October Bank Holidays 2025: त्योहारों की वजह से लंबी छुट्टियां
अक्टूबर का महीना इस बार त्योहारों से सराबोर रहेगा। विजयदशमी से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक कई बड़े पर्व एक ही महीने में पड़ रहे हैं। ऐसे में बैंकिंग सेवाओं पर असर साफ नजर आएगा। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2025 में देशभर के बैंक कुल 21 दिनों तक बंद रहेंगे। यानी ग्राहकों के पास लेन-देन या शाखा से जुड़े कामों के लिए केवल 10 कार्यदिवस ही उपलब्ध होंगे।
तारीख | अवकाश | अवकाश वाले राज्य |
1 अक्टूबर | विजयदशमी (दशहरा), अयुध पूजा, दुर्गा पूजा | दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु |
2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश) | पूरे भारत में |
3 अक्टूबर | दशहरा / दुर्गा पूजा | असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल |
4 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दशैन) | सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम |
5 अक्टूबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे भारत में |
6 अक्टूबर | लक्ष्मी पूजा | ओडिशा, पश्चिम बंगाल |
7 अक्टूबर | महर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा | दिल्ली, पंजाब, ओडिशा |
10 अक्टूबर | करवा चौथ | दिल्ली, पंजाब, हरियाणा |
11 अक्टूबर | दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे भारत में |
12 अक्टूबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे भारत में |
18 अक्टूबर | काति बिहू | असम |
19 अक्टूबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे भारत में |
20 अक्टूबर | दीपावली (नरक चतुर्दशी / काली पूजा) | महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल |
21 अक्टूबर | दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा | दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान |
22 अक्टूबर | बली प्रतिपदा, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा | गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान |
23 अक्टूबर | भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, यम द्वितीया, Ningol Chakkouba | उत्तर प्रदेश, मणिपुर, बिहार |
25 अक्टूबर | चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे भारत में |
26 अक्टूबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे भारत में |
27 अक्टूबर | छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) | बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश |
28 अक्टूबर | छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) | बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश |
31 अक्टूबर | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | गुजरात |