CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Oh….my….God… हे प्रभु….E स्कूटर OLA से परेशान ग्राहक गुस्से में पेट्रोल लेकर पहुंचा शोरूम और लगा दी आग, 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर और कम्प्यूटर जल कर खाक, जानिए क्या है वजह….

Oh….my….God… हे प्रभु….E स्कूटर OLA से परेशान ग्राहक गुस्से में पेट्रोल लेकर पहुंचा शोरूम और लगा दी आग, 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर और कम्प्यूटर जल कर खाक, जानिए क्या है वजह….

By Newsdesk Admin 12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के बार बार बिगड़ने और शो रूम के चक्कर काट परेशान हो चुके ग्राहक ने पेट्रोल उडे़ल कर शोरूम में आग लगा दी है। पेशे से मैकेनिक 26 वर्षीय मोहम्मद नदीन ने एक महीने पहले ही Ola की ई-स्कूटर खरीदी थी। ई-स्कूटर खरीदने के सिर्फ़ 1-2 दिन बाद ही गाड़ी की बैटरी और साउंड सिस्टम में तकनीकी समस्याएं आने लगीं। वह अपनी गाड़ी ठीक करवाने के लिए शोरूम के चक्कर लगा रहा था।

आपको बता दें कि कर्नाटक के कलबुर्गी से यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कस्टमर ने OLA के शोरूम में आग लगा दी। इसकी वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने एक OLA की ई-स्कूटर खरीदी जिसमें खराबी आने पर वह लगातार शो-रूम के चक्कर काट रहा था लेकिन उसकी सहायता नहीं की जा रही थी। इस पर गुस्साए व्यक्ति ने शोरूम को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पेशे से मैकेनिक 26 वर्षीय मोहम्मद नदीन ने महीने भर पहले ई-स्कूटर खरीदी जो बार-बार बिगड़ जाती थी। वह अपनी गाड़ी ठीक करवाने के लिए शोरूम के चक्कर लगाता रहा लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। वह शोरूम के कर्मचारियों से बार-बार गुहार लगाता रहा कि उसकी बाइक ठीक की जाए लेकिन उसकी शिकायतों पर न तो कर्मचारी सुनवाई कर रहे थे, न ही बाइक ठीक कर रहे थे। कस्टमर सपोर्ट ऑफिसर्स के साथ तीखी नोकझोंक के बाद उसे लगा कि सचमुच यह ई स्कूटर खरीद कर उसने बड़ी ग़लती कर दी है। हैरान परेशान नदीन पेट्रोल लेकर शो रूम पहुंचा और शोरूम में आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद नदीम ने शोरूम में ग्राहक सहायता अधिकारियों के साथ तीखी बहस की और पेट्रोल डालकर शोरूम में आग लगा दी। आग से 6 गाड़ियां और कंप्यूटर सिस्टम जलकर खाक हो गए। घटना में करीब 8.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नदीम ने एक महीने पहले 1.4 लाख रुपये में OLA की ई-स्कूटर खरीदा था।

You Might Also Like

Teacher Harassment Case: महिला शिक्षिकाओं को गंदे मैसेज भेजने पर स्कूल प्रिंसिपल का तत्काल ट्रांसफर”

Taj Mahal Visit: ताजमहल की खूबसूरती में खोए ट्रंप जूनियर, पूछा—“इतने विशाल स्मारक को बनाने में कितने लोग लगे?”

Missing Son Found After 17 Years: मां ने सीने से लगाया, छतरपुर में ‘अभियान मुस्कान’ की बड़ी सफलता

Martyrdom Anniversary: श्री आनंदपुर साहिब में 350वें शहीदी दिवस का अनोखा समागम

Army Horse Virat Adoption: 25 साल के विराट को मिला नया आशियाना, राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड ने बढ़ाया स्नेह का हाथ

Newsdesk Admin 12/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Harassment Case: महिला शिक्षिकाओं को गंदे मैसेज भेजने पर स्कूल प्रिंसिपल का तत्काल ट्रांसफर”

सीजी भास्कर 21 नवम्बर दिल्ली के किशनगढ़ इलाके…

Tantric Exploitation Case: 1.5 साल की कैद, तंत्र-मंत्र का डर और दरिंदगी—भिलाई की युवती की खौफनाक दास्तान

सीजी भास्कर 21 नवम्बर भिलाई से सामने आया…

Bastar Placement Camp
Bastar Placement Camp : युवाओं के लिए मौका, आड़ावाल में प्लेसमेंट कैंप, मिलेगी 10–17 हजार तक सैलरी

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। बस्तर जिले के शिक्षित…

Taj Mahal Visit: ताजमहल की खूबसूरती में खोए ट्रंप जूनियर, पूछा—“इतने विशाल स्मारक को बनाने में कितने लोग लगे?”

सीजी भास्कर 21 नवम्बर Taj Mahal Visit –…

Child SP Innovation Jangir Champa
Child SP Innovation Jangir Champa : 12वीं की छात्रा बनी 15 मिनट की SP, कुर्सी में बैठते ही लिए ताबड़तोड़ फैसले

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। जांजगीर-चांपा में अंतरराष्ट्रीय बाल…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

Teacher Harassment Case: महिला शिक्षिकाओं को गंदे मैसेज भेजने पर स्कूल प्रिंसिपल का तत्काल ट्रांसफर”

21/11/2025
देश-दुनियाराज्य

Taj Mahal Visit: ताजमहल की खूबसूरती में खोए ट्रंप जूनियर, पूछा—“इतने विशाल स्मारक को बनाने में कितने लोग लगे?”

21/11/2025
देश-दुनियाराज्य

Missing Son Found After 17 Years: मां ने सीने से लगाया, छतरपुर में ‘अभियान मुस्कान’ की बड़ी सफलता

21/11/2025
देश-दुनियाराज्य

Martyrdom Anniversary: श्री आनंदपुर साहिब में 350वें शहीदी दिवस का अनोखा समागम

20/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?