CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Oh..my…God…सातवीं मंजिल से कूद महिला Sub Inspector ने दे दी जान, कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर बैठ चुकी है यह लेडी इंस्पेक्टर, Suicide की वजह जानने तफ्तीश में जुटी पुलिस

Oh..my…God…सातवीं मंजिल से कूद महिला Sub Inspector ने दे दी जान, कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर बैठ चुकी है यह लेडी इंस्पेक्टर, Suicide की वजह जानने तफ्तीश में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
06/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 6 सितंबर। मध्यप्रदेश के इंदौर से आत्महत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा आत्महत्या कर ली। यह महिला पुलिसकर्मी PTC में पदस्थ थीं। महिला सूबेदार द्वारा उठाए गए इस कदम से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बिल्डिंग से नेहा ने लगाई छलांग

इंदौर में 32 साल की लेडी एसआई पति और बच्चों के साथ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) कैम्पस में रहती थी। रोज की तरह शुक्रवार सुबह 5 बजे वॉक के लिए घर से निकली। कुछ दूरी पर बनी बिल्डिंग में पहुंची और छलांग लगा दी। इस बिल्डिंग में गजेटेड ऑफिसर्स रहते हैं। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि पीटीसी में रहने वाली नेहा ओमशरण शर्मा सूबेदार के पद पर थीं। वह शिप्रा नाम की बिल्डिंग में रहती थीं। पति ओमशरण ने बताया कि नेहा सुबह उठी और मुझसे कहा कि बच्चों का ध्यान रखना, इसके बाद चली गई। कुछ देर बाद उसके सुसाइड की खबर मिली। वह सहज और सरल स्वभाव की थी। काफी दिनों से नौकरी को लेकर तनाव में चल रही थी।

रायपुर में है ससुराल, पति के साथ नेहा

सूत्रों के मुताबिक नेहा जिस बिल्डिंग से कूदी वह हाई सिक्योरिटी जोन में आती है। यहां दो डीसीपी और कई एडीसीपी, एसीपी और डीएसपी रहते हैं। जब नेहा ने एंट्री की तो किसी ने उसे टोका तक नहीं। इमारत के सुरक्षा कर्मी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

लेडी एसआई नेहा मूल रूप से नीमच की रहने वाली थी। उनकी शादी 2019 में टीचर ओमशरण से रायपुर में हुई थी। नेहा की नियुक्ति 2015 में पुलिस विभाग में हुई थी। इसके बाद से वह लगातार पीटीसी में पदस्थ रहीं। परिवार का दावा है कि शादी से पहले से ही नेहा के डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनकी 8 महीने की बेटी और 4 साल का एक बेटा है।

कौन बनेगा करोड़पति शो में शिरकत कर चुकी है नेहा शर्मा

लेडी एसआई नेहा पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुई थीं। परिवार के लोग नहीं चाहते थे कि वह कॉन्स्टेबल रहे। कड़ी मेहनत के बाद नेहा पुलिस विभाग में सूबेदार बनी थीं। तीन बार पीएससी की परीक्षा दी थी। वह बैंकिंग की परीक्षाएं भी दे चुकी थीं। मंदसौर में भी सूबेदार रहीं। नेहा की मां नारकोटिक विभाग में पदस्थ हैं। पिता भी पुलिस विभाग में रहे हैं।

नेहा शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन (2017) में हिस्सा लिया था। वो शो होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर भी बैठी थीं। नेहा ने 8 सवालों के सही जवाब दिए। 80 हजार रुपए जीत लिए थे। 1.60 लाख के 9वें सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। लाइफ लाइन भी ली, लेकिन जवाब गलत हो गया। नेहा ने तब कहा था कि उन्हें सवाल का जवाब पता था, लेकिन नर्वस होने के कारण गलत जवाब दे दिया। हारने के बाद नेहा ने दोबारा केबीसी में जाने की इच्छा जताई थी।

जानकारी लगते ही पुलिस महकमें के आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरु की। बताया ये भी गया कि बीते लंबे समय से वो मैटरनिटी लीव पर थी। फिलहाल, खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

NH-49 Accident : ट्रेलर ने खड़ी हार्वेस्टर को मारी जोरदार टक्कर, हार्वेस्टर चालक की मौके पर मौत
ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी, 1600 मेगावाट की नई तापीय परियोजना से मिलेगी सस्ती बिजली
Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा
Bhilai Jewellery Theft Case : मंगलसूत्र गलाकर बिस्किट बनाकर बेचने की कर रहे थे साजिश, दो गिरफ्तार
Pushkar Cattle Fair Rajasthan : 15 करोड़ का घोड़ा और 10 लाख का भैंसा बने पुष्कर मेले के सितारे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Vaishali Nagar
BJP Vaishali Nagar : भाजपा मंडल बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण,…

Arms Act action in Bhilai
Arms Act action in Bhilai : हथियार लहरा रौब झाड़ने वाला पुलिस की गिरफ्त में आते ही खुद लहराने लगा, देखिए Video : दादर पुलिया से गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में…

Durg Cooperative Society Scam
Durg Cooperative Society Scam : दुर्ग में 15 लाख रुपये के धान और बारदाना गबन का खुलासा, सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार

जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26…

CAF Jawan Death
CAF Jawan Death : ड्यूटी पर जा रहे CAF जवान की सड़क हादसे में मौत

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल…

Bhilai Viral Assault Video : भिलाई के नेहरू नगर में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी और 5 अपचारी बालकों को पकड़ा

Bhilai Viral Assault Video

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

भिलाई में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की सुरक्षित व्यवस्थित और सफल तैयारी के लिए MLA रिकेश ने जिले की प्रशासनिक और पुलिस टीम को दी बधाई

26/10/2024
Sex Racket Gwalior Raid
अपराधदेश-दुनिया

Sex Racket Gwalior Raid : स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

24/11/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

बिहार में दिवाली से पहले ‘मातम’ जहरीली शराब पीने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लोगों की आंखों की रोशनी गायब

17/10/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सरगुजा में RHO और नर्स पत्नी का वीडियो वायरल, निजी कंपनी प्रचार पर जांच

22/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?