CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई-दुर्ग में गरीबों के हक का चावल हेराफेरी कर करोड़ों कमा रहे दलालों पर अब कसेगी नकेल, जांच टीम राशन दुकानों के आसपास लगे कैमरे खंगाल रही, राइस मिल संचालक और कोचिये हो रहे सूचीबद्ध

भिलाई-दुर्ग में गरीबों के हक का चावल हेराफेरी कर करोड़ों कमा रहे दलालों पर अब कसेगी नकेल, जांच टीम राशन दुकानों के आसपास लगे कैमरे खंगाल रही, राइस मिल संचालक और कोचिये हो रहे सूचीबद्ध

By Newsdesk Admin 04/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। गरीबों के हक के चावल की हेराफेरी मामले को लेकर दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कड़े एक्शन लिए हैं। उन्होंने गड़बड़ी करने वाले राइस मिल संचालकों और कोचियों पर नकेल कसने और सख्त कार्रवाई के लिए 15 सदस्यीय जांच टीम भी गठित की है। टीम को साफ निर्देश है कि जांच कर गड़बड़ी पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई करे और जहां गड़बड़ी पाई गई उस दुकान की मान्यता को भी तत्काल समाप्त करें।

आपको बता दें कि दुर्ग जिले में करोड़ों रुपए की हो रही पीडीएस चावल की हेराफेरी की जांच अब तीन बड़े क्षेत्रों में शुरू होगी जिसमें दुर्ग अनुविभाग, भिलाई-छावनी और भिलाई तीन को शामिल किया गया है। हर जोन की टीम में पांच अधिकारी हैं, जिसमें दुर्ग अनुविभागीय अधिकारी, संबंधित क्षेत्र के सहायक खाद्य अधिकारी, संबंधित जोन कमिश्नर, खाद्य निरीक्षक और क्वालिटी इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह 15 सदस्यीय टीम अब चावल की कालाबाजारी करने वालों पर बहुत जल्द नकेल कसेगी।खबर यह भी है कि जैसे ही टीम का गठन हुआ भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र के चावल दलाल को इसकी भनक लग गई। उसने पहले ही अपने सहयोगियों को अलर्ट कर दिया है। जितने भी गोदाम हैं, उसे खाली करने के लिए कह दिया गया है ताकि टीम आई तो गोदाम में खाली मिले।

गौरतलब हो कि भिलाई के सुपेला, छावनी, कैंप एरिया, खुर्सीपार, टाउनशिप और दुर्ग अनुविभाग में पीडीएस चावल की कालाबाजारी करने वालों की बड़ी गैंग काम कर रही है। कस्टम मिलिंग कर राईस मिलर्स नान के गोदाम में चावल भेजते हैं। राशन दुकान पहुंचने के बाद चावल माफिया अलग अलग दुकानों से तीन पहिया आटो में बोरियां ढक कर अपने पंटरों से गोदाम मंगवाते हैं और बोरियां बदल कर पीडीएस चावल फिर राइस मिल में पहुंच जाता है। राइस मिलर उसी चावल को फिर नान के गोदाम में जमा कर देता है और इसी तरह हेराफेरी का चक्र चलते रहता है।

ऐसा नहीं है कि पीडीएस चावल की यह हेराफेरी पकड़ी नहीं जाती, कई बार भिलाई के सुपेला, कैंप, पावर हाऊस, कोहका, हाऊसिंग बोर्ड, कुरूद सहित अन्य जगहों पर लोगों ने गाड़ियां रूकवा कर पुलिस को‌ खबर की लेकिन पुलिस इस मामले में सीधे हस्तक्षेप न कर पाने की वजह से खाद्य अधिकारियों को खबर कर बुलवाती है, सैंपल ले जांच के लिए भेजा भी जाता है लेकिन इस प्रक्रिया में भी क्लिष्टता होने से कार्रवाई न के बराबर हो जाती है नतीजतन पीडीएस चावल माफियाओं का वर्षों से इन क्षेत्रों में बोलबाला रहा है और लगातार पीडीएस का चावल हेराफेरी कर माफिया लाल होते रहे हैं।

कई मामले में एफआईआर दर्ज न करवा कर चावल को राजसात कर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने खानापूर्ति भी कर ली है।अब टीम राशन दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की एक महीने का बैकअप लेकर उसकी जांच करेगी ताकि यह पता लग सके कि किस दुकान से पीडीएस चावल कोचिए लोड करते हैं।

खबर यह भी है कि यहां चावल की दलाली करने वाले बड़े गैंग हर क्षेत्र में अपनी पहुंच बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई माफिया सीधे फूड कंट्रोलर तक अपनी पैठ बनाकर दुकानों की शिकायत करवाते हैं और इसके बाद कंट्रोलर से दुकानों को अपने लोगों के नाम दुकान अटैच कराते रहे हैं और  फिर धड़ल्ले से चावल की हेराफेरी हुई है और गरीबों के हक पर डाका डाल लगातार शासन को चपत लगाई जाती रही है। पीडीएस चावल की हेराफेरी रोकने कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम गहनता से मामले की जांच करती है तो बहुत जल्द कई चावल माफिया और उनकी गैंग बेपर्दा होगी जो वर्षों से इस काले कारोबार में संलिप्त रहे हैं।

You Might Also Like

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा

BNP Landslide Victory : सत्ता बदली, इतिहास पलटा… बांग्लादेश में 20 साल बाद नया अध्याय शुरू

Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क

Raipur Property Tax Action: बकाया नहीं चुकाने पर निगम का सख्त कदम, 6 व्यावसायिक परिसर सील

Newsdesk Admin 04/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mainpat Tourism Chhattisgarh : मैनपाट महोत्सव 2026 – प्रकृति, संस्कृति और विकास का भव्य संगम, लोक-कलाओं से सजा मंच

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। सरगुजा जिले के पर्यटन…

Bastar Tourism Development : बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली रफ्तार, सुविधाओं के विस्तार से बदला पर्यटन परिदृश्य

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। प्राकृतिक सौंदर्य, झरनों की…

Kanker Naxal Operation : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से हथियार और IED बरामद, टली बड़ी साजिश

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले में नक्सल उन्मूलन…

Nilkantheshwar Mahadev Temple : नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सिरीमकेला में सामुदायिक भवन की घोषणा

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Anganwadi recruitment 2026 : आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा बदलाव: अब ई-भर्ती पोर्टल से होंगी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्तियां

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। महिला एवं बाल विकास…

You Might Also Like

Bastar Peace Process
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

13/02/2026
Municipal House Uproar
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा

13/02/2026
BNP Landslide Victory
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BNP Landslide Victory : सत्ता बदली, इतिहास पलटा… बांग्लादेश में 20 साल बाद नया अध्याय शुरू

13/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?