, फिर शुरू होता करोड़ों का खेल

You Might Also Like

Mysterious Kidney Disease in Andhra Pradesh
देश-दुनिया

Mysterious Kidney Disease in Andhra Pradesh: 5 महीने में 30 मौतें, 1000 से ज्यादा किडनी फेल मरीज

13/09/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Murder Case : गड्ढे में मिले एक ही परिवार के 4 शव, ऊपर से डाला पैरा, मुआवजा विवाद से जुड़ रहा हत्या का मामला

13/09/2025
देश-दुनियाराजनीति

Manipur Visit 2025 : पीएम मोदी के दौरे पर कुकी और मैतेई समुदाय की अलग-अलग मांगें, NRC और अलग राज्य का मुद्दा गर्माया

13/09/2025
देश-दुनिया

School Attack with Glue: ओडिशा के स्कूल में आठ बच्चों की आंखों पर चिपकने वाला केमिकल डालने का सनसनीखेज मामला

13/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?