CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नई कार बाउंड्रीवॉल से टकराई…3 दोस्तों की मौत:बिलासपुर में 7 दिन पहले खरीदी थी गाड़ी, घर से 1KM पहले गई जान, 2 की हालत नाजुक

नई कार बाउंड्रीवॉल से टकराई…3 दोस्तों की मौत:बिलासपुर में 7 दिन पहले खरीदी थी गाड़ी, घर से 1KM पहले गई जान, 2 की हालत नाजुक

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग 130A पर शनिवार दोपहर 5 दोस्त हादसे का शिकार हो गए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 दोस्तों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि खतरनाक मोड़ तेज रफ्तार खड़ी दीवार से टकराई है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में पवन रात्रे (42), जयंत वैष्णव (34) और विजय राजपूत शामिल हैं, जो पड़ावपारा मोहल्ले के निवासी थे। हादसे में घायल मोनू यादव (24) और सुरेश वसुदेव (38) को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।

अब जानिए कहां और कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, 5 दोस्त विजय राजपूत की कार से कार पर सवार होकर रोज की तरह अपने काम बोर पंप बनाकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे छोटे बिनोरी और बड़े बिनोरी के बीच खतरनाक मोड़ पर कार बेकाबू हो गई। बाउंड्रीवाल से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार करीब 80 किमी/घंटा की रफ्तार में थी। पुल के पास के मोड़ को मोड़ते समय अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल से जा भिड़ी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर खून से सनी तस्वीरें दिल दहला देने वाली थीं।

इन तीन दोस्तों की मौके पर मौत

हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार पवन रात्रे, जयंत वैष्णव और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोनू यादव और सुरेश वसुदेव को गंभीर स्थिति में 108 के जरिए अस्पताल रेफर किया गया।

घटनास्थल पर मृतकों का भारी मात्रा में खून बहा हुआ था। वही, कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि सड़क किनारे बना बाउंड्रीवाल टूटकर पूरी तरह बिखर गया।

विजय ने सप्ताहभर पहले ही ली थी कार

काठाकोनी के ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार काठाकोनी के विजय राजपूत समेत उनके चारों साथी राष्ट्रीय राजमार्ग में अपने घर के सामने ही बोर पंप बनाने का कार्य करते थे। यह काम वे बचपन से ही करते आ रहे हैं।

विजय राजपूत ने सप्ताह भर पहले ही सालों चली कार क्रमांक सीजी 10 एफ ए 2097 को खरीदी थी। उनका मानना है कि कार के नौसिखिया ड्राइवर होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई। बड़े हादसे का रूप ले लिया।

घर पहुंचने से एक किमी पहले ही मौत

छोटे बिनोरी और बड़े बिनोरी के पास जिस खतरनाक पुल के पास कार हादसे का शिकार हुई, उससे महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही उनका गांव काठाकोनी है। ऐसे में वे अपने घर लौटने से मात्र एक किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गए। वहीं मौत की खबर गांव में पहुंचते ही घरों में मातम छा गया।

शवों को परिजनों को सौंपा गया

मामले में पुलिस ने बताया कि 2 लोगों की हालत नाजुक है। उनका इलाज चल रहा है, जबकि 3 युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

खतरनाक है छोटे बिनोरी और बड़े बिनोरी पुल के पास बना मोड़

बिलासपुर से मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए में जगह-जगह खतरनाक मोड़ बने हुए हैं। मोड़ पर तेज रफ्तार में वाहन गुजरने से हादसे की आशंका तय है। इसके बाद भी विभाग न किसी प्रकार की चेतावनी बोर्ड लगाया है और स्पीड ब्रेकर बनाया गया है, जिससे हादसे हो रहे हैं।

बस्तर संभाग की 130 स्वास्थ्य संस्थाएं बनीं गुणवत्तापूर्ण इलाज की पहचान…
सेप्टिक टैंक से एक-दो नहीं निकली 4-4 लाशें, देखने वालों के उड़े होश, 1 जनवरी को न्यू ईयर मनाने निकले चारों युवक हुए थे लापता, कल रात खुदाई कर पुलिस टीम ने निकाली लाशें
Jal Jeevan Mission : टंकी बनी शोपीस, नदी के झरिया से बुझा रहे प्यास
Nitesh Rane Controversy : सियासी बयान से भड़की तकरार – आजमी की टिप्पणी पर गरमाया महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल
भिलाई में प्रेमी-प्रेमिका ने मिल कर किया “मंगेतर” का अपहरण, देखिए विडियो, नागपुर में छिपे 3 आरोपी दबोच लाई दुर्ग पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Reservation Politics : चुनाव से पहले आरक्षण पर घिरी BJP, 2024 वाला संकट फिर सामने

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : आगामी विधानसभा चुनावों…

iPhone 18 Pro : बड़ा डिस्प्ले और दमदार कैमरा, लॉन्च से पहले फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : Apple के अपकमिंग…

Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू के मरीजों की 3 कैटेगरी, किसे घर पर इलाज और कब जाना है अस्पताल

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : देश में स्वाइन…

Car Number Fraud: एक ही नंबर की दो कारें, मालिक के नाम कटे चालान और टोल; पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग, 25 अगस्त : शहर में फर्जी नंबर…

Mungeli Collector: अमृत विकास तोपनो ने संभाली जिले की कमान, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : मुंगेली जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?