CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nayab Tehsildar Arrest : फौती दुरुस्ती के लिए नायब तहसीलदार ने मांगे 50 हजार रुपये, एसीबी ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

Nayab Tehsildar Arrest : फौती दुरुस्ती के लिए नायब तहसीलदार ने मांगे 50 हजार रुपये, एसीबी ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 10/11/2025
Share
Nayab Tehsildar Arrest
Nayab Tehsildar Arrest

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। सीपत क्षेत्र के बिटकुला स्थित 21 एकड़ जमीन के रिकॉर्ड दुरुस्ती और फौती दर्ज कराने के नाम पर नायब तहसीलदार ने किसान से डेढ़ लाख रुपये की मांग की। अपनी ही जमीन पर नाम दर्ज कराने के लिए परेशान किसान ने रुपये देने के बजाय एसीबी से शिकायत कर दी। इस पर कार्रवाई करते हुए (Nayab Tehsildar Arrest) एसीबी की टीम ने आरोपित नायब तहसीलदार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

एसीबी के डीएसपी अजीतेश सिंह ने बताया कि सीपत क्षेत्र के बिटकुला निवासी किसान ने नायब तहसीलदार द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। किसान ने बताया कि उनकी मां के नाम पर गांव में 21 एकड़ जमीन है। मां के निधन के बाद उन्होंने जमीन अपने और भाई-बहनों के नाम कराने के लिए आवेदन किया। इसके बाद वे सीपत तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार देशकुमार कुर्रे से मिले। बताया गया कि नायब तहसीलदार (Corruption Case Chhattisgarh) उनके मामले को लगातार टालते रहे। कई बार मिलने के बाद उन्होंने किसान से डेढ़ लाख रुपये की मांग की, जिससे किसान हैरान रह गया।

किसान ने पूरे मामले की शिकायत एसीबी कार्यालय में की। इस बीच नायब तहसीलदार एक लाख 20 हजार में काम करने के लिए तैयार हो गया। एसीबी ने शिकायत की पुष्टि के लिए जांच की और मामला सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई। किसान पहली किश्त में 50 हजार रुपये लेकर नायब तहसीलदार को देने पहुंचा। नायब तहसीलदार ने उसे कार्यालय के बजाय एनटीपीसी के कॉफी हाउस बुलाया।

जैसे ही किसान ने नायब तहसीलदार को रुपये दिए, (ACB Action Bilaspur) एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई के बाद आरोपी नायब तहसीलदार को न्यायालय में पेश किया गया है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(Nayab Tehsildar Arrest) शिकायत से खुला भ्रष्टाचार का जाल

एसीबी सूत्रों के अनुसार, किसान द्वारा की गई शिकायत पर विभाग ने बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई की। ट्रैप की पूरी प्रक्रिया वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की गई। अधिकारी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी देशकुमार कुर्रे को बिलासपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि एसीबी उसकी संपत्ति और बैंक खातों की भी जांच करेगी ताकि अवैध संपत्ति का पता लगाया जा सके।

You Might Also Like

Central Disaster Assistance : आपदा प्रभावित राज्यों को केंद्र की बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ समेत छह इकाइयों के लिए 1,912.99 करोड़ मंजूर

Arun Sao LPG Statement : गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट पर सरकार की अपील, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- अफवाह से बचें, सप्लाई पर नजर

Paddy Procurement Delay Kanker: उठाव में सुस्ती से 41 हजार क्विंटल धान खुले में, खराब होने का बढ़ा खतरा

Mahara Samaj Bastar Foundation Day: बस्तर में माहरा समाज का 14वां स्थापना दिवस, वीरों की विरासत को किया याद

Danteshwari Temple Jagdalpur Anniversary: मां दंतेश्वरी मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव, कलश यात्रा से शुरू होगा धार्मिक उत्सव

Newsdesk Admin 10/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court Menstrual Leave : मासिक धर्म अवकाश को अनिवार्य बनाने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, कहा- इससे महिलाओं की नौकरी पर असर पड़ सकता है

सीजी भास्कर, 14 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने मासिक…

PM Modi Kolkata Rally : ब्रिगेड मैदान से बंगाल को साधेंगे पीएम मोदी, मेगा रैली के साथ 18,680 करोड़ की परियोजनाओं पर फोकस

सीजी भास्कर, 14 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार…

Central Disaster Assistance : आपदा प्रभावित राज्यों को केंद्र की बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ समेत छह इकाइयों के लिए 1,912.99 करोड़ मंजूर

सीजी भास्कर, 14 मार्च। केंद्र सरकार ने आपदा…

Iran Oil Trade Yuan: होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों पर नई शर्त की तैयारी, डॉलर के बजाय युआन में सौदे पर मंथन

Iran Oil Trade Yuan : मध्य पूर्व में…

Iran India LPG Tanker : ईरान ने भारत जा रहे दो एलपीजी जहाजों को दी मंजूरी, होर्मुज में फंसे टैंकरों के लिए बढ़ी राहत की उम्मीद

सीजी भास्कर, 14 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Central Disaster Assistance : आपदा प्रभावित राज्यों को केंद्र की बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ समेत छह इकाइयों के लिए 1,912.99 करोड़ मंजूर

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Arun Sao LPG Statement : गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट पर सरकार की अपील, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- अफवाह से बचें, सप्लाई पर नजर

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Paddy Procurement Delay Kanker: उठाव में सुस्ती से 41 हजार क्विंटल धान खुले में, खराब होने का बढ़ा खतरा

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Mahara Samaj Bastar Foundation Day: बस्तर में माहरा समाज का 14वां स्थापना दिवस, वीरों की विरासत को किया याद

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?