CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ohh…my…God….भिलाई की महिला का पति से झगड़े की वजह से रेलवे को 3 करोड़ का लगा चूना 🛑 फोन पर स्टेशन मास्टर ने “OK” कहा और ट्रेन गलत रूट पर चली गई, हाई कोर्ट में तलाक याचिका मंजूर

Ohh…my…God….भिलाई की महिला का पति से झगड़े की वजह से रेलवे को 3 करोड़ का लगा चूना 🛑 फोन पर स्टेशन मास्टर ने “OK” कहा और ट्रेन गलत रूट पर चली गई, हाई कोर्ट में तलाक याचिका मंजूर

By Newsdesk Admin 07/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 नवंबर। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह से रेलवे को 3 करोड़ रुपए के नुकसान का अनोखी मामला सामने आया है। दम्पत्ति की नोंक-झोंक के चलते रेलवे कर्मी पति की नौकरी भी चली गई क्योंकि ड्यूटी के दौरान फोन पर स्टेशन मास्टर की पत्नी से बहस हो रही थी। इस दौरान पति बोला कि वो घर आकर बात करेगा तभी पति-पत्नी का झगड़ा ओके से खत्म हुआ। दूसरी तरफ ओके की आवाज सुनकर दूसरे स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रवाना करने का सिग्नल दे दिया और गाड़ी बैन रूट पर चली गई। इस मामले में पति की तलाक की अर्जी को मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने पत्नी के इस व्यवहार को मानसिक क्रूरता माना है और पति को तलाक के लिए हकदार माना है। केस की सुनवाई जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई।

https://www.facebook.com/share/v/14uR7w1krZ

डिवीजन बेंच ने कहा कि पति से फोन पर झगड़ा करने के कारण रेल कर्मी पति को निलंबित होना पड़ा। साथ ही पति के परिवार वालों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाई और भाभी पर अवैध संबंध होने के आरोप लगाए। पत्नी की यह सब हरकत पति के साथ मानसिक क्रूरता है। हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए पति के तलाक की याचिका को मंजूर कर लिया है।

इस मामले की पैरवी करने वाले अधिवक्ता विपीन तिवारी ने बताया कि भिलाई की रहने वाली युवती की शादी 12 अक्टूबर 2011 में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। उसका पति विशाखापट्टनम का रहने वाला है और रेलवे में स्टेशन मास्टर है। पति का आरोप है कि शादी के बाद जब 14 अक्टूबर को रिसेप्शन हुआ तब उसकी पत्नी खुश नहीं थी। रात में उसने पति को बताई की उसका इंजीनियरिंग कॉलेज के लाइब्रेरियन (ग्रंथपाल) के साथ अफेयर है। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुकी है, जिसे वो नहीं भूल सकती। पति ने इस बात की जानकारी उसके पिता को दी। लेकिन पिता ने भरोसा दिलाया कि वो भविष्य में ऐसा नहीं करेगी और इसकी गारंटी भी ली। पति का यह भी आरोप है कि पिता के समझाने के बाद भी उसकी पत्नी उसके बाजू में रहकर प्रेमी से बात करती रही। एक रात पति ड्यूटी पर था तब पत्नी फोन पर अपने पति से विवाद करने लगी। इसके बाद लगातार पत्नी की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पति ने विशाखापट्टनम परिवार न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन पेश किया। दूसरी तरफ उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर कर केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने पति, उसके 70 वर्षीय पिता, शासकीय सेवक बड़े भाई, भाभी और मौसेरा भाई बहन के खिलाफ 498 के तहत केस दर्ज कर लिया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पति के आवेदन को दुर्ग न्यायालय ट्रांसफर किया गया। दुर्ग परिवार न्यायालय से आवेदन खारिज होने पर पति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस मामले की सुनवाई जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की बेंच में हुई। हाईकोर्ट ने सुनवाई में पाया कि पत्नी ने पति पर भाभी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था जबकि याचिकाकर्ता की मां का 2004 में निधन हो गया है। उसकी शादी में भाभी ने मां के सभी रस्म अदा की थी। इसके आलावा पति और उसके शासकीय सेवक बड़े भाई, भाभी और अन्य रिश्तेदार जो अलग रहते हैं उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना की झूठी रिपोर्ट लिखाई। दहेज में कब और कैसे नकद रकम दिया गया नहीं बताया गया।

You Might Also Like

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

Newsdesk Admin 07/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

देश के कई राज्यों में इस बार Rajya…

Apple iphone 18e Features
Apple iphone 18e Features : iPhone 18e को लेकर लीक शुरू, टिप्स्टर ने दिया बड़ा संकेत, जानिए क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

सीजी भास्कर, 10 मार्च। एप्पल ने हाल ही…

Apple Success Story: 50 साल बाद भी दुनिया की टॉप टेक कंपनी क्यों है Apple? Tim Cook ने बताया असली फॉर्मूला

सीजी भास्कर 10 मार्च दुनिया की सबसे प्रभावशाली…

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

10/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

10/03/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?