CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अटल जयंती पर राज्य स्तरीय रोड रेस भिलाई में 2 हजार लोगों ने लगाई फुर्तीली दौड़, विजेताओं ने जीता 5 लाख 6 हजार रूपये का कैश पुरस्कार, 10 किमी में दुर्ग के आशुतोष, 8 किमी रेस में रूक्मणी पहले स्थान पर

अटल जयंती पर राज्य स्तरीय रोड रेस भिलाई में 2 हजार लोगों ने लगाई फुर्तीली दौड़, विजेताओं ने जीता 5 लाख 6 हजार रूपये का कैश पुरस्कार, 10 किमी में दुर्ग के आशुतोष, 8 किमी रेस में रूक्मणी पहले स्थान पर

By Newsdesk Admin 25/12/2024
Share

जिला एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग का आयोजन

सीजी भास्कर, 25 दिसंबर। आज भिलाई टाउनशिप में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की रजत जयंती पर जिला एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आज राज्य स्तरीय रोड रेस का आयोजन भिलाई के सेक्टर 9 जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल के सामने संपन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लगभग 2000 धावकों ने भागीदारी निभाते हुए अपना फुर्तिला जौहर दिखाया। आयोजन में कुल 5 लाख 6 हजार रूपये की नगद राशि विजेता, उप विजेता एवं सांत्वना पुरस्कार सहित कुल महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिकेश सेन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप जिस धरा पर दौड़ लगाने जा रहे हैं वह छत्तीसगढ़ की शिक्षा और खेल की भूमि है। आज 2 हजार से अधिक लोग दौड़ रहे हैं, जो जीतेगा वो छत्तीसगढ़ जीतेगा और आप सब लोग भी जीतेंगे क्योंकि आज आप लोगों ने तय किया है कि इस दौड़ से ही आप अपने भविष्य को लिखेंगे।

श्री सेन ने कहा कि मुझे बताया गया कि रिकेशजी आपने जो पांच लाख रुपये का इनाम रखा है, यह राशि सबसे बड़ी पुरस्कार राशि अभी तक के छत्तीसगढ़ की है, बड़ी राशि पुरस्कार में रखने के पीछे उद्देश्य है कि अगर आप मेहनत करते हैं तो उसका फल मिलना चाहिए, एक दूसरे से कॉम्पिटीशन की भावना होनी चाहिए। कॉम्पिटीशन की यह भावना आप में इसलिए भी होनी चाहिए क्योंकि आप अपने स्वयं के लिए, अपने प्रदेश के लिए, अपने देश के लिए खेल रहे हैं। आप सबको मैं शुभकामनाएं देता हूं। आज अटलजी की जयंती है मैं उनको नमन करता हूँ, आज जिस छत्तीसगढ़ का स्वरूप हम देख रहे हैं वह अटलजी की ही देन है।

सचिव जी रवि राजा ने बताया कि आयोजन में बीएसपी के टेक्निकल ऑफिशियल्स, सुराना कॉलेज, मनसा कॉलेज के 250 लोग टेक्निकल ऑफिशियल्स के रूप में मौजूद रहे। मुख्य रूप से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, जीएस बामरा छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन, महेंद्र आहूजा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ, सौरभ लुनिया उपाध्यक्ष, जगपाल सिंह कोषाध्यक्ष, एएसपी सुखनंदन राठौर, बीएसपी के सीनियर मैनेजर परमिंदर सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस राज्य स्तरीय रोड रेस के 18 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर की दौड़ सर्वाधिक तेजी से पूरी करने वाले दुर्ग जिले के आशुतोष सिंह ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार, पुकेश्वर लाल राजनांदगांव द्वितीय पुरस्कार 41 हजार एवं चांपा के चंद्र प्रकाश ने तीसरे स्थान पर 31 हजार रूपये पुरस्कार स्वरूप जीते।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिलाओं की 8 किलोमीटर रोड रेस में रुक्मणी साहू प्रथम ने 31 हजार, भीमेश्वरी ठाकुर द्वितीय ने 21 हजार तथा प्रियंका ने तृतीय विजेता का स्थान प्राप्त करते हुए 11 हजार की पुरस्कार राशि प्राप्त की। 16 वर्ष से 18 वर्ष तक बालिका 5 किलोमीटर रेस में सलिल कुशवाहा प्रथम ने 21 हजार बिलासपुर, कुमली पोयम द्वितीय जगदलपुर 11 हजार, तान्या कैवर्त्य तृतीय 7 हजार बिलासपुर, बालक वर्ग 5 किलोमीटर में प्रथम बिलासपुर के सुमित कुमार 21 हजार, द्वितीय राजनांदगांव के छत्रपाल उइके को 11 हजार तथा तृतीय भिलाई के मोहम्मद वसीम को 7 हजार का पुरस्कार दिया गया।

स्कूली बच्चों की 2 किलोमीटर दौड़ में दुर्ग के चिरंजीवी प्रथम को 11 हजार, बेमेतरा के गांधी साहू द्वितीय को 7 हजार, महासमुंद के गजेंद्र ठाकुर तृतीय को 5 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। स्कूल बालिका वर्ग में 2 किमी दौड़ में बीजापुर की संतोषी भंडारी प्रथम 11 हजार, सरगुजा की नूतन जय द्वितीय को 7 हजार तथा बीजापुर की अंजली को तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपये प्रदान किया गया। सभी वर्ग में सांत्वना पुरस्कार स्वरूप चतुर्थ से तीसवें स्थान तक दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को कैश पुरस्कार प्रदान किया गया है।

You Might Also Like

Hardik Pandya Tricolor Complaint Pune : वर्ल्ड कप जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में, तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए पुणे में शिकायत

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

Divorce Settlement Chhattisgarh: 20 साल पुराना वैवाहिक विवाद खत्म, पत्नी को 51 लाख एलिमनी और बेटियों के नाम 30 लाख की एफडी; हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक को दी मंजूरी

Train Delay Bilaspur: घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें, संतरागाछी हमसफर रात में पहुंची; आजाद हिंद और उत्कल एक्सप्रेस से यात्री परेशान

Chhattisgarh Assembly Budget Session: जर्जर पुल-पुलियों पर विधानसभा में गूंजा सवाल, ठेकेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग

Newsdesk Admin 25/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hardik Pandya Tricolor Complaint Pune
Hardik Pandya Tricolor Complaint Pune : वर्ल्ड कप जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में, तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए पुणे में शिकायत

सीजी भास्कर, 12 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के…

Korba Drunk Driving Case: नशे में कार दुकान में घुसी, विरोध करने पर दुकानदार से मारपीट; पूर्व मंत्री के बेटे पर लगे आरोप

छत्तीसगढ़ के Korba शहर में देर रात एक…

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

सीजी भास्कर, 11 मार्च। Bhilai और आसपास के…

Divorce Settlement Chhattisgarh: 20 साल पुराना वैवाहिक विवाद खत्म, पत्नी को 51 लाख एलिमनी और बेटियों के नाम 30 लाख की एफडी; हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक को दी मंजूरी

Chhattisgarh High Court ने एक महत्वपूर्ण मामले में…

LPG Cylinder Stock Raipur: अफवाहों के बीच साफ हुआ सच, रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं; डीलर्स एसोसिएशन और सरकार ने दी स्पष्ट जानकारी

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

You Might Also Like

Hardik Pandya Tricolor Complaint Pune
खेल

Hardik Pandya Tricolor Complaint Pune : वर्ल्ड कप जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में, तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए पुणे में शिकायत

12/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

11/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Divorce Settlement Chhattisgarh: 20 साल पुराना वैवाहिक विवाद खत्म, पत्नी को 51 लाख एलिमनी और बेटियों के नाम 30 लाख की एफडी; हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक को दी मंजूरी

11/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Train Delay Bilaspur: घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें, संतरागाछी हमसफर रात में पहुंची; आजाद हिंद और उत्कल एक्सप्रेस से यात्री परेशान

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?