CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

By Newsdesk Admin
05/03/2026
Share
Nitish Kumar Resigns
Nitish Kumar Resigns

बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान (Nitish Kumar Resigns) कर दिया है। पिछले 24 घंटे से चल रही अटकलों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि वे अब राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें।

नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि लंबे समय से बिहार की जनता ने उन पर विश्वास जताया है और इसी विश्वास के बल पर उन्होंने राज्य की सेवा की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से जनता का जो समर्थन और भरोसा उन्हें मिला है, उसी के कारण बिहार आज विकास और सम्मान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसके लिए उन्होंने जनता का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में यह इच्छा रही है कि वे विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार होने वाले चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार की जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार की जनता के साथ उनका संबंध आगे भी इसी तरह (Nitish Kumar Resigns) बना रहेगा और विकसित बिहार बनाने का संकल्प पहले की तरह कायम रहेगा।

इधर इस खबर के सामने आते ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई। बुधवार शाम से ही सीएम हाउस के बाहर नीतीश कुमार के समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और समर्थकों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी देखने को मिली। समर्थकों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।

वहीं नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार में उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि उनके बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति (Nitish Kumar Resigns) में लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर भी चर्चा हुई है, हालांकि इस पर पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो यह बिहार की राजनीति के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, क्योंकि पिछले कई वर्षों से वे राज्य की राजनीति के केंद्र में रहे हैं।

Aamir Khan Junaid Khan Film : बेटे की फिल्म के लिए आगे आए आमिर खान, ‘धुरंधर’ का असर भांप पहले ही टाल दी रिलीज़
केबल ऑपरेटर्स विवाद को लेकर विधायक रिकेश की CM विष्णुदेव से चर्चा, कहा – “अब एक भी घटना हुई तो विवादित केबल संचालकों के घर पर “बुलडोजर”
“शिव भक्त कम गुंडे ज्यादा, नरक में जाना होगा” कांवड़ियों को लेकर बोले अखिलेश यादव के विधायक
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनावों में बड़ा विवाद, सराफा एसोसिएशन ने लगाए भेदभाव के गंभीर आरोप, रायपुर आधारित नियमों को लेकर व्यापारिक समुदाय में भारी आक्रोश
Crime News : ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री से पुलिस विभाग में ले ली नौकरी 🛑 दो कांस्टेबल्स के खिलाफ जुर्म दर्ज 🛑 अग्रिम जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?