CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया मोड़: सुकेश के खिलाफ जैकलीन फर्नांडिस बनेंगी अहम गवाह

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया मोड़: सुकेश के खिलाफ जैकलीन फर्नांडिस बनेंगी अहम गवाह

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल

Contents
  • 31 मामलों में 26 में मिली सुकेश को जमानत
  • किन फिल्मों का हिस्सा हैं जैकलीन?

Sukesh Chandrashekhar Case Update: महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में लेटेस्ट अपडेट आया है. अब जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपये से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाही देने का मन बना लिया है. उनके वकील ने मामले की सुनवाई कर रहीं पटियाला हाउस को बताया कि वो ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं. उन्होंने ईडी से इस मामले में सरकारी गवाह बनने के लिए निवेदन किया है. इसके पहले एक्ट्रेस ने ऐसा करने से मना कर दिया था. लेकिन अब उनका ये फैसला सुकेश चंद्रशेखर के लिए किसी शॉक से कम नहीं होगा.

मामले की बात करें तो सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को महंगे गिफ्ट्स दिए थे जिसमें जूलरी, कार और महंगे कपड़े शामिल थे. जैकलीन ने भी ये तोहफे कुबूल किए थे जिसके बाद ईडी ने एक्ट्रेस को सह-आरोपी माना था जिसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ने साल 2025 में राहत के लिए सुप्रिम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था. अब एक्ट्रेस ने बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है और सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सरकारी गवाह बनने का फैसला लिया है. उनके वकील ने भी इस बात की पुष्टि कर ली है.

31 मामलों में 26 में मिली सुकेश को जमानत

सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ छोटे-बड़े कुल 31 मामले हैं जिसमें से 26 में उन्हें जमानत मिल चुकी है. लेकिन चूंकि कुछ मामले उनके कोर्ट में हैं जिस वजह से उन्हें अभी तक रिहाई नहीं मिल सकी है. उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा चुनाव चिन्ह को लेकर धोखाधड़ी का आरोप भी लग चुका है. ऐसे में सुकेश की मुश्किलें कम भले हुई हैं लेकिन मामला अभी खत्म नहीं हुआ है. इधर जैकलीन फर्नांडिस के रिएक्शन के बाद से तो सुकेश की समस्याएं और भी बढ़ती नजर आ रही हैं.

किन फिल्मों का हिस्सा हैं जैकलीन?

जैकलीन फर्नाडिस की बात करें तो पिछले कुछ समय से इस विवाद के चलते ही एक्ट्रेस की पब्लिक अपीयरेंस कम हुई है और वे बेहद कम फिल्मों में भी नजर आई हैं. साल 2025 में वे तीन फिल्मों में नजर आई थीं जिसमें फतेह, रेड 2 और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों में नजर आई थीं. इसमें फतेह को छोड़कर बाकी दोनों फिल्में ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थीं. फिलहाल एक्ट्रेस मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी.

Filmfare Awards 2025 : बच्चन परिवार की धूम, तीन अवॉर्ड्स पर अमिताभ ने जताया आभार, जूनियर बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन….
कंगना रनौत मनोरंजन का साधन, डायलॉग बोलना उनकी आदत… मंत्री हर्षवर्धन चौहान का हमला
Peddi box office collection : ‘पेद्दी’ ने 5 दिनों में कमाए 250 करोड़ के करीब
Ramleela Controversy : पूनम पांडे को मंदोदरी का रोल देने का फैसला बदला, कमेटी ने पत्र लिखकर मांगी माफी
Ranveer Sister Wedding: गोवा में रणवीर की बहन की शादी, दीपिका-रणवीर के नए अवतार पर फैंस फिदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?