CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ना सीएम बनना है ना MP-MLA, सिर्फ….’ बोले PK – ये बदलाव का निर्णायक समय

‘ना सीएम बनना है ना MP-MLA, सिर्फ….’ बोले PK – ये बदलाव का निर्णायक समय

By Newsdesk Admin 20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। जन सुराज पार्टी प्रमुख और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कई तीखे सवाल खड़े किए और सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है।

Contents
जेपी की क्रांति से जोड़ा आंदोलनराहुल गांधी-रेवंत रेड्डी पर भी निशाना

उन्होंने कहा कि “अब अगर बिहार की जनता चूक गई, तो अगला पांच साल भी इसी दुर्दशा में कटेगा, ये बदलाव का निर्णायक समय है।”

जेपी की क्रांति से जोड़ा आंदोलन

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज से करीब 50 साल पहले सिताब दियारा के बेटे जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था, लेकिन दुर्भाग्य है कि बिहार आज भी देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है, जैसा कि 1975 में था।

“बदलाव के लिए अब वोट दीजिए- बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को देखिए, वरना फिर पछताना पड़ेगा”

अपने इरादों को स्पष्ट करते हुए प्रशांत किशोर बोले कि, “मैं जन सुराज का नेता या एमपी/एमएलए बनने नहीं आया हूं। अगर सिर्फ पद चाहिए होता तो किसी भी दल से ऐसे ही बन जाता लेकिन मैं सिर्फ बिहार को बदलने आया हूं। जब तक जाति-धर्म या नाली-गली के नाम पर वोटिंग होगी, तब तक बदलाव नामुमकिन है।”

वहीं प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने सहरसा से श्रमिक ट्रेन शुरू करने की बात की थी, प्रशांत किशोर ने करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “क्या गर्व की बात है कि बिहार के बच्चे मजदूर बनकर गुजरात जाएंगे? अंग्रेज भी मजदूरी के लिए जहाज भेजते थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी कभी गुजरात जाकर कह सकते हैं कि गुजरात के बच्चे तमिलनाडु जा कर मजदूरी करेंगे?”

राहुल गांधी-रेवंत रेड्डी पर भी निशाना

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान “बिहारियों के डीएनए में मजदूरी है” को उन्होंने अपमानजनक बताते हुए राहुल गांधी पर सवाल उठाया कि “ऐसी सोच के साथ वोट मांगने कौन आता है?” पीके ने साफ किया कि जन सुराज न तो उदय सिंह ने बनाया है, न ही कोई बाहरी नेता इसमें घुस सकता है. उन्होंने कहा कि “डूबते जहाज़ में कोई नहीं चढ़ता, लोग तब जुड़ते हैं जब जन समर्थन दिखता है.”

एक राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर उन्होंने दावा किया कि “2025 के चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. जनता बदलाव चाहती है। लगभग 60% लोग इस बार नई सरकार चाहते हैं।”

उन्होंने कल्याण बिगहा का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक SDM ने हमारे नेता को धमकाया कि अगर प्रशांत किशोर गांव आए तो अंजाम भुगतना होगा. उन्होंने सवाल उठाया: “क्या ये अफसरशाही नहीं है? क्या यही है ‘सुशासन’?”

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अब सिर्फ दो नहीं, तीन विकल्प हैं। एनडीए, इंडिया गठबंधन और तीसरा विकल्प जन सुराज। “अब जनता तय करे कि किसे चुनना है।

You Might Also Like

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Newsdesk Admin 20/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में Virat Kohli…

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया…

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

जगदलपुर समेत पूरे राज्य में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों…

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

बस्तर में दशकों से सक्रिय नक्सलवाद अब अपने…

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसामाजिक

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?