CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘पीड़ित परिवारों से मिलना कोई…’, राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर योगी के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

‘पीड़ित परिवारों से मिलना कोई…’, राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर योगी के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

24 मई 2025 :

Om Prakash Rajbhar on Rahul Gandhi: नोएडा में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ओपी राजभर ने कहा , “पीड़ित परिवारों से मिलना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन देश को कटघरे में खड़ा करना सही बात नहीं है. ये(राहुल गांधी) जब-जब विदेश जाते हैं, तब-तब भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं. ये जिस देश में रहते हैं, उसी देश की विदेश में जाकर निंदा करते हैं.”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ दौरे पर रहे. यहां उन्होंने मई की शुरूआत में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोली बारी में प्रभावित लोगों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने यहां स्कूली बच्चों से भी बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया. उनके साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा भी मौजूद थे. पुंछ दौरे पर पहुंचे लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का दौरा किया, जो पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आ गया था.

पुंछ दौरे में राहुल गांधी ने क्या कहा?

पुंछ दौरे पर पहुंचें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “यह एक बड़ी त्रासदी है, कई लोगों की जान गई है. बहुत नुकसान हुआ है. मैंने लोगों से बात की, उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की, उन्होंने मुझसे राष्ट्रीय स्तर पर 2-3 मुद्दे उठाने को कहा, जिन्हें मैं उठाऊंगा.” जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर कहा, ‘सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ में हुआ है. राहुल गांधी ने गोलाबारी से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की और उनके घरों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया.

पुंछ दौरे को लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिला. टूटे मकान, बिखरा सामान, नम आंखें और हर कोने में अपनों को खोने की दर्द भरी दास्तान – ये देशभक्त परिवार हर बार जंग का सबसे बड़ा बोझ साहस और गरिमा के साथ उठाते हैं. उनके हौसले को सलाम है. पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा हूं – उनकी मांगें और मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर ज़रूर उठाऊंगा.

Love Jihad…..सलीम ने संजू बन दिल्ली की युवती को प्रेम जेल में फंसाया, गर्भवती होने पर दी दर्दनाक मौत
SECL कर्मचारी की बेटी ने की आत्महत्या: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, कोरबा में दो साल से रह रही थी मायके…
Hajipur News: हाजीपुर में 64 लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया? एसपी के एक्शन से मचा हड़कंप; वजह आई सामने
Investment Chance : अगले हफ्ते बाजार में खुलेंगे तीन नए इश्यू, निवेशकों के लिए क्या खास मौका
रायपुर लौट रहे एक ही परिवार के 7 सदस्य घायल, ड्राइवर की झपकी, दीवार से टकराई कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?