CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘भारत-PAK जंग रुकवाने का ना क्रेडिट मिलेगा और ना नोबेल प्राइज…’, फिर छलका ट्रंप का दर्द

‘भारत-PAK जंग रुकवाने का ना क्रेडिट मिलेगा और ना नोबेल प्राइज…’, फिर छलका ट्रंप का दर्द

By Newsdesk Admin 21/06/2025
Share

21 जून 2025 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिली तमन्ना है कि उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिले. वह दावे करते हैं कि उन्होंने दुनियाभर में कई मोर्चों पर चल रही जंगों को रुकवाया है और वो इसके हकदार हैं. इसके लिए उन्होंने बकायदा भारत और पाकिस्तान का जिक्र किया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की जंग रुकवाने के बावजूद उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर में अमेरिका की मध्यस्थता से इनकार किया है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत, पाकिस्तान की जंग रुकवाने के बावजूद मुझे शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा. मैं जो कुछ भी कर लूं, मुझे नोबेल नहीं मिलेगा.

ट्रंप ने इस पोस्ट में छह बार शांति के नोबेल पुरस्कार का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान की जंग रुकवाने के साथ-साथ रवांडा और कॉन्गो के बीच की संधि, सर्बिया और कोसोवो के बीच के सीजफायर, मिस्र और इथियोपिया के बीच की शांति बहाली, मिडिल ईस्ट, रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-ईरान जंग का नाम लेकर नोबेल शांति पुरस्कार की बात की. उन्होंने कहा कि इन तमाम प्रयासों के बावजूद मुझे शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा.

बता दें कि भारत सरकार कई मौकों पर स्पष्ट कर चुकी है कि बिना अमेरिकी सरकार के हस्तक्षेप और उनकी मध्यस्थता के पाकिस्तान के साथ सीजफायर पड़ोसी मुल्क के आग्रह पर किया गया था.

You Might Also Like

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल

ऐतिहासिक तलवार का भव्य स्वागत, मराठा साम्राज्य के रघुजी भोसले से जुड़ी है धरोहर

ट्रेन में सफर कर रही महिला के 9 लाख के जेवर चोरी

कुत्ते को बचाने के चक्कर में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत

iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय

Newsdesk Admin 21/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article महाराष्ट्र में मंत्री ले रहे अघोरी पूजा, तंत्र-मंत्र और खोपड़ियों का सहारा!’ उद्धव ठाकरे गुट ने फोटो जारी कर लगाए आरोप
Next Article हरियाणा में कांग्रेस का साइलेंट ऑपरेशन! राहुल गांधी ने संभाली कमान, हर जिले से आएंगे छह नाम!

You Might Also Like

अन्यअपराधदेश-दुनिया

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल

18/08/2025
अजब-गजबअन्यदेश-दुनिया

ऐतिहासिक तलवार का भव्य स्वागत, मराठा साम्राज्य के रघुजी भोसले से जुड़ी है धरोहर

18/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

ट्रेन में सफर कर रही महिला के 9 लाख के जेवर चोरी

18/08/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

कुत्ते को बचाने के चक्कर में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत

18/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?