CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Encounter : मारा गया नक्सली कमांडर…, 10 लाख का इनामी भी गिरफ्तार, पुलिस और नक्सलियों के बीच रात भर चली मुठभेड़

Naxal Encounter : मारा गया नक्सली कमांडर…, 10 लाख का इनामी भी गिरफ्तार, पुलिस और नक्सलियों के बीच रात भर चली मुठभेड़

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मई। Latehar Naxal Encounter Jharkhand: झारखंड के लातेहार इलाके में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार तड़के लोकल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली। दरअसल, 26 मई को लातेहार के महुआडांड़ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी बदमाश कमांडर मनीष यादव को सुरक्षबलों ने ढेर कर दिया। लातेहार पुलिस और सुरक्षा बलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Contents
  • 50 से अधिक नक्सल हमले का आरोपी है मनीष यादव
  • 1 करोड़ इनामी देव कुमार का बॉडीगार्ड था मनीष यादव
  • तीन दशक से बूढ़ा पहाड़ पर बिहारी लीडरशिप का था कब्जा

इसी के साथ बिहार में माओवादियों का ट्रेनिंग सेंटर बूढ़ा पहाड़ का किला भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। मनीष यादव बिहार के गया के छकरबंधा का रहने वाला था।

बूढ़ा पहाड़ में बिहार का अंतिम टॉप कमांडर था मनीष यादव

मनीष यादव बिहार के इलाके का अंतिम टॉप कमांडर था। मनीष यादव बूढ़ा पहाड़ में पिछले एक दशक से सक्रिय था। माओवादियों के दस्ते में मनीष यादव साधारण कैडर से जुड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे वह माओवादियों का सब जोनल कमांडर बन गया। जिस इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, उसी इलाके में मनीष का ससुराल भी है।

50 से अधिक नक्सल हमले का आरोपी है मनीष यादव

मनीष यादव झारखंड के लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा सहित बिहार के गया और औरंगाबाद में 50 से अधिक नक्सल हमले का आरोपी है। मुख्य रूप से बिहार के इलाके में मनीष यादव सक्रिय था। बाद में वह बूढ़ा पहाड़ के इलाके में माओवादियों के दस्ते का सदस्य बन गया था।

चर्चित कटिया मुठभेड़, जिसमें सीआरपीएफ जवान के पेट में बम प्लांट किया गया था और 13 जवान शहीद हुए थे. इस घटना का मनीष यादव आरोपी रहा है। साल 2018-19 में गढ़वा के पोलपोल नक्सल हमला हुआ था. इस हमले में छह जवान शहीद हुए थे. इस घटना का भी मुख्य आरोपी मनीष यादव रहा है।

1 करोड़ इनामी देव कुमार का बॉडीगार्ड था मनीष यादव

मुठभेड़ में मार गया इनामी नक्सली मनीष यादव कभी एक करोड़ के इनामी देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद का बॉडीगार्ड हुआ करता था।

अरविंद के साथ एके-47 लिए हुए मनीष यादव का तस्वीर भी वायरल हुआ था। साल 2018 में बूढ़ा पहाड़ इलाके में बीमारी से अरविंद की मौत हो गई थी।

अरविंद की मौत के बाद मनीष यादव बूढ़ा पहाड़ इलाके में बना रहा और बाद में वह सब जोनल कमांडर बन गया। मनीष यादव बूढापहाड़ से लेकर बिहार के छकरबंधा कॉरिडोर का सबसे बड़ा कुरियर था।

तीन दशक से बूढ़ा पहाड़ पर बिहारी लीडरशिप का था कब्जा

झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर मौजूद बूढ़ा पहाड़ का इलाका माओवादियों का ट्रेनिंग सेंटर रहा है। बूढ़ा पहाड़ में तीन दशक तक बिहार की लीडरशिप हावी रही है।

साल 2018 तक बिहार के जहानाबाद के रहने वाले देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद बूढ़ा पहाड़ का इंचार्ज हुआ करता था। अरविंद की मौत के बाद आंध्र प्रदेश के रहने वाले सुधाकरण इसका कमांडर बना था। सुधाकरण के बाद बिहार के रहने वाले मिथिलेश मेहता, विमल यादव, नवीन यादव और सौरव उर्फ मारकस बाबा बूढ़ा पहाड़ का इंचार्ज बना था।

क्या नौसेना की बोट के इंजन में खराबी की वजह से हुआ था ‘नीलकमल’ हादसा? जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Vande Mataram Singing at Kalyan College: वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर हुआ सामूहिक गायन
इधर कुआं उधर खाई… भारी बारिश में 2 तरफ से बह गया पुल, बीच में फंसा ट्रक
20 साल की युवती को “Aunty” कहा और खुद के लिए “दीदी” सुन फोड़ दिया युवती का सिर 🛑 घर में जबरिया घुसे और दूसरी बहन को डंडे से पीटा 🛑 मामला दुर्ग जिले के भिलाई का
Bulandshahr Viral Video: शादी में रोटियों पर थूक लगाने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ के CS विकासशील ने भरा सेल्फ-एन्यूमरेशन फॉर्म, प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील

17/04/2026
अपराधदेश-दुनिया

11/05/2025

11/05/2025
Badal Pakistan Jail Release
देश-दुनिया

Badal Pakistan Jail Release : प्रेमिका के लिए पाकिस्तान गया बादल, एक साल बाद जेल से रिहा

28/12/2025
देश-दुनिया

Stock Market : कच्चे तेल और विदेशी निवेशकों की चाल पर टिकी बाजार की नजर, इस हफ्ते बढ़ सकती है उठापटक

10/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?