CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NCRB Report : अपराध के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ का बड़ा खुलासा, आनलाइन सट्टा नंबर-1, भ्रष्टाचार में चौकाने वाला खुलासा

NCRB Report : अपराध के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ का बड़ा खुलासा, आनलाइन सट्टा नंबर-1, भ्रष्टाचार में चौकाने वाला खुलासा

By Newsdesk Admin 03/10/2025
Share
NCRB Report
NCRB Report

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। देश में (NCRB Report) ऑनलाइन सट्टा-जुआ के मामलों में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है। यहां ऑनलाइन सट्टा में 52 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जबकि दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश 11 और तीसरे पर महाराष्ट्र 10 है। इसी तरह बुजुर्गों के खिलाफ हत्या में भी छत्तीसगढ़ आगे है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में भी राज्य सबसे आगे है।

यह खुलासा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB Report) 2023 से हुआ है। रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई। देश के गिने-चुने राज्यों में ऑनलाइन सट्टा-जुआ पर कार्रवाई चल रही है। इसमें छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर है, क्योंकि यहां लगातार महादेव सट्टा एप और उससे जुड़े अन्य एप पर कार्रवाई हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में 2023 में 67961 केस दर्ज हुए हैं। 2022 में 73822 और 2021 में 70519 केस दर्ज हुए थे।

बुजुर्ग राज्य में सुरक्षित नहीं

राज्य में 73 बुजुर्गों पर जानलेवा हमले हुए, जिनमें उनकी मौत हुई। इसमें हत्या दर (प्रति एक लाख लोगों पर) 3.6 रही, जो राष्ट्रीय औसत 1.2 से तीन गुना है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध की दर 89.7 प्रति लाख है, जो राष्ट्रीय औसत 76.3 से कहीं अधिक है।

पूरे देश में ऐसे अपराधों में मामूली कमी आई है। 2022 में 28545 से घटकर 2023 में 27886 मामले हो गए। वहीं छत्तीसगढ़ में यह बढ़कर 1798 हो गए। 2021 में 1408 और 2022 में 1632 मामले दर्ज हुए थे। राज्य का क्राइम रेट 3.6 है, जबकि मध्यप्रदेश का 2.7% है। 2023 में बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों के लिए 2521 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 2457 पर आरोप तय हुए। न्यायिक प्रक्रिया में 235 दोषी करार दिए गए। जबकि 1520 नए मामले कोर्ट पहुंचे।

साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। 2023 में राज्य में 473 मामले दर्ज हुए। जबकि 2022 में 439 और 2021 में 352 केस थे। (NCRB Report) में साइबर क्राइम में देश में राज्य का 18वां स्थान है। इसमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 293, नाबालिग से जुड़े 185, ऑनलाइन बैंकिंग के 15, ठगी के 36 और छल के 44 केस हैं। 890 केस की जांच जारी है। महिलाओं से जुड़ी 242 घटनाएं हुईं। यौन उत्पीड़न के 195 और बच्चों से संबंधित 193 मामले हैं।

आर्थिक अपराधों में मामूली कमी

2023 में 1912 मामले दर्ज हुए, जबकि 2022 में 1936 थे। इसमें गबन के 191, ठगी के 1708 और प्रॉपर्टी विवाद के 1698 मामले शामिल हैं।

भ्रष्टाचार पर शून्य केस

2023 में (NCRB Report) भ्रष्टाचार का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। 2022 में 13 और 2021 में 26 मामले दर्ज हुए थे। इनमें से 53 मामलों की जांच जारी है। 80 मामलों में चार्जशीट पेश की गई। 45 मामलों की जांच लंबित है। भ्रष्टाचार के 217 मामलों में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने 7 मामलों में दोषी ठहराया है, जबकि 10 मामलों में आरोपियों को बरी किया गया।

नक्सलियों से मुठभेड़ बढ़ी

नक्सलियों के खिलाफ हत्या के 56 केस दर्ज हुए हैं। हत्या की कोशिश के 102 और अपहरण के 4 केस दर्ज किए गए। झारखंड में 10 और महाराष्ट्र में 5 केस दर्ज हुए। 2023 में राजद्रोह के 7 मामले दर्ज हुए। 2022 में 10 और 2021 में 6 मामले थे। 56 मामलों का ट्रायल चल रहा है।

महिला अपराध में छत्तीसगढ़ टॉप 10 में

दुष्कर्म के मामलों में राज्य का 8वां स्थान है। 2023 में 1171 मामले दर्ज हुए। इनमें 18 से अधिक उम्र की 77 और नाबालिग लड़कियों से जुड़े 43 मामले शामिल हैं। महिलाओं पर हमले के मामलों में राज्य 13वें स्थान पर है। इसमें 1034 केस दर्ज हुए। छेड़खानी के 724 और सेक्सुअल हरेसमेंट के 207 मामले सामने आए। भ्रूण हत्या के 61 मामले दर्ज हुए। इसमें राज्य देश में 8वें स्थान पर है। चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं। 1571 घटनाओं में 1613 आरोपी पकड़े गए। इसमें राज्य 14वें स्थान पर है। हत्या के 958 और हत्या की कोशिश के 687 केस हैं।

बच्चों के खिलाफ अपराध

राज्य में बच्चों के खिलाफ 5904 घटनाएं हुईं। 2022 में यह संख्या 6177 थी। पाक्सो एक्ट के 1989, साइबर क्राइम के 202, बच्चे गुम के 88 और अपहरण के 1725 केस हैं।

सड़क हादसे

सड़क हादसों में राज्य 12वें स्थान पर है। 2023 में 5193 सड़क हादसे हुए। इनमें 6020 लोगों की मौत हुई। इनमें हिट एंड रन के 2072 केस शामिल हैं। फैक्ट्री हादसे या लापरवाही से 821 मौतें हुईं। बच्चों का लापता होना। 2023 में 4962 बच्चे लापता हुए। इनमें 908 लड़कियां और 4054 लड़के हैं। इनमें से 4250 बच्चों को तलाश लिया गया। मानव तस्करी के 22 केस दर्ज हुए। 2023 में 229 केस दर्ज हुए, जबकि 2022 में 87 थे। राज्य का इसमें 12वां स्थान है। (NCRB Report) के अनुसार ध्वनि प्रदूषण के 187 और सिगरेट-तंबाकू से जुड़े 31 मामले सामने आए।

You Might Also Like

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

Newsdesk Admin 03/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

सीजी भास्कर, 17 मार्च। भिलाई में आयोजित एक…

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी के Dr. Bhimrao…

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी रायपुर में मंगलवार…

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एसईसीएल…

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ में मनरेगा, महंगाई…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

17/03/2026
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

17/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

17/03/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

17/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?