CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नक्सलियों ने दिया युद्धविराम का संकेत, सरकार से मांगा साथ; गृहमंत्री बोले- बंदूक का जवाब बंदूक से…

नक्सलियों ने दिया युद्धविराम का संकेत, सरकार से मांगा साथ; गृहमंत्री बोले- बंदूक का जवाब बंदूक से…

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने सप्ताहभर के अंदर दूसरी बार शांतिवार्ता के लिए सरकार के सामने अपनी बात रखी है। नक्सली लीडर रूपेश ने पर्चा जारी कर कहा कि हम पूर्ण युद्धविराम कर देंगे, लेकिन सरकार साथ दे। सरकार की तरफ से सकारात्मक संकेत मिलते ही पूर्ण युद्धविराम कर देंगे।

हमें अपने नेतृत्वकर्ता के साथ बैठकर इस विषय में बातें करनी हैं। इसके बिना वार्ता करना संभव नहीं है। वहीं गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि, नक्सली वार्ता करना चाहते हैं तो हम तैयार हैं, लेकिन बंदूक का जवाब चर्चा से नहीं बंदूक से होता है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे। शाह की डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। 2025 में अब तक 142 नक्सली मारे गए हैं।

इससे पहले भी रखी थी शांतिवार्ता की बात

इससे पहले सेंट्रल कमेटी ने पर्चा जारी कर स्वीकार किया था कि पिछले 15 महीनों में उनके 400 साथी मारे गए हैं। अगर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन रुकती है, तो हम शांतिवार्ता के लिए तैयार हैं। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वे शांतिवार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए कोई शर्त न हो।

कोई लीडर युद्ध का मैदान छोड़कर नहीं भागा

8 अप्रैल को नक्सली लीडर ने पर्चा जारी कर कहा कि हमारा कोई भी बड़ा लीडर डर की वजह से बस्तर या फिर युद्ध का मैदान छोड़कर पड़ोसी राज्य नहीं भागा है। संगठन के कामों के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य आना-जाना करते हैं। पुलिस के लिए कहा कि जनता और नक्सल कैडर के लोग उनके अपने हैं। उन पर गोली न चलाएं।

अनुकूल माहौल के बिना वार्ता संभव नहीं

नक्सलियों के उत्तर-पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने ये पर्चा जारी किया है। पर्चे में लिखा है कि केंद्रीय कमेटी की तरफ से कुछ दिन पहले भी शांतिवार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने कहा गया था। जिस पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी और अनुकूल माहौल बनाने की मांग को उन्होंने इनकार कर दिया।

सभी जानते हैं कि अनुकूल माहौल के बिना वार्ता संभव नहीं होगी। फिर इसका यह मतलब है कि सरकार ने जो भी तरीका अपनाया है उसे ही जारी रखना चाहती है।

साथियों से मिलकर लेना है निर्णय

रूपेश ने कहा है शांतिवार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने संबंधित निर्णय लेने के लिए हम कुछ नेतृत्वकारी साथियों से मिलना चाहते हैं। नेतृत्व की राय लेनी भी जरूरी है। लगातार चल रहे हैं अभियानों के बीच में यह नहीं हो पाएगा। अनुकूल माहौल के लिए अभियान को रोकना जरूरी है। वार्ता की प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी है।

बस्तर से नेतृत्व दूसरे राज्य नहीं भाग रहे

यह सरकार की जिम्मेदारी है। हम सरकार से कह रहे हैं कि शांतिवार्ता के लिए अनुकूल माहौल निर्मित करें। सरकार की तरफ से इसका सकारात्मक संकेत मिलेगा तो हम इस पर काम शुरू करेंगे। पर्चे में लिखा है कि विजय शर्मा ने जो विषय उठाए हैं उन विषयों को वार्ता के एजेंडा में तय कर सकते हैं।

नक्सली लीडर रूपेश का कहना है कि बस्तर से नेतृत्व दूसरे राज्य में भाग जाने की बात सही नहीं है। नेतृत्व अपनी जिम्मेदारियों के तहत आना-जाना करते हैं।

स्कूल-अस्पताल का विरोध नहीं

नक्सली संगठन को विकास विरोधी के रूप में बताया जा रहा है। हम स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, राशन दुकान, पेयजल, बिजली का विरोध नहीं करते हैं। सुचारू रूप से संचालन करने की मांग किए थे। कर्मचारियों से बार-बार अपील किए थे, प्रत्यक्ष रूप से मिलकर बात किए थे, अभी भी बात कर रहे हैं।

संगठन के लिए भी दिया मैसेज

नक्सली लीडर ने अपने कमेटी के कमांडरों से कहा है कि शांतिवार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में हमारी गतिविधियां रहनी चाहिए। यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि सरकार अभी तक हमारी मांग को नहीं मानी है। इसलिए सभी नियम और सावधानियां सतर्कता के साथ पालन करें। हम शिकार न बनें।

पर्चे में लिखा है कि सरकार की तरफ से सकारात्मक संकेत मिलते ही पूर्ण युद्ध विराम करेंगे। सरकार के रुख पर आधारित होकर हम और स्पष्टता के साथ अपना बयान देंगे।

अभय ने भी की थी अपील

करीब सप्ताहभर पहले नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के सदस्य अभय ने भी एक पर्चा जारी किया था। अभय ने कहा था कि पिछले 15 महीने में उनके करीब 400 साथी मारे गए हैं। शांतिवार्ता के लिए अभय ने भी सरकार के सामने बात रखी थी और शांतिवार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने को कहा था।

You Might Also Like

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे

Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर

Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

दुर्ग/भिलाई। Job Fraud Case Bhilai : सरकारी नौकरी…

Amit Shah Bastar Pandum
Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम…

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…

Placement Camp Mahasamund
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। जिले के बेरोजगार युवाओं…

Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा

रायगढ़। Raigarh Night Temperature Drop : जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

09/02/2026
Amit Shah Bastar Pandum
छत्तीसगढ़

Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

09/02/2026
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
छत्तीसगढ़

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे

09/02/2026
Placement Camp Mahasamund
छत्तीसगढ़रोजगार

Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?