CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxalite Attack : नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव, बोले -इनका अस्तित्व…

Naxalite Attack : नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव, बोले -इनका अस्तित्व…

By Newsdesk Admin 09/06/2025
Share
Naxalite Attack
Naxalite Attack

सीजी भास्कर, 09 जून : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुकमा जिले के कोंटा में हुए नक्सली हमले (Naxalite Attack) में घायल हुए जवानों का हालचाल जानने आज रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली तथा सभी घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। सुकमा में नक्सलियों ने सोमवार (9 जून) को बड़ा IED हमला किया। इस विस्फोट में जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। वहीं, कई अधिकारी बुरी तरह घायल हैं। सभी को रामकृष्ण

अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ताकि सब जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। यह ब्लास्ट कोंटा-एर्राबोर के पास हुआ जब एएसपी टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। यह धमाका 10 जून को मओवादियों के भारत बंद के आह्वान से पहले हुआ। बता दें कि कल नक्सलियों ने बंद का आव्हान किया है। इसके निरीक्षण में एएसपी अपने मातहत कर्मचारियों के साथ निकले थे।

पूरी तरह से खत्म कर देंगे (Naxalite Attack)

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

राज्यपाल ने जताया शोक (Naxalite Attack)

राज्यपाल रमेन डेका ने आज नक्सलियों द्वारा सुकमा के डोंड्रा के निकट किए गए IED विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद हो जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

You Might Also Like

Urban Local Bodies Alderman Delay: निकायों में नियुक्ति लटकी, 23 करोड़ के अतिरिक्त खर्च की आशंका

Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू

Bilaspur Police Walkie Talkie: 12 साल पुराने सेटों पर टिका वायरलेस सिस्टम

Civic Defense Maternity Leave: नगर सेना की महिलाएं मातृत्व अधिकार से वंचित

Ram Van Gaman Path Development: 97 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरे कामों की तस्वीर

Newsdesk Admin 09/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Urban Local Bodies Alderman Delay: निकायों में नियुक्ति लटकी, 23 करोड़ के अतिरिक्त खर्च की आशंका

राज्य के नगर निगम, नगर पालिका और नगर…

Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू

शहर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नियमों का…

Bilaspur Police Walkie Talkie: 12 साल पुराने सेटों पर टिका वायरलेस सिस्टम

शहर की गश्त हो या फील्ड ऑपरेशन, पुलिस…

Civic Defense Maternity Leave: नगर सेना की महिलाएं मातृत्व अधिकार से वंचित

राज्य गठन के ढाई दशक बाद भी नगर…

Ram Van Gaman Path Development: 97 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरे कामों की तस्वीर

प्रदेश में पर्यटन विस्तार के दावों के बीच…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Urban Local Bodies Alderman Delay: निकायों में नियुक्ति लटकी, 23 करोड़ के अतिरिक्त खर्च की आशंका

15/02/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू

15/02/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Police Walkie Talkie: 12 साल पुराने सेटों पर टिका वायरलेस सिस्टम

15/02/2026
छत्तीसगढ़

Civic Defense Maternity Leave: नगर सेना की महिलाएं मातृत्व अधिकार से वंचित

15/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?