CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxli Surrender : जवानों के ‘चक्रव्यूह’ में इस तरह फंसे थे नक्सली, न भागने का रास्ता था न बचने का ठिकाना

Naxli Surrender : जवानों के ‘चक्रव्यूह’ में इस तरह फंसे थे नक्सली, न भागने का रास्ता था न बचने का ठिकाना

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share
Naxli Surrender
Naxli Surrender

सीजी भास्कर, 11 मार्च । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट जंगलों में 19 से 21 जनवरी के बीच हुई मुठभेड़ (Naxli Surrender) में एसडीके एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर दिलीप उर्फ सतु गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जान बचाने के लिए उसने चार दिन तक बिना भोजन-पानी के जंगल की एक गुफा में छिपकर गुजारे। आखिरकार, घायल अवस्था में किसी तरह वह बाहर निकला, कुछ दिनों तक इलाज कराया और फिर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

आत्मसमर्पण के बाद मीडिया से बातचीत में सतु ने मुठभेड़ (Naxli Surrender) से जुड़े कई राजफाश किए। उसने बताया कि सुरक्षाबलों की घेराबंदी इतनी कड़ी थी कि नक्सलियों के पास न भागने का रास्ता बचा था, न ही कहीं छिपने का ठिकाना। एनकाउंटर के दौरान उसके सिर पर गोली लगी, लेकिन वह किसी तरह भागकर जंगल की एक गुफा में छिप गया।

चार दिन तक भूख, प्यास और घाव की पीड़ा सहते हुए उसने खुद को बचाए रखा। जब स्थिति थोड़ी सामान्य हुई, तो वह गुफा से बाहर निकला और कुछ दिन इलाज कराने के बाद सरेंडर करने का निर्णय लिया। सतु ने बताया कि अब जंगलों में नक्सलियों का टिके रहना नामुमकिन हो गया है।

सुरक्षाबलों की लगातार बढ़ती सर्चिंग और ऑपरेशनों (Naxli Surrender) ने उन्हें छिपने तक का मौका नहीं दिया। उसने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि भोजन और पानी मिलना तक मुश्किल हो गया है। कई बार हफ्तों तक भूखे-प्यासे रहना पड़ता है, जिससे कैडर में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

सुरक्षाबलों की कार्रवाई को लेकर सतु ने कहा कि अब हर समय मुठभेड़ (Naxli Surrender) का डर बना रहता है, जिससे नक्सली मानसिक रूप से भी कमजोर होते जा रहे हैं। उसने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षित जीवन और सुविधाएं दी जा रही हैं, इसलिए वे भी मुख्यधारा में लौटें और हिंसा का रास्ता छोड़ दें।

गरियाबंद पुलिस के अनुसार, पिछले एक साल में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और लगातार हो रही मुठभेड़ों के कारण कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है—जो आत्मसमर्पण करेगा, उसे पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा, और जो हिंसा की राह पर रहेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड
उज्जैन से 10 हजार का देशी कट्टा खरीद भिलाई में बड़ी वारदात की नियत से निकले आरोपी गिरफ्तार 🛑 जहां फैलाई दहशत वहीं से दुर्ग पुलिस ने निकाला जुलूस
Tuntun Dabeli Operator : फेमस टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा का शव झारखंड में मिला, हत्या की आशंका, देखिए विडियो
Sand Contractor Threatened : गृह मंत्री का पीए बनकर रेत ठेकेदार को धमकाया, युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
Durg हत्या Breaking : मामूली विवाद पर सिर पर पत्थर पटक हत्या, आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Finance Scam Arrest : दोस्त के नाम पर मोबाइल-टीवी फाइनेंस कराकर किस्त न चुकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Finance Scam Arrest

8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग को लेकर बढ़ी हलचल, कर्मचारियों के बीच नई उम्मीदों की चर्चा

सीजी भास्कर, 15 जून। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों…

Meta AI : कृत्रिम बुद्धिमत्ता की होड़ में बड़ा कबूलनामा, कर्मचारियों पर लिए फैसलों को लेकर सामने आई अहम बात

सीजी भास्कर,15 जून। दुनिया की बड़ी तकनीकी कंपनियों…

BSP Housing : आवास खाली करने के नोटिस से बढ़ी बेचैनी, हजारों परिवारों में शुरू हुई चर्चा

सीजी भास्कर, 15 जून। भिलाई में इन दिनों…

Bank Manager Bribery Allegation : विधवा से मृत पति के खाते की रकम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का बैंक मैनेजर का वीडियो वायरल

Bank Manager Bribery Allegation

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

CG Big Breaking : DMF घोटाले में पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, ED ने माया वारियर को 7 दिन की रिमांड पर लिया, आदिवासी विकास विभाग में रही हैं पदस्थ

16/10/2024
TERROR OF HUNTERS IN MAHASAMUND
अपराध

TERROR OF HUNTERS IN MAHASAMUND : शिकारियों ने किया तेंदुआ और गौर का करंट से किया शिकार

21/04/2025
अपराधदेश-दुनियाराज्य

बुरहानपुर में महिला की हथौड़ी से हत्या, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; आरोपी शेख सलीम गिरफ्तार

14/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Minister Threat Case : मंत्री और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

06/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?