CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुठभेड़: शहीदी सप्ताह में नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला, दो जवान घायल

मुठभेड़: शहीदी सप्ताह में नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला, दो जवान घायल

By Newsdesk Admin
29/07/2025
Share

सुकमा, छत्तीसगढ़।
शहीदी सप्ताह के दौरान छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। जंगल के भीतर डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया।

Contents
  • हमला पहले से प्लान था
  • नक्सलियों को भी नुकसान की आशंका
  • ऑपरेशन की निगरानी में टॉप अफसर
  • क्या है शहीदी सप्ताह?

बारिश के बीच भी बंदूकें गरज रही हैं, और रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ स्थल की सटीक जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है।

हमला पहले से प्लान था

सुरक्षा एजेंसियों को पहले से इनपुट था कि शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुकमा के जंगलों में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया।

मुठभेड़ के दौरान एक आईईडी विस्फोट भी हुआ, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। राहत की बात यह है कि दोनों को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।

नक्सलियों को भी नुकसान की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जंगल में तलाशी अभियान अब भी जारी है और मुठभेड़ थमी नहीं है।

ऑपरेशन की निगरानी में टॉप अफसर

सुकमा के एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ पूरी तरह खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

क्या है शहीदी सप्ताह?

माओवादियों द्वारा हर साल जुलाई के अंत में शहीदी सप्ताह मनाया जाता है, जिसमें वे अपने मारे गए साथियों को याद करते हैं और इस दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां इस सप्ताह में खास सतर्कता बरतती हैं।

E-City Bus in raipur : इन 16 प्रमुख मार्गों पर चलेंगी 100 ई-सिटी बसें, देखें प्रस्तावित रूट
Water Miracle in Bilha : मनरेगा चेक डैम ने जल संकट मिटाया, खेती किसानी हुई आसान
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, रवनीत बिट्टू के मंत्री बनने से थे नाराज, हरियाणा चुनाव में पड़ सकता है असर
Bilaspur Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसआई-एएसआई समेत 130 जवानों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश
दुर्ग जिले के इस शिक्षक ने पर्सनल लड़ाई में 426 छात्रों को बनाया ‘मोहरा’, स्कूल के खाने में मिला दिया जहर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद
Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान…

Chhattisgarh Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा खुलासा! पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के खेत का रकबा भी शून्य
Chhattisgarh Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा खुलासा! पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के खेत का रकबा भी शून्य

 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement 2026)…

Digital Life Certificate : अब पेंशन के लिए बैंक जाने की झंझट खत्म! मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण-पत्र
Digital Life Certificate : अब पेंशन के लिए बैंक जाने की झंझट खत्म! मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर…

Mahasamund Ambulance Accident : खड़ी ट्रक से टकराई एंबुलेंस, मची चीख-पुकार! दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल
Mahasamund Ambulance Accident : खड़ी ट्रक से टकराई एंबुलेंस, मची चीख-पुकार! दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसे…

Paddy Procurement Rules : धान खरीदी से पहले ही समितियों में हड़कंप! 25-30 प्रबंधकों ने काम करने से खड़े किए हाथ, जानिए नए नियम से क्यों बढ़ी मुश्किल
Paddy Procurement Rules : धान खरीदी से पहले ही समितियों में हड़कंप! 25-30 प्रबंधकों ने काम करने से खड़े किए हाथ, जानिए नए नियम से क्यों बढ़ी मुश्किल

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?