CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ISI के कथित जासूस शहजाद की गिरफ्तारी पर पत्नी राजिया बोलीं- बेकसूर है मेरा पति, उसको…

ISI के कथित जासूस शहजाद की गिरफ्तारी पर पत्नी राजिया बोलीं- बेकसूर है मेरा पति, उसको…

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

19 मई 2025 :

UP News: यूपी एटीएस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में रामपुर के टांडा कस्बे के रहने वाले शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है. इस घटना ने रामपुर के टांडा कस्बे में हड़कंप मचा दिया है. शहजाद के आलीशान मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और उनके परिवार की प्रतिक्रिया ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया है. एबीपी न्यूज़ ने आरोपी शहजाद के परिजनों से बात की. जिसमें उन्होंने कई जानकारियां दी हैं.

पत्नी राजिया का दावा: शहजाद बेकसूर है

शहजाद की पत्नी राजिया, जो टांडा के आजाद नगर मोहल्ले में अपने दो छोटे बेटों के साथ रहती हैं, ने अपने पति को बेकसूर बताया है. एबीपी न्यूज के संवाददाता उबैदुर्रहमान से बातचीत में राजिया ने कहा कि मेरे पति कपड़ा व्यापारी हैं. जब बॉर्डर खुले थे, तब वह पाकिस्तान से कपड़ा लाते थे. उनकी वहां रिश्तेदारी है, इसलिए एक-दो बार गए थे. लेकिन वह कोई जासूसी नहीं करते थे. उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है. राजिया ने यह भी सवाल उठाया कि टांडा में कई लोग पाकिस्तान आते-जाते हैं और तस्करी में शामिल हैं, फिर सिर्फ उनके पति को ही क्यों निशाना बनाया गया? रोते हुए राजिया ने कहा कि हमारी शादी को 15 साल हो गए हैं. मेरे दो मासूम बेटे हैं. मेरे पति बेक़सूर हैं.

शहजाद का आलीशान मकान और सीसीटीवी कैमरे

शहजाद का टांडा के आजाद नगर में मकान नंबर 135 में एक आलीशान घर है, जिसके बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, शहजाद दिल्ली में रहकर कपड़ा व्यापार करता था और पाकिस्तान से लाए कपड़े यहां बेचता था. लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं थी कि वह ISI के लिए जासूसी कर रहा है. जब एटीएस ने शहजाद को गिरफ्तार किया, तब जाकर लोगों को इस सनसनीखेज मामले की जानकारी हुई.

पड़ोसियों और स्थानीय लोगों में हैरानी

शहजाद की गिरफ्तारी के बाद टांडा के लोग हैरान हैं. पड़ोसियों का कहना है कि शहजाद सामान्य व्यवहार का व्यक्ति था और कपड़ा व्यापार में सक्रिय था. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतने बड़े मामले में शामिल हो सकता है. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हमें तो तब पता चला जब एटीएस उसे ले गई. यह सुनकर सभी को झटका लगा.

एटीएस और पुलिस की गहन जांच

शहजाद की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस और स्थानीय खुफिया एजेंसियां उसके नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई हैं. एटीएस को शक है कि शहजाद का जासूसी नेटवर्क रामपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक फैला हो सकता है. इसके अलावा, पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जो तस्करी की आड़ में ISI के लिए काम कर रहे हैं. शहजाद के खिलाफ लखनऊ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 152 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

ट्रंप के 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर शी जिनपिंग की EU से अपील- एकतरफा ‘दादागीरी’ के खिलाफ साथ आओ
Digital Arrest Fraud : साड़ी और घूंघट में छिपा था ठगी का मास्टरमाइंड, 3.86 करोड़ रुपये के साइबर फरेब में आरोपी गिरफ्तार
प्रधानाचार्य हुए Suspend तो फूट-फूट कर रोए स्कूल के छात्र व अध्यापक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पत्नी की हत्या कर सांप के काटने का बहाना बनाया, दिव्यांग बेटियों ने इशारे से खोल दी साजिश…
Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Road Accident : जिला पंचायत से लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत
Dantewada Road Accident : जिला पंचायत से लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत

जिला पंचायत से काम निपटाकर लौट रहे रोजगार…

US Car Prices
US Car Prices : अमेरिका में कार खरीदना हो सकता है सस्ता, नए नियम से कीमत में करीब 1.25 लाख रुपए तक की कमी

अमेरिका में नई कार खरीदने वालों के लिए…

Palari Crime
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पलारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर…

Congress Protest
Congress Protest : बलौदाबाजार में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

तहत 28 सितंबर को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय…

Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

करीब 11.39 लाख रुपए के भुगतान के बदले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?