CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सिविल सेवा दिवस पर : “सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए टिप्स – रतन लाल डांगी “

सिविल सेवा दिवस पर : “सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए टिप्स – रतन लाल डांगी “

By @Admin 21/04/2023
Share

रायपुर ..क्या आप भी अपनी पूरी क्षमता से बढ़कर तैयारी करने के बाद भी अपने लक्ष्य को न पाने से हताश / निराश हो जाते हैं ? तैयारी छोड़ने का मन करता है ? क्या ऐसा भाव भी मन में आने लगता है कि अब बहुत हो गया है ? मुझे अपने लक्ष्य को भूल जाना चाहिए । तो थोड़ा रुकिए मैँ आपको उस हताशा निराश से बाहर आने का उपाय बताता हूँ । हो सकता है वो आपके लिए उपयोगी हो । एक बार जरूर इस पर नजर डालिए।
इस दुनिया में केवल आप अकेले नहीं है जिसके साथ ऐसा हो रहा हैं । जो कोई भी बड़ा लक्ष्य लेकर चलता उन सबके साथ ऐसा होता ही है । न केवल हम लोगों के साथ बल्कि इस संसार के महान व्यक्तित्व के धनी लोगों के साथ भी ऐसा हुआ है। वो भी अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं होने से निराश होकर उसे त्यागने का मन बना चुके थे । लेकिन एक छोटी सी घटना से सबक लेकर पुनः अपने लक्ष्य को पाने में जुट गए थे और अपना लक्ष्य पाकर ही रहे । इसलिए हम सबको मन में आने वाले हर ऐसे भाव को हराकर आगे बढ़ना चाहिए।
भगवान बुद्ध आत्मज्ञान की खोज में तपस्या कर रहे थे। उनके मन में विभिन्न प्रकार के प्रश्न उमड़ रहे थे। उन्हें प्रश्नों का उत्तर चाहिए था लेकिन अनेक प्रयासों के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। वे आत्मज्ञान की प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या करने लगे। अनेक कष्ट सहन किए, कई स्थानों की यात्राएं कीं परंतु जो समाधान उन्हें चाहिए था, वह उन्हें मिला नहीं।
एक दिन उनके मन में कुछ निराशा का संचार हुआ। सोचने लगे, धन, माया, मोह और संसार की समस्त वस्तुओं का भी त्याग कर दिया। फिर भी आत्मज्ञान की प्राप्ति नहीं हुई। क्या मैं कभी आत्मज्ञान प्राप्त कर सकूंगा ? मुझे आगे क्या करना चाहिए ?
इसी प्रकार के अनेक प्रश्न बुद्ध के मन में उठ रहे थे। तपस्या में सफलता की कोई किरण दिखाई नहीं दे रही थी और इधर बुद्ध ने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। वे उदास मन से इन्हीं प्रश्नों पर मंथन कर रहे थे।
इसी दौरान उन्हें प्यास लगी। वे अपने आसन से उठे और जल पीने के लिए सरोवर के पास गए। वहां उन्होंने एक अद्भुत दृश्य देखा।
एक गिलहरी मुंह में कोई फल लिए सरोवर के पास आई। फल उससे छूटकर सरोवर में गिर गया। गिलहरी ने देखा, फल पानी की गहराई में जा रहा है।
गिलहरी ने पानी में छलांग लगी दी। उसने अपना शरीर पानी मे भिगोया और बाहर आ गई। बाहर आकर उसने अपने शरीर पर लगा पानी झाड़ दिया और पुनः सरोवर में कूद गई।
उसने यह क्रम जारी रखा। बुद्ध उसे देख रहे थे लेकिन गिलहरी इस बात से अनजान थी। वह लगातार अपने काम में जुटी रही। बुद्ध सोचने लगे, ये कैसी गिलहरी है ! सरोवर का जल यह कभी नहीं सुखा सकेगी लेकिन इसने हिम्मत नहीं हारी। यह पूरी शक्ति लगाकर सरोवर को खाली करने में जुटी है।
अचानक बुद्ध के मन में एक विचार का उदय हुआ- यह तो गिलहरी है, फिर भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जुटी है। मैं तो मनुष्य हूं। आत्मज्ञान प्राप्त नहीं हुआ तो मन में निराशा के भाव आने लगे। मैं पुनः तपस्या में जुट जाऊंगा।
इस प्रकार महात्मा बुद्ध ने गिलहरी से भी शिक्षा प्राप्त की और तपस्या में जुट गए। एक दिन उन्हें आत्मज्ञान प्राप्त हो गया और वे भगवान बुद्ध हो गए।
इसलिए हमको भी अपने आस पास होने वाली कुछ घटनाएं एक हिम्मत हौसला दे सकती है बस हमको चौकना रहना चाहिए । यदि बार बार प्रयास के बाद भी सफलता न मिले तो भी निराश नहीं होना चाहिए और पुनः प्रयास करना चाहिए । एक दिन निश्चित ही अपना लक्ष्य मिलेगा ।

You Might Also Like

पुलिस की सरप्राइज रेड : 132 हिस्ट्रीशीटर-बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार

IPL 2026: आज वैभव-जायसवाल और अभिषेक-हेड की ओपनिंग जोड़ी पर होगी सबकी नजर

Sukma Naxal Rehabilitation : सुकमा में ‘बंदूक’ की जगह थमा ‘लोकतंत्र’ का साथ, 116 पूर्व नक्सलियों के बने वोटर आईडी; अब वोट की ताकत से बदलेंगे अपनी तकदीर

Chhattisgarh Government Salary : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘मिशन कर्मयोगी’ अलर्ट, अप्रैल की सैलरी चाहिए तो पूरे करने होंगे ये 3 कोर्स; जानें नियम

​भिलाई : पावर हाउस बस स्टैंड पर मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार, हथियार दिखाकर दी थी धमकी

@Admin 21/04/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Census will be completed in CG : प्रदेश भर में 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी तैनाती, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

Census will be completed in CG

पुलिस की सरप्राइज रेड : 132 हिस्ट्रीशीटर-बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार

Surprise police raid

IPL 2026: आज वैभव-जायसवाल और अभिषेक-हेड की ओपनिंग जोड़ी पर होगी सबकी नजर

SRH vs RR IPL 2026:

Kanker Naxal Encounter : सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली लीडर रूपी रेड्डी को किया ढेर, विजय रेड्डी की पत्नी थी मृत ACM

Kanker Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित…

Jashpur Food Poisoning : केराडीह साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार; गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप

सीजी भास्कर 12 अप्रैल Jashpur Food Poisoning :…

You Might Also Like

Chhattisgarh Naxal Rehabilitation
छत्तीसगढ़राज्य

Sukma Naxal Rehabilitation : सुकमा में ‘बंदूक’ की जगह थमा ‘लोकतंत्र’ का साथ, 116 पूर्व नक्सलियों के बने वोटर आईडी; अब वोट की ताकत से बदलेंगे अपनी तकदीर

10/04/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh Government Salary : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘मिशन कर्मयोगी’ अलर्ट, अप्रैल की सैलरी चाहिए तो पूरे करने होंगे ये 3 कोर्स; जानें नियम

09/04/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

GPM में कांग्रेस के भीतर ‘दो फाड़’, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों में ठनी, समितियों के गठन पर मनमानी और गुटबाजी का आरोप…

08/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Content Creator Case : कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ इंस्टाग्राम पर गैंगरेप की साजिश, छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी सलाखों के पीछे

08/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?