CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजा रघुवंशी केस में अब 3 नए किरदारों की एंट्री, भाई बोला- बदल जाएगी पूरी कहानी… बहू सोनम पर कही ये बात

राजा रघुवंशी केस में अब 3 नए किरदारों की एंट्री, भाई बोला- बदल जाएगी पूरी कहानी… बहू सोनम पर कही ये बात

By Newsdesk Admin 13/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून |

मेघालय में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में जब उनकी बीवी गिरफ्तार हुई तो लगा मानो केस सुलझ गया है. लेकिन कहानी में आरोपी बीवी सोनम की गिरफ्तारी के बाद से तो केस और ज्यादा उलझता जा रहा है. हालांकि, ये तो साफ हो गया है कि सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या करवाई. पुलिस के मुताबिक, राज इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड है. राज-सोनम के अलावा तीन और लोग भी गिरफ्तार हुए हैं. लेकिन अब राजा रघुवंशी के भाई ने तीन और नए किरदारों का भी जिक्र किया है.

राजा के भाई और सोनम के जेठ विपिन ने दावा किया- राजा की हत्या में 3 ऐसे चेहरे हैं, जो जल्द पुलिस कार्रवाई में सामने आएंगे. इससे जांच में ट्विस्ट आ आएगा. हालांकि, उन्होंने तीनों किरदारों का नाम नहीं लिया. विपिन ने आगे कहा- 23 मई को वारदात के समय सोनम ने काली टी-शर्ट पर सफेद शर्ट पहनी थी. हत्या के दौरान शर्ट में खून लगा. सोनम ने सबूत मिटाने के लिए उसे राजा के शव के साथ फेंक दिया. राजा की जेब से पैसे निकालकर आरोपियों को दिए. कहा कि इसे मार दो मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी. इसके बाद सोनम और आरोपी भाग निकले. वहां से भागने के बाद शव से 8 किमी दूरी पर जैकेट भी फेंकी.

परिवार ने खुद को किया नजरबंद

उधर, इस खौफनाक हत्याकांड में सोनम का नाम आने के बाद से ही उसके परिवार ने उससे दूरी बना ली है. भाई गोविंद का कहना है कि हमने सोनम को घर से बेदखल कर दिया है. राजा मेरा खास था. मेरा उस परिवार से रिश्ता बरकरार है. मैं राजा के लिए अपनी बहन को फांसी की सजा जरूर दिलवाने की कोशिश करूंगा. सोनम के घर के दरवाजे बंद हैं. माता-पिता ने खुद को नजरबंद कर लिया है. भाई गोविंद होटल में ठहरा है. उसने विपिन को कहा- मैंने बहुत इज्जत कमाई थी, किस मुंह से वहां जाऊं.

पुलिस के सामने ड्रामा कर रही सोनम

अभी तक हुई जांच में SIT यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड कौन है? शिलांग के डीआइजी ईस्टर्न रेंज डीएनआर मारक के मुताबिक, पूछताछ में सोनम रघुवंशी कुछ गलत जानकारी भी दे रही है. उसके द्वारा बताई गई बातों को हम स्थापित कर रहे है. लॉकअप में कई बार वो इमोशलन होने की एक्टिंग कर ड्रामा भी कर रही है. वो सारा इल्जाम राज कुशवाह पर मढ रही है. और राज कुशवाह हत्या का मास्टरमाइंड सोनम को बता रहा है. फिलहाल दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है, लेकेन जल्द ही दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पुलिस पूछताछ करेगी.

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Newsdesk Admin 13/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?