CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Surrender Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में आज 190 माओवादी डालेंगे हथियार

Naxal Surrender Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में आज 190 माओवादी डालेंगे हथियार

By Newsdesk Admin 17/10/2025
Share
Naxal Surrender Chhattisgarh
Naxal Surrender Chhattisgarh

मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे समर्पण, हाथियार डालने वालों में दो केंद्रीय समिति सदस्य भी

इंद्रावती नदी पार कर पुलिस सुरक्षा घेरे में पहुंच चुके हैं माड़ डिवीजन के 140 माओवादी

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार को 190 माओवादी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष (Naxal Surrender Chhattisgarh) हथियार डालने जा रहे हैं। इसके लिए अबूझमाड़ जंगल में सक्रिय माड़ डिवीजन के 140 माओवादी गुरुवार को समर्पण के लिए निकले हैं। इस समूह का नेतृत्व संगठन के प्रवक्ता माओवादी रूपेश और डिवीजन सचिव रणिता कर रहे हैं। यह दल इंद्रावती नदी पार कर भैरमगढ़ क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा घेरे में पहुंच चुका है, जहां से उन्हें सुरक्षा के साथ जगदलपुर लाया जाएगा।

इस दल में दो जोनल कमेटी सदस्य, 15 डिविजनल कमेटी सदस्य और 121 एरिया कमेटी व जनमिलिशिया कैडर शामिल हैं। उनके पास एके 47 सहित 71 हथियार हैं। कांकेर में समर्पण कर चुके माओवादी भास्कर और राजू सलाम के नेतृत्व में 50 माओवादी भी (Naxal Surrender Chhattisgarh) समर्पण के लिए जगदलपुर लाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व माड़ डिवीजन की सचिव रणिता ने घोषणा की थी कि 100 से अधिक माओवादी 15 अक्टूबर तक आत्मसमर्पण करेंगे। बुधवार को छह करोड़ के इनामी माओवादी भूपति के साथ माड़ डिवीजन के 60 माओवादियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। अब माड़ डिवीजन के 140 तथा रावघाट एरिया कमेटी के 50 माओवादी की प्रक्रिया के तहत समर्पण को निकल पड़े हैं।

बता दें कि अबूझमाड़ में ही बसव राजू सहित 89 माओवादी मारे गए, जबकि दक्षिण बस्तर सब-जोनल प्रमुख और केंद्रीय समिति सदस्य सुजाता तथा सुधाकर की पत्नी ककराला सुनीता सहित 200 से अधिक माओवादी समर्पण कर चुके हैं। जनवरी 2024 से भाजपा सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ में अब तक 2100 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1785 गिरफ्तार किए गए हैं और 477 मुठभेड़ में ढेर किए जा चुके हैं।

You Might Also Like

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

Newsdesk Admin 17/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की…

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मिडिल-ईस्ट में हालात बेहद…

Shadashtak Yog 2026 : चंद्रग्रहण से पहले शुक्र-चंद्रमा का षडाष्टक योग, 3 राशियों के लिए चेतावनी

सीजी भास्कर, 1 मार्च। 3 मार्च 2026 को…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?