CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, धरना स्थल पर हनुमान चालीसा और गणेश पूजा

बिलासपुर में NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, धरना स्थल पर हनुमान चालीसा और गणेश पूजा

By Newsdesk Admin 03/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 सितम्बर |

Contents
स्वास्थ्य सेवाओं पर असरचुनावी वादे की याद दिलाईसंघों का समर्थन और आंदोलन का एलान

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ और गणेश पूजा कर सरकार से समस्याओं के समाधान की प्रार्थना की।

इस दौरान बेलतरा से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला भी धरना स्थल पर पहुंचे और हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

हड़ताल का असर जिला चिकित्सालय पर गंभीर रूप से देखा गया। कर्मचारी संघ के अनुसार:

  • SNCU, ICU, HDU और NRC के 25 बेड में फिलहाल सिर्फ 1 बच्चा भर्ती है।
  • SDU के 22 बेड में केवल 4 बच्चे भर्ती हैं।

चुनावी वादे की याद दिलाई

कर्मचारियों ने विधायक सुशांत शुक्ला को याद दिलाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि अनियमित और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए 100 दिनों के भीतर समिति बनाई जाएगी। 

लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वादाखिलाफी की वजह से वे हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं।

संघों का समर्थन और आंदोलन का एलान

NHM कर्मियों की हड़ताल को तृतीय वर्ग लिपिक संघ के जीआर चंद्रा और अन्य पदाधिकारियों ने नैतिक समर्थन दिया। धरना स्थल कोन्हेर उद्यान में कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को दोहराया।

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने स्पष्ट किया कि जब तक नियमितीकरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

You Might Also Like

Illegal Opium Cultivation: भाजपा नेता के खेत में उग रही अफीम की फसल का भंडाफोड़, करोड़ों की खेती जब्त

Blackmail Video Trap: बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवक को जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख की मांग

Witchcraft Suspicion Murder: जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत परिवार के चार लोग गिरफ्तार

Chhattisgarh Assembly Budget Session: खनन, ओवरलोडिंग और अवैध कब्जों पर घिरेगी सरकार, आज सदन में कई विभागों से मांगे जाएंगे जवाब

Land Acquisition Compensation Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कई अहम मुद्दों पर घमासान के आसार, पेड़ों की कटाई से लेकर किसानों के भुगतान तक सरकार से जवाब

Newsdesk Admin 03/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Opium Cultivation: भाजपा नेता के खेत में उग रही अफीम की फसल का भंडाफोड़, करोड़ों की खेती जब्त

छत्तीसगढ़ के Durg जिले में पुलिस ने बड़ी…

Blackmail Video Trap: बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवक को जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख की मांग

छत्तीसगढ़ के Bilaspur में एक चौंकाने वाला मामला…

Witchcraft Suspicion Murder: जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत परिवार के चार लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के Jashpur जिले में एक सनसनीखेज वारदात…

Chhattisgarh Assembly Budget Session: खनन, ओवरलोडिंग और अवैध कब्जों पर घिरेगी सरकार, आज सदन में कई विभागों से मांगे जाएंगे जवाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज का…

ESMA Gas Supply India
ESMA Gas Supply India : गैस संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, ESMA लागू; जरूरी सेक्टरों को प्राथमिकता से मिलेगी गैस

सीजी भास्कर, 10 मार्च। ईरान–इजरायल संघर्ष के कारण…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Illegal Opium Cultivation: भाजपा नेता के खेत में उग रही अफीम की फसल का भंडाफोड़, करोड़ों की खेती जब्त

10/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Blackmail Video Trap: बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवक को जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख की मांग

10/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Witchcraft Suspicion Murder: जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत परिवार के चार लोग गिरफ्तार

10/03/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly Budget Session: खनन, ओवरलोडिंग और अवैध कब्जों पर घिरेगी सरकार, आज सदन में कई विभागों से मांगे जाएंगे जवाब

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?