CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केवल Mahadev ही नहीं GOA Online गेमिंग ऐप से भी कई हुए आबाद-बरबाद, हारने के बाद कर्ज और ब्याज चुकाने 3 युवकों ने लूट लिया पेट्रोल पंप, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा तो तोते की तरह बताने लगे कहानी

केवल Mahadev ही नहीं GOA Online गेमिंग ऐप से भी कई हुए आबाद-बरबाद, हारने के बाद कर्ज और ब्याज चुकाने 3 युवकों ने लूट लिया पेट्रोल पंप, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा तो तोते की तरह बताने लगे कहानी

By Newsdesk Admin 05/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 दिसंबर। भिलाई छत्तीसगढ़ से निकल कर देश विदेश में दसियों हजार करोड़ से कुछ लोगों को लाल और करोड़ों को कंगाल करने वाला महादेव आनलाईन बेटिंग ऐप ही नहीं आनलाईन गेमिंग के लगभग सभी ऐप ऐसा ही रिजल्ट देते रहे हैं। ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हारे 3 दोस्तों ने कर्ज और ब्याज चुकाने के लिए पेट्रोल पंप ही लूट लिया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला अंतर्गत लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ के पास स्थित ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप पर 2 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे दो नकाबपोश बदमाश सेल्समैन और कैशियर से पिस्टल की नोक पर 5 लाख 90 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के आरोपी जब पुलिस ने धरदबोचा तो हैरान करने वाली पूरी कहानी सामने आई।

दरअसल पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट और उसके दो मित्रों को ऑनलाइन गेम की लत लग गई। तीनों मित्र अलग-अलग लगभग डेढ़-डेढ़ लाख रुपए कर्ज लेकर ऑनलाइन गेम में हार गए। कर्ज और ब्याज का पैसा चुकाने के लिए पेट्रोल पंप पर लूट करने का प्लान बनाया। प्लान बनाने वाला कोई और नहीं पेट्रोल पंप का अकाउंटेंट ही था वो भी ऑनलाइन गेम में पैसा हार चुका था। पेट्रोल पंप के मालिक के तीन पेट्रोल पंप हैं। आरोपी शख्स तीनों पर अकाउंटेंट का काम करता था। लूट की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने तीनों पेट्रोल पंपों पर रात में स्कूटी से रेकी की। पेट्रोल पंपों पर रेकी के बाद दो पेट्रोल पंप पर लूट में सफलता नहीं मिली तो तीसरे पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के रूपये तीनों ने आपस में बांट लिया। वहीं लूट के कुछ रूपये को ऑनलाइन गेम में फिर से लगा दिया। पड़री थाना क्षेत्र के आम घाट के रहने वाले विशाल बिंद, देहात कोतवाली देवापुर पचवल के रहने वाले निलय सरकार और देहात कोतवाली क्षेत्र के मिश्रलहौली गांव का रहने वाला रोशन पटेल दोस्त हैं। तीनों को ऑनलाइन ‘गेम गोवा’ की लत लग गई थी। तीनों ऑनलाइन गेम में लगभग कर्ज का डेढ़ लाख रुपए हार चुके थे। इस कर्ज और ब्याज के पैसे को चुकाने के लिए परेशान रहते थे। वहीं रोशन पटेल ने पेट्रोल पंप पर लूट करने का आईडिया दिया। विशाल बिंद ने पिस्टल और चाकू की व्यवस्था की। निलेश सरकार ने गांव के एक दोस्त की बाइक की व्यवस्था की। प्लान के मुताबिक पहले दो पेट्रोल पंपों पर गए लेकिन वहां सफलता न मिलने पर तीसरे पेट्रोल पंप पर अकाउंटेंट ले गया और खुद थोड़ी दूरी पर बाइक पर बैठा रहा और विशाल और निलय प्लान के मुताबिक कैश काउंटर पर जाकर सेल्समैन और कैशियर को पिस्टल सटा कर रूपये लूट लिए। पेट्रोल पंप मालिक सूरज शंकर मिश्रा के तीन पेट्रोल पंप हैं। दो भदोही और एक मिर्जापुर जिले में स्थित है। अकाउंटेंट आरोपी रोशन पटेल के रिश्तेदार के कहने पर दो साल पहले अकाउंटेंट की नौकरी दी थी। रोशन पटेल तीनों पेट्रोल पंपों पर अकाउंटेंट का काम करता था। रोशन पटेल को पता था सैटरडे और संडे का पैसा मंडे को जमा होता है। 2 दिन की बिक्री के पैसे को लूटकर ऑनलाइन गेम में हारे रूपये को चुकाया जा सकता है, वहीं आरोपी ने मलिक के द्वारा दी गए स्कूटी से रेकी की और अपने मित्रों को पैसे के बारे में बताया। 18 हजार महीना की सैलरी पाने के बावजूद भी अकाउंटेंट रोशन पटेल ने अपने ही मालिक के पेट्रोल पंप को लुटवा दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ के पास स्थित ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप पर दो दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे दो नकाबपोश बदमाश सेल्समैन और कैशियर से पिस्टल की नोक पर 5 लाख 90 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक को मुठभेड़ के पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीनों के पास से लूट के 2 लाख 23 हजार 580 रुपये नगद, दो अवैध असलहा, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र के ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप के कैशियर से 5 लाख रुपये से अधिक नगदी पिस्टल के नोक पर हुए लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दो दिन पहले एक थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में लालगंज थाना प्रभारी द्वितिय उप निरीक्षक आत्माराम यादव, पीआरबी कांस्टेबल संतोष कुमार, उप निरीक्षक केशनाथ राम, हेड कांस्टेबल संतोष चौधरी, कांस्टेबल द्वितीय मोबाइल बाबूलाल, हेड कांस्टेबल निलेश कुमार यादव और कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पेट्रोल पंप लूट कांड मामले का पर्दाफास किया है। पुलिस लाइन में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि तीनों मित्र हैं, ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए गवा चुके थे। कर्ज और ब्याज के पैसे चुकाने के लिए पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट ने साजिश रची। तीनों ने प्लान के मुताबिक पेट्रोल पंप में लूट की, विशाल बिंद हिस्ट्री सीटर है। पेट्रोल पंप से लूटे गए पैसों में से एक लाख 35 हजार रुपए ऑनलाइन गेम में लगा दिए थे, वहीं 50 हजार रुपए एक के खाते में ट्रांसफर किए थे। बाकी बचे लूट के पैसे उनके पास से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा दिया है।

You Might Also Like

Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

Mungeli Engineer Harassment Video: “इंजीनियर्स को परेशान करोगे तो विकास रुक जाएगा” — सब इंजीनियर सोनल जैन का दर्द वायरल

Petrol Diesel Availability India : ईंधन संकट की खबरों पर सरकार का क्लियर मैसेज, भारत में पर्याप्त तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Newsdesk Admin 05/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IAS Rajat Bansal Posting
IAS Rajat Bansal Posting : IAS रजत बंसल को मिली ‘मल्टी-रोल’ जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपा जनसंपर्क से खनिज तक का बड़ा दायरा

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर…

IPS Ratan Lal Dangi Suspension
IPS Ratan Lal Dangi Suspension : IPS रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, वायरल तस्वीरों के बाद सरकार का सख्त एक्शन, तत्काल निलंबन

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हलचल…

Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक

सीजी भास्कर, 26 मार्च। राजधानी Raipur में अवैध…

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kanker जिले…

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: दुर्ग जिले के…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

26/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Mungeli Engineer Harassment Video: “इंजीनियर्स को परेशान करोगे तो विकास रुक जाएगा” — सब इंजीनियर सोनल जैन का दर्द वायरल

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?