CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Odisha Development Projects : मोदी ने ओडिशा को दी 60,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा- भाजपा गरीबों…!

Odisha Development Projects : मोदी ने ओडिशा को दी 60,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा- भाजपा गरीबों…!

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share
Police Conference 2025
Police Conference 2025

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (Odisha Development Projects) ओडिशा के दौरे पर है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पीएम मोदी का 7वां ओडिशा दौरा है। 12 जून 2024 को यहां सरकार ने शपथ ली थी जिसके बाद से पीएम हर दो तीन महीने बाद (PM Modi Odisha Tour) का दौरा कर ही लेते है। आज फिर मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा के गए है, यहां पहुंचने पर राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी ने झारसुगुड़ा में दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई (Development Projects in Odisha) परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

#WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों… pic.twitter.com/zktEHZKroS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025

97,500 4G टावरों का लोकार्पण

इसके साथ ही राष्ट्रीय संचार अवसंरचना (Odisha Development Projects) को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, पीएम ने स्वदेशी तकनीक से 97,500 से अधिक मोबाइल (BSNL 4G Towers) टावरों का लोकार्पण भी किया, जो कि लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए है। राज्य में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावे देते हुए पीएम ने मंच से ब्रह्मपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि, उनका ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर रहा है। पीएम के मार्गदर्शन और निर्देशन में ओडिशा (Odisha Progress) के पथ पर अग्रसर है।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने भाजपा का लक्ष्य

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं (Odisha Development Projects) पर काम शुरू हुआ है। आज से, BSNL का एक नया अवतार भी सामने आया है। BSNL की स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ हो गया है। पीएम ने आगे कहा, भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को (Basic Facilities) उपलब्ध कराने पर ज़ोर देते हैं। पीएम मोदी ने कहा, भाजपा को संकल्प देश को आत्मनिर्भर बनाना है, हम चाहते है कि भारत चिप से लेकर जहाज़ों तक, हर चीज़ में आत्मनिर्भर बने।

#WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो राज्यों में किफायती और आरामदायक संपर्क प्रदान करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी, रोजगार के अवसर पैदा करेगी और प्रमुख आर्थिक जिलों को जोड़ेगी।

(सोर्स:… pic.twitter.com/2hxWyMN6v4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025

कांग्रेस के लूटतंत्र से ओडिशा को बाहर निकाला

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और उनकी सरकार को लूटतंत्र की सरकार (Odisha Development Projects) बताया। उन्होंने कहा, 2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के (Corruption System) से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों और कारोबारियों को 2 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर भी आयकर देना पड़ता था, लेकिन आज उन्हें 12 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता है। जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी ने एक (Road Show in Odisha) में भी हिस्सा लिया जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे।

यूपी सरकार का छात्रों को तोहफा: घर से 5 KM दूर स्कूल जाने पर मिलेंगे ₹6000 सालाना, बुंदेलखंड और सोनभद्र से शुरुआत!
Cannabis Law : गांजा को लेकर बढ़ती बहस के पीछे क्या है वजह, बदल सकते हैं पुराने नियम
Telangana BJP Arrest Issue: तेलंगाना में बीजेपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बढ़ा विवाद, केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने की तत्काल रिहाई की मांग
डेढ़ साल जेल में रहने के बाद बाहर आएंगी 540 करोड़ के करप्शन की आरोपी Suspend अफसर सौम्या चौरसिया, कड़े शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाला व मनी लांड्रिंग केस में दी अंतरिम जमानत
पहले पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर की… फिर फंदे से लटककर दे दी जान, प्रीति कुशवाह की दर्दनाक कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?