CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ohh..my..God….महिला व्यवसायी की कार का पीछा करते घर पहुंचे बाईक सवार, गाली गलौज कर कार तोड़ दी, पर्स भी ले भागे

ohh..my..God….महिला व्यवसायी की कार का पीछा करते घर पहुंचे बाईक सवार, गाली गलौज कर कार तोड़ दी, पर्स भी ले भागे

By Newsdesk Admin 17/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। सड़क पर चलने के दौरान एक बाइक से कार को हल्का डेस क्या लगा, बाईक सवार युवक कार चला रही महिला का पीछा करते उसके घर पहुंच गए। महिला कारोबारी से उन्होंने गाली-गलौज किया और कार में तोड़फोड़ कर दी। यह घटना चार दिन पहले 13 दिसंबर की रात बिहार राज्य के पाटलिपुत्र इलाके में हुई। पीड़िता ने 14 दिसंबर को पाटलिपुत्र थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

आपको बता दें कि न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित मस्जिद वाली गली निवासी सबिहा मलिक बैंक्वेट हाल संचालन और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। वह 13 दिसंबर की रात कार से राजाबाजार स्थित मायके से अपने घर जा रही थी। कार खुद चला रही थीं और उसमें उनका एक नौकर बैठा था। महिला राजीव नगर की ओर से रात करीब सवा 9 बजे साईं मंदिर वाले रास्ते पर पहुंची ही थी तभी उसकी कार एक बाइक से हल्की डेस हुई। बाइक पर दो युवक सवार थे। आरोप है कि इससे बाइक सवार युवकों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने पीछा कर कृष्णा मिठाई की दुकान के पास पहले महिला कारोबारी की कार में टक्कर मारी और बाद में कार रुकवाकर उनके साथ गाली-गलौज की, कार की चाबी छीनी और मौके पर अपने चार और साथियों को बुला कार में तोड़ फोड़ कर दिया। महिला की सहायता की गुहार लगाने पर वहां स्थानीय लोग एकत्र हो गए और बीचब चाव कर महिला को कार सहित जाने दिया गया।

पाटलिपुत्र थानेदार राज किशोर कुमार ने बताया कि मामला रोडरेज का लग रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। सबिहा मलिक ने बताया कि वह कार खड़ी कर घर चली गईं। हड़बड़ी में वह पर्स कार में ही भूल गईं। वह घटना के बारे में परिजनों से बात कर ही रही थीं। इसी दौरान उन्हें कार में तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पाया कि तीन बाइक पर आए छह युवक कार में तोड़ फोड़ कर रहे हैं। बाद में जब वह कार के पास गईं तो पाया कि उनका पर्स गायब है। पर्स में 68 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज भी थे। अगले दिन घटना की एफआईआर उन्होंने दर्ज करवाई है।

You Might Also Like

SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

चाकू से हमला कर भिलाई में रूपये लूट भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

TAGGED: Bihar big breaking, Breaking news, crime news, india, Pataliputra news, police
Newsdesk Admin 17/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article “ये Fogg नहीं ” आखिर चल क्या रहा है भिलाई की चौहान ग्रीन वैली में…❓25 को खिड़की टटोलने का प्रयास, 7 को CCTV को flying kiss, 16 को ड्रिल मशीन ले पहुंची टोली…❗
Next Article विधायक रिकेश ने 6 वर्षों से लंबित नगरीय निकाय के सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित उपादान और पेंशन पर कराया ध्यानाकर्षण, उप संचालक ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट, भटक रहे ढाई सौ से अधिक रिटायर्ड कर्मियों को बड़ी राहत की उम्मीद

You Might Also Like

देश-दुनिया

SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…

19/06/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीति

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?