CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब कोई नहीं छीन सकेगा उनका हक! अनाथ बच्चों की संपत्ति पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त पहरा

अब कोई नहीं छीन सकेगा उनका हक! अनाथ बच्चों की संपत्ति पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त पहरा

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share
Delhi High Court
Delhi High Court

दिल्ली , 10 अप्रैल 2025 :

Delhi HC on Orphan Children: दिल्ली हाई कोर्ट ने पहली बार राजधानी के अनाथ और नाबालिग बच्चों की संपत्ति के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और अदालतों को इन बच्चों की संपत्तियों को लालची रिश्तेदारों और अवैध कब्ज़े से बचाने के लिए कड़े प्रोटोकॉल बनाने का आदेश दिया है.

क्या है मामला?

यह फैसला दो मामलों की सुनवाई के दौरान आया, जिनमें याचिकाकर्ता 2 नाबालिग बच्चे हैं, जो शेल्टर होम्स में रह रहे हैं. उनके माता-पिता नशे की लत और हिंसक व्यवहार के शिकार थे, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई. बच्चों ने अदालत में बताया कि उनके माता-पिता द्वारा छोड़ी गई चल-अचल संपत्तियां नष्ट हो रही हैं या अवैध रूप से हड़पी जा रही हैं, जिससे उन्हें ‘बेसहारा जीवन’ जीना पड़ रहा है.

अदालत की मुख्य टिप्पणियां और निर्देश

जस्टिस प्रसाद ने कहा कि ये बच्चे परिस्थितियों के शिकार हैं, और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनके अधिकारों की रक्षा करे. कोर्ट ने यह भी कहा कि न्यायालयों को इन नाबालिगों की संपत्ति की रक्षा के लिए सतर्क रक्षक की भूमिका निभानी होगी.

राज्य सरकार के लिए निर्देश जारी करते हुए कोर्ट ने कहा कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) को माता-पिता की मृत्यु के 15 दिनों के भीतर बच्चे की संपत्ति का पूरा ब्यौरा तैयार करना होगा. वहीं पुलिस को मृतक के मोबाइल, बैंक कार्ड और अन्य दस्तावेज़ों को तुरंत जब्त करना होगा. जिलाधिकारी को वैध अभिभावक नियुक्त करने और हर 3 महीने में बच्चे को संपत्ति की स्थिति से अवगत कराने की जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं दूसरी अदालतों के लिए भी दिशानिर्देश जारी हुए जिनमें कहा गया कि संपत्ति की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश 4 सप्ताह के भीतर पारित किए जाएं. हर बच्चे के लिए एक अलग वकील की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए. मामले को तब तक लंबित रखा जाए जब तक बच्चा बालिग न हो जाए.

रिश्तेदारों को चेतावनी

अदालत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संपत्ति हड़पने की कोशिश करने वाले रिश्तेदारों पर सख्त निगरानी रखी जाए और कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए. यह फैसला उन अनगिनत अनाथ बच्चों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है, जिनकी संपत्ति और भविष्य अब न्यायिक सुरक्षा के दायरे में हैं.

You Might Also Like

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Mining Raid : कोरबा में खनन माफिया पर बड़ा वार, एक दिन में 34 वाहन जब्त, कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

सीजी भास्कर, 21 मार्च। जिले में अवैध खनन…

NDPS Act Case India : दुर्ग में 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, नेवई-उतई पुलिस ने 6.5 किलो गांजा जब्त किया, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

सीजी भास्कर, 21 मार्च। दुर्ग जिले में नशे…

Eid Namaz Timing : चांद के साथ आई खुशियों की सौगात: नमाज, फितरा और गले मिलकर मनाई जा रही ईद

सीजी भास्कर, 21 मार्च। रमजान के पूरे महीने…

Fire NOC Policy Chhattisgarh : फ्री फायर एनओसी खत्म, स्कूल, हॉस्पिटल समेत अन्य संस्थानों की बढ़ी मुसीबत, ऑडिट के नाम पर निजी कंपनियों की मनमानी

सीजी भास्कर, 21 मार्च। प्रदेश में अब तक…

Surguja Olympic Controversy : सरगुजा ओलंपिक पर सियासी घमासान, बैज ने मांगी घोटाले की गारंटी, CM साय का पलटवार-‘हमें नसीहत देने वाले कौन?’

सीजी भास्कर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ में खेल आयोजन…

You Might Also Like

देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?