CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Odi Match In Raipur : BCCI ने रायपुर को सौंपी दो बड़ी इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी, जानें पूरा शेड्यूल

Odi Match In Raipur : BCCI ने रायपुर को सौंपी दो बड़ी इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी, जानें पूरा शेड्यूल

By Newsdesk Admin 15/06/2025
Share
Odi Match In Raipur
Odi Match In Raipur

सीजी भास्कर, 15 जून : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों (Odi Match In Raipur) की मेजबानी का अवसर मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तहत रायपुर को दो मुकाबलों के आयोजन की स्वीकृति दी है।

जारी शेड्यूल के मुताबिक, 3 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर (Odi Match In Raipur) में खेला जाएगा। वहीं, 23 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का एक मुकाबला इसी मैदान पर आयोजित होगा।

BCCI ने फाइनल किया रायपुर वेन्यू (Odi Match In Raipur)

राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के पक्ष में रहा हूं। रायपुर को दो महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है।”

न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी (Odi Match In Raipur)

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद न्यूजीलैंड की टीम जनवरी 2026 में भारत का दौरा करेगी। दौरे में वह 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी, जिनमें से एक टी20 मुकाबला रायपुर में होगा। यह मैच 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

रायपुर की पिछली मेजबानियां और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

रायपुर को इससे पहले भी तीन बार इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी मिल चुकी है।

21 जनवरी 2023 को यहां भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था।

इसके बाद 2024 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था।

रायपुर स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था, और पूरी टीम सिर्फ 108 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में मोहम्मद शमी ने 3 विकेट और रोहित शर्मा ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम दर्शक क्षमता के लिहाज से भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद – 1.10 लाख

ईडन गार्डन, कोलकाता – 68,000

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर – 65,000

आईपीएल, रणजी और मास्टर्स लीग जैसे आयोजन भी हो चुके हैं

साल 2013 और 2015 में रायपुर में IPL के मैच आयोजित हुए।

2016 में रणजी ट्रॉफी, मुश्ताक अली टी20 और चैलेंजर ट्रॉफी के मैच भी खेले जा चुके हैं।

इसके अलावा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज और इंडिया मास्टर्स लीग जैसे टूर्नामेंट्स का भी आयोजन इस मैदान पर हो चुका है।

क्रांतिकारी शहीद के नाम पर स्टेडियम

इस स्टेडियम का नाम 1857 की क्रांति में छत्तीसगढ़ में नेतृत्व करने वाले शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखा गया है। वे स्वतंत्रता संग्राम के पहले क्रांतिकारियों में से एक माने जाते हैं।

You Might Also Like

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर से बनेगा अनोखा इतिहास, पहली बार दिखेगा क्रिकेट का ऐसा फाइनल

T20 World Cup 2026 : T20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, संजू सैमसन भी टॉप में शामिल

T20 World Cup 2026 Semi Final: वानखेड़े में भारत की ऐतिहासिक जीत, टूटा ऑस्ट्रेलिया का बड़ा रिकॉर्ड

ICC Cricket World Cup League 2 : ईरान-इजरायल तनाव का असर क्रिकेट पर, ICC World Cup League-2 के 6 मैच टले

PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं

Newsdesk Admin 15/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

धमतरी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित UPSC…

Devendra Fadnavis Announcement
Devendra Fadnavis Announcement : महाराष्ट्र में किसानों को राहत, 2 लाख तक कर्जमाफी, जारी रहेगी ‘लाडकी बहिण योजना’ – सीएम फडणवीस

सीजी भास्कर, 06 मार्च।महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र…

Dubai Stranded Youth: दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवक 9 दिन बाद सुरक्षित भारत लौटे, परिवारों ने ली राहत की सांस

सीजी भास्कर 6 मार्च बिलासपुर। Dubai Stranded Youth…

Google Pixel 10a India Sale
Google Pixel 10a India Sale : भारत में शुरू हुई Google Pixel 10a की सेल, हजारों रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका

सीजी भास्कर, 06 मार्च। गूगल का नया स्मार्टफोन…

Kondagaon Gangrape Case
Kondagaon Gangrape Case : होली के नाम पर दरिंदगी, गुलाल लगाने पहुंचे चार युवकों ने युवती से किया गैंगरेप

सीजी भास्कर, 06 मार्च। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले…

You Might Also Like

खेल

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर से बनेगा अनोखा इतिहास, पहली बार दिखेगा क्रिकेट का ऐसा फाइनल

06/03/2026
T20 World Cup 2026
खेल

T20 World Cup 2026 : T20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, संजू सैमसन भी टॉप में शामिल

06/03/2026
खेल

T20 World Cup 2026 Semi Final: वानखेड़े में भारत की ऐतिहासिक जीत, टूटा ऑस्ट्रेलिया का बड़ा रिकॉर्ड

06/03/2026
ICC Cricket World Cup League 2
खेल

ICC Cricket World Cup League 2 : ईरान-इजरायल तनाव का असर क्रिकेट पर, ICC World Cup League-2 के 6 मैच टले

05/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?