CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किसी की हिम्मत नहीं कि मुझे छू सके, मैं तो मौत से भी नहीं डरता’ ED की जांच पर बोले पूर्व CM भूपेश बघेल

किसी की हिम्मत नहीं कि मुझे छू सके, मैं तो मौत से भी नहीं डरता’ ED की जांच पर बोले पूर्व CM भूपेश बघेल

By Newsdesk Admin 10/03/2025
Share

सीजी भास्कर 10मार्च छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराब घोटाले मामले में ED की टीम द्वारा की गई छापेमारी पर पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि  ईडी के पास कोई ईसीआईआर नंबर नहीं था. जब हमने इसके बारे में पूछा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था. किसी की हिम्मत नहीं है कि वो मुझे छू सके.ये सब बीजेपी की राजनीतिक साजिश है. उनका काम हमें परेशान करना है.

उन्होंने ये भी बताया कि छापेमारी में ईडी की टीम को 35 लाख रुपये मिले हैं.दरअसल, सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे के कई ठिकानों पर छापेमारी की. सूत्रों ने बताया कि ईडी छापेमारी में कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और डॉक्यूमेंट जब्त किए गए हैं. इस पूरे मामले पर अब पूर्व सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस एक्शन को सत्तारूढ़ दल की साजिश करार दिया है.’मैं मौत से भी नहीं डरता…’भूपेश बघेल ने कहा, ‘किसी की हिम्मत नहीं है कि वो भूपेश बघेल को छू सके. भूपेश बघेल मौत से भी नहीं डरते. मुझे ना हारने का डर है ना मरने का. ED के पास कोई ECIR नंबर नहीं है. जब हमने इसके बारे में पूछा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था.

7 साल पहले मेरे खिलाफ एक गंभीर आरोप लगाया गया था. उस मामले में कुछ नहीं मिला, क्योंकि SC ने मुझे बरी कर दिया. इस मामले में भी उन्हें कुछ नहीं मिलेगा.”ये सब BJP की राजनीतिक साजिश’उन्होंने कहा, ‘ये सब भाजपा द्वारा राजनीतिक साजिश है. उनका काम हमें परेशान करना है.  मैं आज सुबह उठा, चाय पी रहा था. उन्होंने कहा कि हम ईडी से हैं, मैंने कहा स्वागत है. मैं तीन साल से इंतजार कर रहा हूं, उनके पास सर्च वारंट नहीं था.’पूर्व सीएम ने मीडिया में चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘खबरों में चल रहा है कि कैश गिनने वाली मशीनें आ गई हैं. मेरी बहू को शादी से पहले बैंक में काम करना पड़ता है. उसने कहा मैं इतना कैश हाथ से गिन लेती थी. मशीन की जरूरत नहीं पड़ती.”

मेरे घर से मिले 35 लाख’वहीं, ईडी की छापेमारी को दौरान उनके बंगले के बाहर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का पूर्व सीएम ने धन्यवाद किया है. और कहा कि कांग्रेस को पूरी एकता के साथ एकजुट रहना चाहिए. इस बार यह मेरा घर है, अगली बार ये किसी और का घर होगा. हमें एकजुट रहना चाहिए. मेरे घर से जो 35 लाख नकद बरामद हुए हैं, वह सब हमारे कृषि व्यवसाय से आए हैं और हम में से ज्यादातर लोग अच्छी कमाई करते हैं. ये कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की साजिश है, ताकि हमें बदनाम किया जा सके.’ईडी की टीम ने किया नाशता’उन्होंने दावा किया कि ईडी ने नाश्ता भी किया.

अगर पूर्व सीएम के घर पर कुछ घंटों तक छापेमारी चलती है और फिर टीम चली जाती है, तो ये तय है कि उन्हें कुछ नहीं मिला. मुझे पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. इसलिए छापेमारी हुई है, ताकि मैं हतोत्साहित हो जाऊं. किसी से पूछताछ नहीं की गई. वो केवल यह जानना चाहते थे कि हमारे घर पर कितनी नकदी, सोना, चांदी है. उनके पास कोई ECIR नंबर नहीं था. भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर निशाना साधते हुए कहा, वह केवल कागज पढ़ते हैं. वो सवालों से भागते हैं. पर हम आम आदमी, बेरोजगारों, किसानों, गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं.

You Might Also Like

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Fuel Supply Status Bilaspur: कलेक्टर का दावा—नहीं है ईंधन संकट, घबराहट से बढ़ी डिमांड

Newsdesk Admin 10/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

Arattai New Features: देसी चैट ऐप ने बढ़ाया गेम, इमेज से स्टिकर तक—यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

सीजी भास्कर 31 मार्च Arattai New Features के…

You Might Also Like

Jaggi murder case Chhattisgar
छत्तीसगढ़

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

31/03/2026
Guru Khushwant Saheb statement
छत्तीसगढ़राजनीति

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?